डेढ़ माह बाद फिर शुरू हुई महाकाल एक्सप्रेस पहले दिन एक घंटे बाद भी नहीं चली। कोई उद्घोषणा भी नहीं। प्लेटफार्म पर यात्री परेशान। वाराणसी से उज्जैन जाती है ट्रेन।
@RailMinIndia@RailwaySeva@MinisterRailway
'नाद रंग' का नया अंक (अंक - सात) प्रकाशन की प्रक्रिया में है और जल्द ही आप सबके सामने होगा। अंक के आवरण के लिए हम अपने प्रिय छायाकार अनिल रिसाल सिंह जी
के आभारी हैं।
इस अंक से हमारी संपादकीय टीम में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा शिवानी चौरसिया जुड़ रही हैं। स्वागत।
प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं नाट्य समीक्षक कुंवर जी अग्रवाल का आज निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वाराणसी के अस्पताल में मृत्यु से संघर्ष करते हुए अंततः वे हार गए। निधन के समय उनके बेटा, बहू साथ थे। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज ही वाराणसी में होगा।
शास्त्रीय संगीत के एक और दिग्गज ने विदा ले ली,
नमन पंडित शिवकुमार शर्मा जी!
बनारस और खासकर संकटमोचन संगीत समारोह के आपके कार्यक्रम,भेंट आंखों के सामने घूम रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही एक कार्यक्रम के सिलसिले में आपके मैनेजर दिनेश जी से लंबी बात हुई थी। उम्मीद थी जल्द भेंट होगी!
पंडित बिरजू महाराज के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। अभी थोड़े दिनों पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी और 'इंडिया टुडे' के लिए उनका साक्षात्कार किया था। उन्होंने लखनऊ आकर बसने की इच्छा जताई थी। विख्यात कथक नर्तक एवं गुरू को नमन।