देश में गांधी की 100% मूर्तियां सरकारों ने बनाई है। दूसरी ओर बाबासाहेब की 99% मूर्तियां समाज ने बनाई हैं। सरकारों ने बमुश्किल 01% मूर्तियां बनाई होंगी।
लेकिन विचारों की ताकत देखिए। आज गांधी खत्म हैं और बाबासाहेब पूरे विश्व में सूरज की तरह चमक रहे हैं।
हमारे जीवन में गांधी ना भी होते तो भी भारत देश को आज़ादी मिलती. लेकिन डॉ आंबेडकर हमारे जीवन में ना होते तो हम लोग आज भी गुलामों जैसी जिंदगी जीने के लिए विवश होते.
राजीव जी, आप अगर शुक्ला न होकर पासवान या कुशवाहा या यादव या जाटव या गुर्जर होते तो भी क्या आपके लिए दिल्ली और मुंबई में सारे रास्ते इतनी आसानी से खुल गए होते?
आपकी पेशागत और व्यावसायिक कामयाबी में आपका ब्राह्मण होना कितना महत्वपूर्ण है, इसे आपसे बेहतर कौन जानता होगा।
ये भारत है सर। यहाँ नाम में कुछ नहीं रखा है। असली चीज़ है सरनेम।
#ShubhmanGill इस साल 72 ज़्यादा की एवरेज से 20 वनडे मैच में 1230 रन बना चुके हैं। तीन बार नॉट आउट रहे हैं।
रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन 1894 रन बनाने के लिए 34 मैच खेले। उनका एवरेज गिल से काफ़ी कम 65 है। ये 1998 का रिकॉर्ड है।
गिल का स्ट्राइक रेट भी सचिन से बेहतर है। तेज खेलता है।
मुझे नहीं लगता कि इस साल गिल को लगातार टीम में रखा जाएगा। उसको रेस्ट कराया जाएगा।
भगवान ऐसे बनाए जाते हैं।
क्यों @BCCI, मैंने ग़लत कहा है तो बताओ।
बीसीसीआई के राजीव शुक्ला कह रहे हैं कि क्रिकेट में जातिवाद मत लाइए। तो महाराज, हम थोड़ी लेकर आए हैं। हम तो जो भी अच्छा खेलता है, उसका धर्म-जाति देखे बग़ैर तारीफ़ करते हैं।
जातिवाद तो आप लोग करते हैं।
जब श्रीकांत टेस्ट मैचों में सालाना 13 के एवरेज से रन बनाने लगे थे तो उनको भारत के कैप्टन से हटाना पड़ा। उस समय की सबसे बड़ी खेल पत्रिका में उनके समर्थन में 1990 में यह कवर छापा था। बनियान उतरवा दी गई बंदे की।
पता नहीं क्यों?
