उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के 91 वर्ष की आयु में स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
माँ का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से योगी जी एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः !!
- आलोक कुमार अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद
महापुरुष माधव देव
शंकरदेव जी ने अपना उत्तराधिकार अपने योग्य शिष्य माधव देव को सौंपा था। दोनों ने मिलकर असम में वैष्णव धर्म को नया जीवन दिया। #श्रीमद्भागवत का असमिया में अनुवाद किया और कीर्तन, नृत्य, नाटक के जरिए लोगों तक पहुँचाया।
माधव देव जी का जन्म लेतेको पुखुरी, लखीमपुर में हुआ। वहीं उनका सत्र (आश्रम) है। हम 14 नवंबर 2026 को वहाँ गए, जहाँ विभिन्न सत्रों के सत्ताधिकारियों से भेंट हुई।
सत्र में जीवन बहुत सादा है। सुबह नाश्ते में उबले-सूखे चावल, दही-गुड़ खाते हैं। सत्ताधिकारी स्वयं भोजन बनाते हैं, रसोई में दूसरों का जाना मना है। हमने रात वहीं बिताई।
माधव देव जी का जीवन अभाव और संघर्ष में बीता। पढ़ाई देर से हुई, अपनी सारी संपत्ति सौतेले भाई को दे दी और आजीवन अविवाहित रहे। वे बहुत उदार थे - एक बार जान बचाकर नाव से भागते समय, दो साधुओं को जगह देने के लिए अपनी सारी संपत्ति नदी में फेंक दी।
कहा जाता है - शंकरदेव #वैष्णव धर्म की नींव हैं तो माधवदेव उस पर बना भवन। #शंकरदेव आत्मा हैं तो माधवदेव शरीर। सत्रों के संचालन और संगठन का पूरा ढाँचा माधवदेव ने ही बनाया।
@VHPDigital@BajrangDalOrg@eHinduVishwa@epanchjanya@eOrganiser
45वे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दिल्ली पवेलियन में दधीचि देह दान समिति का स्टाल लगा है। कल 14 नवंबर को इसका उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी ने किया।
आप सभी भी #व्यापार_मेले में समिति के स्टाल नंबर 58, हॉल नंबर 2, फर्स्ट फ्लोर, पिलर नं. 8 और 9 के बीच अवश्य पधारें।
@dadhichidehdan
जनजातीय बोडो समाज में यज्ञ संस्कृति
• असम के संत दर्शन प्रवास में आज उड़ालगिरी में #बोडो_समाज के साप्ताहिक #यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञशाला बहुत बड़ी और सुंदर बनी है। मध्य में बड़ा हवनकुंड है। आहुतियों में #गायत्री, #वेद के मंत्र और #गीता के श्लोक बोले जाते हैं।
• यज्ञ से पहले #ब्रह्मा_समाज के अध्यक्ष श्री गोटेंद्र बोसोमटारी ने गुरुदेव कालीचरण के जीवन और समाज के आदर्शों के बारे में भाषण दिया। समाज के जिलाध्यक्ष श्री माटीराम ब्रह्मा और उनके साथियों ने स्वागत किया।
• बोड़ो ब्रह्मा धर्म की शुरुआत वर्ष 1906 के आस-पास गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा ने की थी। इसके अनुयायी अपने नाम के आगे ब्रह्मा लगाते हैं।
• गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा ने समाज में शिक्षित होने का अभियान चलाया। लड़कियों को #शिक्षा देने का विशेष आग्रह किया। गुरुदेव ने व्यवसायिक शिक्षा की दृष्टि से बढ़ई का काम सिखाने के लिए एक संस्थान खोला था। यह #समाज कर्मकांड, अंधविश्वास, नशाखोरी आदि व्यसनों से मुक्त है। यहां बोडो भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। शुद्ध सात्विक जीवन जीने वाले बोडो ब्रह्मा धर्म के अनुयायियों के साथ रहना आनंद का समय रहा।
@VHPUttarPurva@VHPDigital@eHinduVishwa@BajrangDalOrg@Brahmasamaj
विहिप अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AlokKumarLIVE जी का 7 दिवसीय असम प्रवास आज गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से प्रारम्भ हुआ ।
बाबा विश्वनाथ की नगरी, वाराणसी में 3,4,5 नवंबर 2026 में संस्कृति संसद का आयोजन हुआ। स्वामी जितेंद्रानंद जी के नेतृत्व में किए गए इस कार्यक्रम में देशभर से अनेक संतों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा विश्वनाथ के परिसर में सभी संतो की उपस्थिति में रुद्राभिषेक और सहस्त्र पुष्पार्चन करके किया गया। सनातन संस्कृति को पल्लवित करने में बाबा विश्वनाथ की विशेष अनुकंपा #हिंदू समाज पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना।
@VHPDigital@BajrangDalOrg@HinduVishva@ivskdelhi@epanchjanya@eOrganiser
कल 2 नवंबर सवेरे काशी पहुंचकर स्टेशन से सीधे संत शिरोमणि श्री गुरु #रविदास जी के जन्म स्थान के मंदिर में पहुंचे।
गुरु जी को प्रणाम किया।
उनकी पालकी के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुआ और वहां आयोजित गोष्ठी में देश भर से आए हुए लगभग 1000 लोगों के साथ में बैठने, बोलने का अवसर मिला।
