देश में खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। कल ही हमने तृतीय अनुमान जारी किए हैं। इस वर्ष कुल अनुमानित खाद्यान्न उत्पादन 3,765.63 लाख टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 188 लाख टन अधिक है।
मैं इस सबसे बड़े योगदान के लिए किसानों को प्रणाम करता हूँ। हमारी टीम एग्रीकल्चर, ICAR के वैज्ञानिक मित्रों और राज्यों केअधिकारियों को भी बधाई देता हूँ।
इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।
जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। उसे पानी, ORS या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके। बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
जब मेरे पिताजी का स्वर्गवास हुआ, तो मोदी जी का फोन आया और सांत्वना दी। कोविड के समय मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे इंफेक्शन हुआ, तो उन्होंने स्नेहपूर्वक फोन करके कहा कि परिवार का ध्यान रखना, कौनसी दवाई ले रहे हो।
#ApnapanBook
मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हर क्षण देश के लिए जीते हुए देखा है। उनसे मैंने जो अनुभव प्राप्त किया, उसे 'अपनापन' पुस्तक के माध्यम से देश को समर्पित कर रहा हूँ।
#ApnapanBook
‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण संबंधों, स्मृतियों और संस्कारों का स्नेहिल समर्पण था।
इस आत्मीय अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा, गौरव और भावनात्मक ऊष्मा प्रदान करने वाले सभी आदरणीय अतिथियों, सहयोगियों, आत्मीय साथियों और स्नेही शुभचिंतकों के प्रति हृदय से हार्दिक आभार।
आप सभी की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल और सार्थक बना दिया।
#ApnapanBook
भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष, कर्मठ संगठनकर्ता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित माननीय श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ।
आपका सक्रिय नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का भाव भाजपा की कार्यकर्ता परंपरा को निरंतर सशक्त कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आपका योगदान प्रेरणादायी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा एवं संगठन निर्माण के कार्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहें।
@BJP4India
@ks_chauhan23@NitinNabin@BJP4India माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं ओजस्वी वक्ता भाईसाहब श्री कार्तिकेय सिंह चौहान जी को जन्मदिवस पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव प्रसन्न एवं मुस्कुराते रहें एवं जनकल्याण के कार्यों में लगे रहे।
मां नर्मदा आप पर सदैव कृपा बनाए रखें।
Kartikey Singh Chouhan
ओजस्वी वक्ता भाईसाहब श्री कार्तिकेय सिंह चौहान जी को जन्मदिवस पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव प्रसन्न एवं मुस्कुराते रहें एवं जनकल्याण के कार्यों में लगे रहे।
मां नर्मदा आप पर सदैव कृपा बनाए रखें।
@ks_chauhan23
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवाओं के प्रेरक आदरणीय श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारी वैचारिक यात्रा और जन-सेवा का यह संकल्प निरंतर नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
@BJP4India
देशभर के किसान भाई-बहनों के हितों की रक्षा और उनकी आय में वृद्धि के लिए हम निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। इसी दिशा में हमारी सरकार ने वर्ष 2026-27 के मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस फैसले से देश के करोड़ों अन्नदाताओं को जहां उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिलेगा, वहीं उनके जीवन में और खुशहाली आएगी।
https://t.co/ttJIQSRfU9
अदम्य शौर्य, साहस और वीरता की साक्षात प्रतिमूर्ति, महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
स्वदेश, स्वधर्म और स्वराज्य के लिए समर्पित आपका धर्मनिष्ठ जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। धरा को धन्य व गौरवान्वित करने वाले माँ भारती के वीर सपूत के चरणों में बारंबार प्रणाम!
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज नई दिल्ली में पौधा रोपकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाया।
📞 मिस्ड कॉल करें और “शिव वृक्ष मित्र” बनें।
📲 8929629475
आइए, मिलकर प्रकृति बचाने का संकल्प लें।
#OnePlantADay
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और मेरा साथ 35 साल से ज्यादा पुराना है। संगठन के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके साथ काम करते हुए मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है।
- माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
तीन दशकों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ अनेक भूमिकाओं और विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए मुझे उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व, सेवा, संगठन, सुशासन और राष्ट्र-समर्पण को अनेक दृष्टिकोणों से से देखने-समझने का अवसर मिला।
इन्हीं अनुभवों, भावनाओं, प्रेरणाओं और जीवन-मूल्यों को मैंने अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ में संजोने का विनम्र प्रयास किया है।
मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता है कि मेरी इस कृति ‘अपनापन’ का लोकार्पण 26 मई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे, NASC कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में होगा।
मेरा विश्वास है कि यह पुस्तक सभी पाठकों को, विशेषकर हमारे युवा मित्रों को; सेवा, संवेदना, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के विचारों के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगी।
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज नई दिल्ली में पर्यावरण प्रेमियों के साथ पौधा रोपा। आपसे भी आग्रह है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण अवश्य कीजिए।
📞 मिस्ड कॉल करें और “शिव वृक्ष मित्र” बनें।
📲 8929629475
आइए, मिलकर प्रकृति बचाने का संकल्प लें।
#OnePlantADay