दुनिया के लिए आप एक व्यक्ति हैं, लेकिन अपने परिवार के लिए आप पूरी दुनियाँ हैं,
🙏अपना ख्याल रखें अपनों के लिए 🙏
#stayHome#staySafe#indiafightscorona
अतिआवश्यक कार्यवश बाहर जाना पङ रहा है तो फेसकवर/मास्क अवश्य प्रयोग करें।
सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better educational system, and their parents supported them.
I truly appreciate the stand they have taken, showing dedication, sincerity, and keenness to study hard n make their future and a greater, educated India. This andolan, this protest, is the right way to go abt it, n the students have done this peacefully. So courageous and brave. Driven and motivated towards education, this generation will make India proud.
This issue is between the students and the educational system, it should not be hijacked politically, the credit should only go to the students of our country, and I am sure the government will also give them all the support n make it a stronger educational system. It’s a win-win situation. Hoping n praying for a positive decision. God bless all of you who wanna be educated.
Education should be the next trend and fashion, and should get trendier n more fashionable yr by yr, itna k bahar se log come to India to study and India becomes an educational hub.
सनातन धर्म के सशक्त संरक्षक, भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारने वाले, आधुनिक भारत में रामराज्य की संकल्पना के सबसे प्रभावी उद्घोषक एवं उसे मूर्त रूप देने के लिए निरंतर समर्पित यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री @myogiadityanath जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।
पीएमओ से जुड़े सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। जैसी कि आशा थी पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनाना लगभग तय हो गया है।
अवनीश अवस्थी RSS और संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं उनका लम्बा प्रशासनिक अनुभव भी है। उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी कला और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा नाम रखती हैं और भाजपा की राजनीति में भी उनका सीधा हस्तक्षेप है।
सूत्रों की माने तो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को यह लग रहा है कि अवनीश अवस्थी को बतौर सीईओ स्थापित करने से केंद्र और राज्य के बीच एक मजबूत सेतु तो बनेगा ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे राम मंदिर ट्रस्ट का प्रबंधन बेहतर हो सकेगा।
अगर अंतिम समय में कुछ फेरबदल न हुआ तो दिल्ली के बेहद करीबी अवनीश अगले सीईओ होंगे।
@PMOIndia
#IAS ने आदेश वापस लेने का आदेश जारी किया 📨
#UP सरकार ने ई-पंजीकरण (ऑनलाइन रजिस्ट्री) का 4 जून 2026 का आदेश वापस लेने का आदेश जारी किया ,मुख्य पंजीयक ने ई-पंजीकरण संबंधी पूर्व निर्देश तत्काल प्रभाव से किए निरस्त।प्रदेश के सभी जिला पंजीकरण अधिकारियों को नया आदेश लागू करने के निर्देश।ई-पंजीकरण व्यवस्था के पुराने निर्देश हुए प्रभावहीन, संशोधित व्यवस्था होगी लागू।
ई-पंजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने वापस लिया पूर्व आदेश।
Had a fruitful discussion with Mr. Rodolphe Saadé of CMA CGM on maritime connectivity, global shipping trends and emerging opportunities in India’s rapidly growing maritime sector.
Discussed avenues for greater collaboration in shipbuilding, container manufacturing, digital maritime innovation, logistics and skill development.
India’s expanding port infrastructure offers promising opportunities for global maritime leaders.
@cmacgm
No matter where work takes you—everyone is counted.
Village or city, every person matters.
Even if you move, you are counted at your usual place of residence.
Our Census, our development.
For more information, call the toll-free number 1855
आज जिस प्रकार से आपकी वायुसेना के जहाजों ने escort किया, ये भारत के लोगों का सम्मान है।
पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ इलाकों में जो परेशानी आई, आपने उन पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, इसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।
- पीएम @narendramodi
🚨 🇮🇳💰
वित्त मंत्रालय ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया.
कीमती धातुओं से जुड़े सामान पर सीमा शुल्क दरों में बदलाव किया है। नई दरें आज, 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं।
📌 Gold और Silver findings पर 5% कस्टम ड्यूटी
📌 Platinum findings पर 5.4% ड्यूटी
📌 Precious metal spent catalyst पर 4.35% ड्यूटी (निर्धारित शर्तों के अधीन)
#Gold #Silver #CustomsDuty #India
⁉️ मौजूदा आर्थिक संकट के बीच पीएम के सुझाव के बाद देशवासियों ने भी भारत के आर्थिक हित में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं जिनमें 5 प्रमुख है:
- जनहित में नेता गण अब सिंबॉलिकली नहीं बल्कि रोजमर्रा के जीवन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें, बस न सही, जहां मेट्रो है वहां तो कर हीं सकते हैं।
- नेता गण अपने गाड़ियों के काफिले पर लगाम लगाएं, उतनी हीं गाड़ी इस्तेमाल करें जितना जरूरी है।
- विदेश दौरे तत्काल प्रभाव से बंद कर देने चाहिए
- दफ्तरों में ऑड इवन कर देना चाहिए
- EV व्हीकल्स पर भारी सब्सिडी देनी चाहिए
बिजली के प्री-पेड मीटर की व्यवस्था समाप्त करने का औपचारिक आदेश…
कुछ दिन पूर्व हमने निर्णय लिया था कि सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। यह उसी का आदेश है।
सभी विद्युत उपभोक्ताओं को आगे और भी आश्वस्त करता हूँ कि विद्युत बिल के संबंध में आई शिकायतों के समाधान हेतु जगह जगह शीघ्र ही आपके क्षेत्र में कैम्प लगाये जाएँगे।
सबको शुभकामना।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@UPPCLLKO@EMofficeUP@PVVNLHQ@KESCoHQ
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
देवरिया… तुम जनपद नहीं, मेरे लिए एक जीवंत अनुभूति हो।
अबोध सी आई थी, तुम्हारी मिट्टी ने मुझे गढ़ा है.