मैंने यह वचन दोहराया कि श्री गुरु रविदास जी के जन्म के 650वें वर्ष में निश्चित हिंदू समाज मिलकर तुगलकाबाद में रविदास जी के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कर देगा। #भगवान करें, श्री #गुरु रविदास जी के उपदेश हम सबके हृदय में उतारें और #हिंदू #समाज को #धर्म के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।
@dushyanttgautam@VHPDigital@BajrangDalOrg@HinduVishva@ivskdelhi@epanchjanya@eOrganiser@surjeetbjp@Ravidasiatweet
सन 1990 में आज ही के दिन श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में उस समय की बर्बर और निरंकुश प्रदेश सरकार ने निहत्थे कारसेवकों एवं रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर नरसंहार किया और राष्ट्र में अन्याय एवं अराजकता का बीज बोया था।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शहीद हुए कोठारी बंधुओं एवं सभी निरपराध रामभक्तों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
कल दिल्ली में 3 बड़ी रैलियां थीं। एक #इंडिया गठबंधन की, दूसरी #भाजपा का मार्च। यह राजनीतिक दलों द्वारा थीं। #राजनीति में अपना गुणगान किया जाता है और विपक्षी में सारे दोष बताए जाते हैं। यह दोनों बाते, आत्मप्रशंसा और परनिंदा #अध्यात्म में बड़े दोष माने जाते हैं।
तीसरी बड़ी सभा #गायत्री_परिवार की थी। जगह जगह पूज्य गुरुदेव की यह सीख लिखी थी, 'हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा।'
सुधार अपने से शुरू करना।
गायत्री परिवार केवल एक #संगठन नहीं, एक विचार है, एक #संस्कार है, एक जीवन पद्धति है।
गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण से #परिवार निर्माण और परिवार निर्माण से #समाज निर्माण तथा #राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर निरंतर मानवता की सेवा में लगा है।
कल का अवसर था, परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष का। यह पावन कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रहा। मुझे इसमें सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समस्त गायत्री परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
@Gayatri_Parivar@awgpshantikunj@VHPDigital@BajrangDalOrg@ivskdelhi@HinduVishva@epanchjanya@eOrganiser
हिंदू धर्मग्रन्थ और समरस समाज
साजिश के तहत हमारे धर्मग्रंथों में ऐसे विषय डाल दिए गए है जो #हिंदू धर्म और और मान्यताओं के विरुद्ध हैं इसमें स्त्रियों और अनुसूचित #जाति एवं #जनजातियों के लिए अपमानजनक बातें भी शामिल हैं।
अब समय आ गया है कि इस प्रक्षिप्त खर पतवार को ढूंढ कर धर्मग्रंथों से निकाल देना चाहिए।
30 अक्टूबर को हरिद्वार में पूज्य योगऋषि बाबा रामदेव जी की अध्यक्षता में अनेक पूज्य संतों व विद्वानों का एक सम्मेलन हुआ। इसमें देशके सब पंथो के महान संत पधारे।
गोष्ठी का विषय रहा कि हिंदुओं के #धार्मिक #ग्रंथों में बदनीयती से डाले हुए प्रक्षिप्त प्रसंगों को खोजना और उन्हें निकाल कर ग्रंथों को शुद्ध करना।
इसके लिए पूज्य स्वामी परमात्मानंदनंद सरस्वती जी और सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी की अध्यक्षता में दो समितियां भी बनाई गई। विहिप इनमें सहभागी होगा।
इसमें बोलते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने कहा कि ऐसे अंशों को निकालना ही चाहिए। हमारा संविधान समानता, बंधुता और गरिमा का प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार देता है। यह हमारे अध्यात्म के अनुरूप है क्योंकि सब मनुष्यों के शरीर भी भगवान ने बनाए हैं और भगवान सबके हृदय में भी रहते हैं। इसलिए अगर किसी ग्रंथ में ऐसा जिक्र आता भी है जो मनुष्य की समानता और बंधुता के खिलाफ हो तो आज का हिंदू समाज उसको अस्वीकार करने की स्पष्ट घोषणा करे।
@VHPDigital@BajrangDalOrg@ivskdelhi@pyptharidwar
The order directing hostel wardens to vacate hostels on the occasion of Diwali reflects the administration’s apparent collusion with the same leftist gang allegedly harassing Hindu traders and customers through road blockades under the pretext of protests against the government an act that can also be termed economic jihad.The present JNU VC is the same person who attempted to defame Hindu religion by bringing Hindu deities within the ambit of caste. Meanwhile, reservation remains neglected, with more than 200 reserved-category candidates denied teaching appointments on the grounds of being ‘not found suitable’.
