@BJP4UP लोकप्रिय माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी आपके #प्रेरक_वक्तव्य द्वारा एक #कार्यकर्ता को जिस प्रकार से आशीर्वाद एवं स्नेह दिया गया है निश्चित ही उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओ मे संगठन और 2027 के विधानसभा चुनाव में काम करने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।
सनातन प्रहरी के रूप में लम्बे समय से राष्ट्र हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व धर्म रक्षा के लिए मजबूती से तत्पर खड़े रहने वाले छोटे भाई दीपक शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक
बधाई और शुभकामनाएं
महादेव आपको हमेशा स्वस्थ, मस्त और ऊर्जावान बनाये रखें 🚩
आदरणीय श्री अभिजात मिश्र दादा आपको प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नियुक्त किये जाने पर बहुत-बहुत बधाई, मंगलकामनाएं 🙏
@AbhijatMishr@BJP4UP
मा० केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं अनंतकोटि शुभकामनाएं ।
प्रभु आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें ।
@PiyushGoyal
आज अपने आवास पर आदरणीय मिलिंद परांडे जी अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विश्व हिंदू परिषद के स्वागत एवं आतिथ्य का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आदरणीय गजेंद्र जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं आदरणीय विजय प्रताप जी, प्रांत संगठन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। आप सभी वरिष्ठजनों का सान्निध्य, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर हृदय अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित हुआ।
विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज के संगठन, सेवा, संस्कार एवं सांस्कृतिक जागरण के लिए निरंतर समर्पित एक अग्रणी संगठन है।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम के समापन समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद्मश्री आदरणीय रामसरन वर्मा जी (नव अलेखक प्रगतिशील किसान) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही श्री रामदत्त चक्रधर जी भाईसाहब (सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुनने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में श्री सरदार स्वर्ण सिंह जी भाईसाहब (सर्वाधिकारी, कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम) एवं श्री अरविंद जैन जी भाईसाहब (विभाग संघचालक, लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठन, राष्ट्रभक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण के मूल्यों को समर्पित यह वर्ग प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक रहा। 🚩🙏
पर्यावरण की रक्षा सिर्फ हमारा दायित्व ही नही अपितु हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। पर्यावरण को सनातन संस्कृति में भगवान का दर्जा प्राप्त है।विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर अवध क्षेत्र कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
#KamleshMishra#kamlesh4lmp
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
#KamleshMishra#kamlesh4lmp
कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होय तात तुम पाही।।
ज्येष्ठ माह के #छठे_बड़े मंगल की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
श्री हनुमान जी की कृपा हम सभी भक्तों पर सदैव बनी रहें।
#KamleshMishra#kamlesh4lmp
उत्तर प्रदेश,ओड़िशा और अब बंगाल #WestBengal
भाजपा के अश्वमेध यज्ञ के विजय रथ के अश्व को निरंतर प्रदेश सह प्रदेश आगे बढ़ाने वाले श्रद्धेय श्री @sunilbansalbjp जी भाई साहब के अदभुत संगठन योजना, दृढ़ संकल्प और अनथक परिश्रम का परिणाम है पश्चिम बंगाल।पुनः एक बार बधाई।
#KamleshMishra
"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।
भगवान शिव के अनन्य भक्त,शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक, ब्राह्मण कुल गौरव,भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आप सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई।
#KamleshMishra#kamleshmishra#परशुराम_जयंती