यहीं से मेरी साधना को मूर्त रूप मिला.
मुझे वो दृष्टि मिली जिससे मैंने आने वाले कल की आहट को सुनना सीखा.
संघर्ष हर कदम पर थे. पर उन्होंने सिखाया—झुकना नहीं, बस चलते रहना है।
राज्य और राष्ट्र स्तर पर मिली पहचान तुम्हरा ही आशिर्वाद है।
बेटियों की chess, और उसमे जीते राज्य स्तर के medal... मेरी खुशियों का विस्तार बने।
पर सबसे अनमोल जो मिला… वो यहाँ के लोगों का स्नेह — वो अपनापन, वो आशीर्वाद, वो हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भाव…
देवरिया, तुमने मुझे 'स्वयं' से मिलवाया है
अब मैं तुम्हे अपने मन में बसाते इस सोच के साथ चलती हूँ -
“संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही…”
सदैव कृतज्ञ
दिव्या
बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन 🙏
यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है।
यह TMC के ‘भय’ के ऊपर श्री @narendramodi जी पर ‘भरोसे’ की जीत है।
मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।
बिहार में एक राजपूत समाज की बेटी का पासवान समाज के 5 लड़कों ने रेप करके कुएं में फेंक दिया,
एक मिनट के लिए आप जाति बदल दीजिए ,तब महाशय नीला गमछा डालकर बिहार पहुंच कर भोंगा पसार रहे होते।
Note: अपराधों में जातियां देखना बंद कीजिए , तब ये घटनाएं बंद होंगी, वरना करते रहिए जाति जाति का प्रलाप।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है ।सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं ।संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये मांगे तो हम पिछले दो साल से लगातार उठा रहे हैं, और हमें काफी सफलता भी मिली है , रीलबाजी,इसको आपके यहां क्या कहते हैं ये सब बंद हो गया ,
बहुत IAS IPS अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बंद कर चुके, अब IAS IPS ने नए तरीके अपना रहे उन्होंने सोशल मीडिया टीम्स रख रखी हैं और कई फैन पेजेस बनवा रखे हैं,हम लगातार उनको ट्रेस और ट्रैक कर रहे हैं, जल्दी ही ये गंदगी भी साफ होगी।
मुझे ऐसे ठंड पसंद है, क्योंकि वह हमें ज्यादा पारिवारिक बनाती है। लेकिन शर्त बस इतनी है कि घर अच्छा हो नहीं तो पूस की रात से भयानक शायद ही कुछ हो। खासकर ठंड में छत पर बैठकर पढ़ना या गुनगुनी धूप में कुछ पढ़ना। उसका आनंद ही अलग होता है।
यह मौसम हमें लंबी रातें देता है, और लंबी रातें यानी लंबी तन्हाई। अकेलेपन से लड़ने का समय, किसी की याद में खोने का समय, माशूका से बातें करने का समय, और सोने का भी थोड़ा ज्यादा समय। वो सब कुछ, जिससे मनुष्य सबसे खूबसूरत बन सकता है।
अब इसी ठंड का समापन होने वाला है, या यूँ कहें कि वह अपने अंत की ओर है। अचानक बढ़ी गर्मी ने हमारे हिस्से का वसंत भी निगल लिया है, और वक्त से पहले ही हमारे शरीर ने स्वेटर को त्याग दिया है।
बेचारा स्वेटर… वही स्वेटर जो कुछ दिन पहले तक हमारे हमसफर की तरह सबसे जरूरी था, आज अचानक गैर हो गया। वक्त सच में सबसे क्रूर होता है। जब-जब मैं उस स्वेटर के बारे में सोचता हूँ, भीतर कुछ खटकता है। हैरानी इस बात की होती है कि जो पंखा कुछ दिन पहले तक हमारा सबसे बड़ा दुश्मन था, वह अब धीरे-धीरे हमारे करीब आता जा रहा है।
शायद कुछ रिश्ते भी ऐसे ही होते हैं। जब जिसकी जरूरत होती है, हम उसे चुन लेते हैं। मानवीय सोच से यह गलत लगता है, लेकिन अगर हमें प्रकृति ने बनाया है, तो शायद यही रास्ता सही भी है। नहीं तो हम यूँ ही पंखे की तरफ क्यों मुड़ जाते? स्वेटर हमसे गिड़गिड़ा नहीं सकता कि “मैंने तुम्हें बचाया था, तुम्हें ठंड से बचाया… मेरे पास रह जाओ।” वह शिकायत भी नहीं कर सकता कि हमने उसके साथ धोखा किया। नहीं, वह ऐसा नहीं कर सकता।
