कांग्रेस आलाकमान का फ़ैसला सर आँखों पर लेकिन राजा वडिंग ने पूरे पंजाब में कांग्रेस को अपनी मेहनत से मज़बूत किया था।
राजनीति में बहुत लोग आते हैं, लेकिन लोगों के बीच रहकर लगातार मेहनत करने वाले कम होते हैं🔥🔥
राजा वडिंग की यहीं मेहनत उन्हें अलग पहचान देती हैं।
#WeLoveURajaWarring
यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ ए��� नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए।
ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं।
आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है।
SDM से फ़ोन पर मैंने ��ही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया।
यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है।
ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा।
#VoteChori
ब्रेकिंग न्यूज 🚨
आज इंदौर में छात्रों की गूंज थोड़ी देर में गूंजेगी🔥🔥
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इंदौर पहुंच गए हैं और कार्यक्रम की शुरुआत थोड़ी देर में शुरू होगी।
इस प्रोग्राम स्थल पर प्रशासन के अनुसार 30-35 हज़ार लोगों की ही जगह है लेकिन भीड़ बहुत ज़्यादा है।
कम से कम 80 से लेकर 90 हज़ार से कम क��� भीड़ नहीं होगी।
हालांकि रजिस्ट्रेशन 2 लाख से ऊपर हो चुका है
आज एक बार फिर साबित हो गया कि अगर छात्रसंघ के चुनाव में हार का अंतर बहुत कम है
तो उसे ही जिताया जाएगा जिसका प्रभाव होगा।
विजय शंकर मीणा का करीब 1000 वोटों से हारना कोई हारना नहीं है। बहुत बढ़िया चुनाव लड़ा है राजस्थान के शेर ने। सबकी नाक में दम कर दिया था।
NSUI और हम सभी को गर्व है। विजय शंकर मीणा वो शेर है जिसे हराने के लिए लोगों की साज़िशें भी शायद कम पड़ गईं होंगी।
बहुत सालों बाद NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए काफी तगड़ा कैंडिडेट खड़ा किया था।
शाबाश! विजय शंकर मीणा आपने अच्छी लड़ाई लड़ी है इसके लिए आपको बधाई आपका भविष्य उज्ज्वल है।🔥
तमाम मुश्किलें पैदा की गयीं लेकिन गुड़गांव में कांग्रेसजनों के जोश और एकजुटता को कभी न तोड़ पाईं। शुक्रवार को ज़िला अध्यक्ष शहर, पंकज डाबर जी की अथाह मेहनत के लिए हार्दिक बधाई । ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव जी तथा सभी साथियों को भी बधाई। ब्लॉक के अध्यक्ष राजपाल यादव जी की मेहनत को सलाम। वहाँ हम सभी साथियों ने संगठन ��ो बूथ-बूथ तक मज़बूत बनाने की गति को और तेज़ करने का संकल्प लिया।
गुड़गांव शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज डावर जी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को AICC हरियाणा प्रभारी श्री @SanjaySDutt जी और @INCHaryana प्रदेश अध्यक्ष श्री @raonarenderinc जी ने संबोधित किया। मंच पर पूर्व मंत्री @isukhbirkataria जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष @VardhanYaadav जी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष @pearlpataudi जी, यूथ कांग्रेस हरियाणा अध्यक्ष @kataria_nishit जी, हरियाणा कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन @ManojBagri_INC जी, इंटक के प्रदेश प्रधान @AmitYadavIYC जी, धर्मेन्द्र माकड़ोली जी, सीमा पाहुजा जी, सतपाल दौलताबाद जी, नीरज यादव जी, @JaswinderBisla जी, दीपक लांबा जी, पंकज भारद्वाज जी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर जी, पूजा शर्मा जी, सुमन सेहरावत जी, सीमा हुड्डा जी, सुनीता सेहरावत जी, मुकेश श्योरान जी, मुकेश डागर जी, मुकेश शर्मा जी, गजेन्द्र चौधरी जी, सतबीर गुर्जर जी, सतीश बंधु जी, विजय माछरा जी, विकास हुड्डा जी, आशा शर्मा जी, रामधन वशिष्ठ जी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुड़गांव की जनता एक मज़बूत भारत की पहचान है। वो मेहनती है और अपने दम पर सफलता हासिल करने में यकीन रखती है।
उसने हमसे बस सफाई, पानी, सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों पर मद�� मांगी लेकिन ये दुख की बात है कि पिछले दो दशकों से मौजूदा सत्ताधारियों ने उन्हें वो भी मुहैया नहीं कराया।
जन जन से आत्मीय जुड़ाव को हम Cong की ताक़त मानते हैं। हमेशा जनता के साथ उनके सुख दुख में खड़े मिलेंगे । इस मंच से हमने एक बार फिर स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान का संकल्प लिया
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शहरी जिलाध्यक्ष @pk4gurugram (पंकज डावर) जी को बधाई।
@kharge @RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi @BhupinderShooda
"मध्य प्रदेश की BJP सरकार बीते कई साल से युवाओं के साथ धोखा कर रही है और जानबूझकर उन्हें गुमराह कर रही है।"
राजगढ़ जिले की सपना गुर्जर जी ने 'छात्रों की गूंज' में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी को BJP की करतूत बताई।
सुनिए 👇
मणिपुर की विष्णुपुर विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी रहे O. नाबाकिशोर सिंह और एंड्रो विधानसभा से NPP प्रत्याशी रहे Lourembam Sanjoy Singh ने कांग्रेस पार्टी की सदस्य��ा ग्रहण की।
Vote Support & Elect NSUI panel in #DUSU elections. आप सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के साथियों से अपील है कि आगामी DUSU चुनावों में @nsui के उम्मीदवारों का समर्थन करें।
NSUI पैनल मतदान संख्या 6-4-1-2 है।
6️⃣ विजय शंकर मीणा (अध्यक्ष)
4️⃣ वीर चतरथ (उपाध्यक्ष)
1️⃣ नम्रता चौधरी (सचिव)
2️⃣ गोपाल चौधरी (संयुक्त सचिव)
हम पंजाब के लोगों और पंजाब की बात करते हैं।
हम केजरीवाल के खिलाफ हैं, जो बाहर से आकर पंजाब को दबाना और यहां शासन करना चाहते हैं।
पंजाब में जिस तरह की दमनकारी नीति अपनाई जा रही है, ह��� उसके खिलाफ हैं
- चरणजीत सिंह चन्नी