अंतिम पांच दिन से बच्चे रोज दिन रात फॉर्म भर रहे है लेकिन वेबसाइट ऐसी है कि चल नहीं रही ।।।
साइबर कैफे वाले से पूछा क्यों नहीं चल रही तो वो कहता है जैसा आयोग वैसी साइट ।।
में ये सुनके खामोश हो गया ।।।
UPSSSC की साइट न चलने के कारण हज़ारों छात्र LOWER PCS का फॉर्म नहीं फिल कर पा रहे है😡
7 साल बाद UPSSSC ने LOWER PCS का फॉर्म निकाला है।
छात्रों को फॉर्म भरने के लिए केवल 18 दिन का समय दिया गया जिसमें से पिछले 7 दिन से UPSSSC की साइट ही नहीं चल रही है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग इसका संज्ञान लेते हुए फॉर्म भरने की डेट आगे बढ़ा दे।
अभी फॉर्म फिल करने की लास्ट डेट 18 June है,इसे बढ़ाकर 30 June किया जाए।
@myogiadityanath
Lucknow Eco Garden 🚨
छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिशें तेज़ हैं।
धरने का आह्वान करने वाले कई प्रमुख शिक्षकों और मार्गदर्शकों को हिरासत में लिया गया, ताकि छात्रों के आंदोलन को कमजोर किया जा सके। लेकिन इतिहास गवाह है कि गिरफ्तारियाँ आंदोलनों को रोक सकती हैं, खत्म नहीं कर सकतीं।
यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, छात्रों के भविष्य की है। हम अपने अधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से भी नहीं रख सकते, तो फिर लोकतंत्र का अर्थ क्या रह जाता है?
जिस देश में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा से साम्राज्य को चुनौती दी, उसी देश में आज छात्रों की आवाज़ से इतना डर क्यों?
कॉलेज बंद किए जा सकते हैं, कोचिंग बंद की जा सकती हैं, लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है, लेकिन न्याय की मांग को हमेशा के लिए नहीं दबाया जा सकता।
आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं होता, एक विचार का होता है।
और विचार कभी गिरफ्तार नहीं होते।
#StudentProtest #UPSI #SSC #PaperLeak #Lekhpal