Anti Hindu act by JNU VC
दीपावली के अवसर पर वार्डनों को अपने आवास खाली करने का आदेश प्रशासन की उसी वामपंथी गैंग के साथ मिलीभगत को दर्शाता है, जो सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के नाम पर सड़कें जाम करके हिंदू व्यापारियों और ग्राहकों को कथित रूप से परेशान कर रही है। इस कृत्य को आर्थिक जिहाद भी कहा जा सकता है।वर्तमान JNU कुलपति वही हैं, जिन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को जाति के दायरे में रखकर हिंदू धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया था। वहीं, आरक्षण की लगातार अनदेखी की जा रही है। 200 से अधिक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शिक्षण पदों पर केवल ‘उपयुक्त नहीं पाए गए’ (Not Found Suitable) के आधार पर नियुक्ति से वंचित कर दिया गया है
@EduMinOfIndia@PMOIndia@AmitShah@RSSorg@VHPDigital@ABVPVoice@vinod_bansal@AlokKumarLIVE@MinOfCultureGoI@epanchjanya
• हम डॉ रामअवतार शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ के जशपुर में आकर रुके हैं। रामअवतारजी ने अपनी पूरी उम्र उन स्थानों की प्रामाणिक खोज में लगा दी है कि जिनमें से होते हुए i. रामजी अयोध्या से श्रीलंका गए थे ii. जनकपुर गए थे और iii. सीताजी से विवाह के बाद बारात जनकपुर से अयोध्या लौटी थी।
• इनमें से कुछ स्थान जशपुर के आस पास हैं। इन 3 दिनों में हम उन स्थानों के दर्शन करेंगे।
• आज पहले दिन हम फतेहपुर के शिव मन्दिर पहुंचे। सुंदर रमणीक स्थान, चारों ओर पुराने बड़े बड़े पेड़, पास में जल प्रवाह, चावल के खेत और कहीं बीच-बीच में सोना सा बिखेरती सरसों। मंदिर छोटा है, पर सुंदर है। यहाँ सियाराम लखन जी की उपस्थिति की कल्पना की, शिवजी की पूजा के स्तोत्र पढ़े गए, भूमिष्ठ हो प्रणाम किया।
• फिर झारखंड के सिमडेगा जिले में स्थित भव्य रामरेखाधाम पहुंचे। यह तीर्थ जंगल में पहाड़ों के बीच में स्थित है। यहाँ गुफा के अंदर की छत पर एक लंबी रेखा है। बताया जाता है कि यह रेखा रामजी ने अपने तीर से खींची थी। समीप ही लक्ष्मण कुंड है, जिसे लक्ष्मणजी ने अपने बाण से बनाया था। रामजी ने यहाँ शिवलिंग की स्थापना भी की थी। इस लिंग के समक्ष हो कर विधिवत पूजन किया, सीतारामजी के समक्ष साष्टांग हुआ।
• रामरेखाधाम में 1947 में एक बाबा आए थे। उनका भी नाम रामरेखाधाम हो गया है। अगले 50 वर्ष बाबा यहाँ रहे; इस पहाड़ी क्षेत्र में अपनी साइकिल से निरंतर गाँव-गाँव जाते थे। हिंदू समाज को जागृत और संगठित किया। बाबा के इस तप के कारण यहाँ धर्मांतरण पर कुछ रोक लगी।
• अभी उनके काम को विश्व हिंदू परिषद, कल्याण आश्रम, संघ और अन्य हिंदू संगठन आगे बढ़ा रहे हैं।
आज हमारे साथ इस तीर्थयात्रा में कल्याण आश्रम के श्री संतोष परांजपे, प्रांत मंत्री वासुदेव जी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री विजय राठौर, सिमडेगा के जिला अध्यक्ष श्री कौशलराज जूदव और मेरी पत्नी मंजूप्रभा थे। मार्गदर्शन डॉ रामौतार शर्मा जी का ही रहा।
@VHPDigital@BajrangDalOrg@RSSorg@ivskdelhi@eHinduVishwa@KalyanAshram
The inaugural event marking the centenary of Shri Ashok Singhal—the hero of the Ayodhya Ram Janma Bhoomi movement who provided leadership as the International Working President of the Vishwa Hindu Parishad—was held in Kanchipuram on Friday, October 2, 2026.