यही कहानी कंबल की भी है। वह भी युद्ध नहीं कर सकता, क्रांति नहीं कर सकता। और अगर कभी क्रांति करने की सोचे भी, तो किसी अलमारी में बंद पड़ा रह जाएगा।
और हम पंखे की तरफ मुड़ जाते हैं। मुड़ना पड़ता है। वही पंखा, जो कुछ दिन पहले तक दुश्मन था, अब सबसे करीब होगा। शायद उसके बिना काम भी न चले। अब वही नया हमसफर बनेगा, क्योंकि अब वही हमारी जरूरत है।
लेकिन अगर मुझे दोनों को साथ जोड़कर रिश्ते निभाने की बात कही जाए, तो मैं फरवरी के इस मौसम को चुनूंगा। मुझे नहीं लगता कि इस महीने से ज्यादा खूबसूरत कोई महीना हो सकता है। क्या ही सुंदर समय है, क्या ही संतुलित मौसम!
जैसे शाम दिन और रात का मिलन होती है, वैसे ही यह मौसम ठंड और गर्मी का संगम है। यह मिलन हमें रिश्ते निभाना सिखाता है। प्रकृति हमारे सामने यह संतुलन सजा देती है, लेकिन रिश्तों में हमें उसे खुद खोजना पड़ता है।
अभी के मौसम को देखिए, रात को महसूस कीजिए।धीरे धीरे चलता पंखा, ऊपर हल्का-सा कंबल… जो सुकून मिलता है, वह मानो महबूब की आलिंगन जैसा है। उसके गालों को छूने जैसा कोमल, उसके बालों को सहलाने जैसा मुलायम। उसे देख लेने भर की खुशी, उसे चूम लेने भर की तसल्ली। सब कुछ एक संतुलन में बहता हुआ।
उसके साथ बिताए कुछ पल, की गई कुछ बातें, उसे निहार लेने भर का सुख सब कुछ जैसे इसी महीने-सा लगता है। एक सच यह भी है कि इस गर्मी ने हमारा वसंत हमसे छीन लिया, लेकिन जो छोटी-सी कृत्रिम खुशियाँ हमने अपने भीतर बना ली हैं, वे सच में लाजवाब हैं।
रिश्ते भी शायद ऐसे ही होने चाहिए इस मौसम जैसे। जहाँ पंखा भी धीमे-धीमे चलता रहे और कंबल भी हल्का-सा ओढ़ा जाए। संतुलन बना रहे… बस इतना ही।
What a wonderful memory of the #RepublicDay we shared together in 2024! 🇮🇳🇫🇷
My dear friend @NarendraModi, dear Indian friends, my very best wishes on this great day of celebration. See you in February to continue building together!
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों?
भारतीय संविधान निर्माता आम व्यक्ति थे ही नहीं, उन्होंने न केवल संविधान लिखने पर ही विचार-विमर्श किया बल्कि उसको लागू करने की तारीख पर भी उनका विचार-विमर्श जारी रहा।
संविधान की चर्चाओं को जिस तरह से 12 खंडों में दर्ज किया गया, वो केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि भारत की विविधता का संग्रह है कि किस तरह आप किसी विषय पर असहमति दिखाते हुए भी साथ काम कर सकते हो।
सोचिए जो 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो चुका था, उसको लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख ही क्यों चुनी गई।
संविधान का अंतिम ड्राफ्ट 26 नवंबर 1949 को तैयार हो गया था, परंतु संविधान लागू हुआ 26 जनवरी 1950 को। इसके पीछे मूल कारण यह था कि 31 दिसंबर 1929 को लाहौर में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया गया।
नेहरू जी ने अंग्रेजों को ये चेतावनी दी कि हमें आने वाली 26 जनवरी यानी 26 जनवरी 1930 तक पूर्ण स्वराज मिल जाना चाहिए।
लेकिन अंग्रेज कहां मानने वाले थे, तो नेहरू भी कम न थे। उन्होंने स्वतंत्रता से पहले पहला स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा 26 जनवरी 1930 को की और स्वतंत्रता दिवस मनाया भी गया।
26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था, यद्यपि देश आजाद हुआ 15 अगस्त 1947 को, लेकिन 26 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व था, इसलिए संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
इस बात से ये भी साबित होता है कि उस वक्त के नेता कैसे एक-दूसरे के विचारों का सम्मान किया करते थे।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।