मुरादाबाद: हिजाब पहनी लड़की और उसकी छोटी बहन के साथ BJP कार्यकर्ता एवं उसके साथियों द्वारा छेड़खानी का आरोप,
लड़कियों द्वारा BJP कार्यकर्ता को दौड़ा दौड़ा कर पीटने कि बात कही जा रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वाइरल हो रहा है…
दैनिक भास्कर कि रिपोर्ट के मुताबिक युवती का आरोप है कि उसने और उसकी बहन ने जब छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साई बहनों ने आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। इनमें से एक को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों बहनें भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव को पीटती नजर आ रही हैं।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को हिरासत में लिया और थाने ले आई। बाद में इन चारों का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, युवती ने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
- दैनिक भास्कर