भारत के 73 साल के संसदीय इतिहास में इतने गर्हित और आपत्तिजनक शब्द सदन के अंदर कभी नहीं बोले गए।
दानिश अली देश के बेहतरीन युवा सांसद हैं। तमाम संसदीय कमेटियों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन है। उनके खिलाफ संसद में जिस भाषा का प्रयोग हुआ है, वह बेहद शर्मनाक है।
ये सब सदन की कार्यवाही से डिलीट किया जाना चाहिए।
दोषी सांसद ने दुनिया की नज़रों में भारतीय लोकतंत्र, संविधान और संसद का सम्मान कम किया है।
दुनिया में हमारे महान भारतीय गणराज्य की बदनामी कराई है।
लोकसभा अध्यक्ष को उनके ख़िलाफ़ समुचित कार्रवाई करके सदन की गरिमा बहाल करनी चाहिए। @ombirlakota
"नारी शूद्रों न धीयताम्" अर्थात स्त्रियों और शूद्रों को शिक्षा नहीं देने के प्रतिबन्ध को तोड़ते हुए आज से 175 वर्ष पूर्व शिक्षा की ज्योति घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने वाली महिला शिक्षा की जननी, देश की प्रथम महिला शिक्षिका तथा अनेको विद्यालयों की स्थापना करने वाली शिक्षा की देवी, सावित्री बाई फूले जी को आज शिक्षक दिवस के इस स्वर्णिम व ऐतिहासिक अवसर पर देश की आधी आबादी यानी समस्त महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित कराने हेतु मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति, भारत एवं माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया।
"ललई सिंह यादव" को यदि अहीर [ यादव ] बिरादरी ठीक से पढ़ ले एवं जान ले,
"डॉ राम स्वरूप वर्मा" को कुर्मी [ पटेल ] बिरादरी ठीक से पढ़ ले एवं जान ले,
"महराज सिंह भारती" को जाट [ जट्ट ] बिरादरी ठीक से पढ़ ले एवं जान ले,
"जगदेव प्रसाद कुशवाहा या महतो,मौर्य" को कोइरी [ कुशवाहा ] बिरादरी ठीक से पढ़ ले एवं जान ले
"पेरियार" को गड़ेरिया [ पाल ] बिरादरी ठीक से पढ़ ले एवं जान लें,
ज्योति राव फूले को माली[ सैनी ] पढ़ लें,
"बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को"
[ SC+ST+OBC ] ठीक से पढ़ लें और कार्ल मार्क्स को [ आदिवासी ] को पढ़ा दिया जाए ......!
तो समझो भारत का हर एक क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलने से कोई 'माई का लाल' नहीं रोक सकता है चाहे कोई 'अवतार' लेकर भी भारत में क्यूँ ना उतर जाए..!
काश कि इन जाति-बिरादरी के लोग अपने-अपने जातियों के जातिवादी स्वभाव के कारणों से भी गलती से भी इन महापुरुषों को पढ़ लें तो भी बहुत बड़ा सामाजिक, आर्थिक और 'क्रांतिकारी परिवर्तन' आज भी देश में सम्भव है...
जय भीम जय भारत जय संविधान 🙏
कई लोगों को समस्या होती है कि वे गाली नहीं दे पाते। इससे उनका दम घुटता है। पर क्या करें? क़ानून है। किसी ने रिकॉर्ड कर लिया तो गिरफ़्तार होने का डर।
इस क़ानून ने करोड़ों लोगों की भाषा को सभ्य बना दिया।
एससी-एसटी एक्ट जितना एससी-एसटी को अत्याचार से बचाने के लिए हैं, उससे ज़्यादा अन्य लोगों को सभ्य और इंसान बनाने के लिए है।
इस एक्ट में करोड़ों लोगों को जघन्य अपराध करने से रोका है, करोड़ों लोगों की भाषा सुधार दी है। गाली गलौज बंद करा दी है। यौन अपराधी बनने से रोका है। कुल मिलाकर उन्हें सभ्य बनाया है।
क्या मैंने सही लिखा है? आपकी राय?
ये मुज़फ़्फ़रपुर के रामनाथ पासवान हैं।लोकगीत लिखते हैं।यहाँ की स्थानीय भाषा बज्जिका है।ध्यान से सुनिए और समझिये कि कितनी दूर तक मार करती हैं ये पंक्तियाँ।आदमी गेल चाँद पर आ गाँव में डायन है!
हमारे देश में जो सामाजिक व्यवस्था है, वह वर्ण और जाति पर आधारित है, यह वह लूटा-पीटा समाज है। जिसको जाति के नाम पर हजारों साल तक धन-धरती शिक्षा और सम्मान से वंचित किया गया, सम्मान और स्वाभिमान से वंचित किया गया, जानवर से भी बत्तर सुलूक किया गया। इसलिए समय-समय पर हमारे देश में पैदा होने वाले संतो-गुरुओं, महापुरुषों ने करुणा, मैत्री, बंधुत्व पर आधारित समाज की संरचना के लिए शंखनाद किया।