सृजन, नवाचार और अद्वितीय शिल्पकला के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर शत-शत नमन।
आप सभी के जीवन और कार्यों में सृजनशीलता, उत्कृष्टता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो, भगवान विश्वकर्मा जी से यही प्रार्थना है।
युगांतकारी निर्णयों, अद्वितीय कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व से माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले, नए भारत के शिल्पकार, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#HappyBirthdayModiji
आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @drdhansinghuk जी और माननीय जिला अध्यक्ष श्री मीता सिंह जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपस्थित रहा।
आज सेलाकुई जिला कार्यालय और हर्बटपुर नगर पालिका कार्यालय में माननीय जिला अध्यक्ष श्री मीता सिंह जी के साथ माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @drdhansinghuk जी का हार्दिक स्वागत वा अभिनंदन किया।
@BJP4UK
भारतीय जानता पार्टी उत्तराखंड की वरिष्ठ नेत्री बड़ी बहन श्रीमती @The_NehaJoshi जी को प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ ।
बाबा केदारनाथ जी का आशीर्वाद सदेव आप पर बना रहे।
BJP Uttarakhand
रुड़की विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री @pradeepbatra30 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
सनातन धर्म की दिव्य परंपरा को आलोकित करने वाले, श्री हनुमान जी के परम उपासक, परम पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के तिरोभाव दिवस पर कोटिशः नमन। श्रीराम भक्त प्रभु हनुमान जी की भक्ति से अनुप्राणित आपका दिव्य साधना-पथ आज भी असंख्य जनों के जीवन को मार्गदर्शन और आलोक प्रदान कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के माननीय सरसंघचालक, करोड़ो स्वयंसेवकों के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाज को एकजुट करने, राष्ट्रवाद को प्रखरता से उठाने और भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में आपका योगदान अतुलनीय है।
भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर एनडीए के उम्मीदवार आदरणीय श्री CP Radhakrishnan जी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।आपका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, आदर्श नेतृत्व और सेवा-भाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा। निश्चित तौर पर आपका अनुभव सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
रुद्रप्रयाग के बजीरा सीट से निर्वाचित माननीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विमला बुटोला जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुःखद है।ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं।
उत्तराखंड में आई आपदा के समय महत्वपूर्ण सहयोग स्वरूप ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं राजस्थान सरकार का हृदय से आभार।इस कठिन घड़ी में राजस्थान सरकार की यह संवेदनशील पहल आपदा प्रभावितों के लिए संबल का कार्य करेगी।
नेतृत्व का कार्यकर्ता भाव- सहज, सरल, सुलभ।
यही भाजपा है।🪷
यहाँ नेतृत्व आख़िरी पंक्ति से पहली पंक्ति तक सेवा, संगठन और समर्पण की यात्रा है। यहाँ नेतृत्व भी कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता ही नेतृत्व है।
📍दिल्ली, एनडीए सांसद कार्यशाला
ज्ञान, संस्कार और मूल्य का दान कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं विचारक ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
प्रभु बद्री-केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, ऋद्धि-सिद्धि के दाता प्रथम पूजनीय गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह मंगलमय पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें, प्रभु श्री गणेश जी से यही प्रार्थना है।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन।
आपके अद्वितीय व्यक्तित्व, ओजस्वी उद्बोधन और राष्ट्रवादी विचारधारा ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीकृष्ण से आप सभी के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
#हर_घर_तिरंगा महाभियान के तहत #विधानसभा_सहसपुर में आज श्री खाटू श्याम मंदिर, सेलाकुई राजा रोड से सोरना नदी पुल, सेलाकुई तक आयोजित भव्य "तिरंगा यात्रा" में छेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री @sahdevpundirbjp जी, भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री @Meetasinghbjp जी के साथ शामिल हुआ।