Jagadguru Pujyashri Shankara Vijayendra Saraswathi Shankaracharya Swamigal, the Pontiff of the Sri Kanchi Kamakoti Peetham, graced the occasion and delivered a benedictory address.
A grand reception, accompanied by Shivalaya Vathyam (traditional musical instruments), was accorded to Pujya Swamiji Shankaracharya, sadhus, sannyasis, leaders, and special guests as they proceeded from the Kamakshi Amman Temple to the venue.
Blessings.
“We must recognize our greatness of Sanatana dharma. We need to spread awareness of our greatness not only within India but also to other continents. In Tamil Nadu, Ashok Singhal maintained contact with several scholars, including Kirupananda Variyar. He brought brick for the Ram Janmabhoomi, received blessings from the Pujya Shankaracharya Jayendra Saraswathi swami, and proceeded to Ayothya. He was a person of great courage and a tireless, dedicated worker who could work with intense focus; yet, at the same time, he was a man of calm and quiet demeanor. It is a matter of joy that the celebrations marking his birth centenary have commenced here in Kanchipuram," said His Holiness the Kanchi Shankaracharya Swamigal in his benediction.
Shri. Alok Kumar, International President of the Vishwa Hindu Parishad and Supreme Court Advocate, delivered the special address. Paying tribute, he said, "Shri. Ashok Singhal was the one who fostered unity, courage, self-confidence, and the mindset to achieve one's goals among Hindus. Let us all follow in his footsteps."
In his special address, Union Minister of State Shri L. Murugan said, "Ashok Singhal was a man of immense dedication. The credit for ushering in 'Ram Rajya' belongs to him; Ram Rajya stands as a symbol of sacrifice. Prime Minister Modi is fulfilling his dream. This is the land where great saints like Vivekananda, the Siddhars, and Shankaracharya lived. Let us carry Ashok Singhal's vision forward to the next generation."
Sri Sri Swami Karshini Anubhavanand Maharaj (Head of Kanchi Udasin Bavaji Peetham), Thavathiru Srila Sri Swami Ramananda Maharaj (Founder of the Akhila Bharatha Sannyasis Sangam), and Sri Hanuman Mataji (of Sanjeevini Peetham, Doosi) participated in the event and bestowed theirDr. Andal P. Chokkalingam, State President (North Tamil Nadu) of the VHP,
Shri. G. Manikandan (Secretary of the Tagore College Group and All-India Trustee of VHP), Mr. Ranjith (Film Producer and Actor), and Mr. Rama Ezhumalai (Secretary of the Vivekananda Educational Group and President of RSS Kanchipuram) presided over the event.
Dr. R. Vanniyarajan (RSS President for South India), Hon. L. Murugan (Union Minister of State), and Shri Ko. Sthanumalayan (All India Joint General Secretary, VHP) participated and delivered special addresses.
State and district-level VHP office-bearers, along with more than 600 members of the public, participated in this event and made it a grand success.
@VHPDigital@vhpdtn@BajrangDalOrg
1 अक्टूबर को मालवा प्रांत ने पूज्य श्री अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी का उद्घाटन कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता भानुपुरा पीठ के पूज्य जगतगुरु स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज जी ने की और इसमें विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार का मार्गदर्शन मिला इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ पूज्य संत और हिंदू समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सबने संकल्प लिया कि अपने हिंदू समाज को संगठित करेंगे, संघर्षों में लड़कर विजयशाली बनाएंगे और इसके द्वारा विश्व के लिए सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
.
.
.
.
.
@VHPDigital@BajrangDalOrg@ivskdelhi