ममता दीदी कहती हैं कि हिंसा भाजपा कर रही है, मैं ममता दीदी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है लेकिन कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई।
बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई है इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है।
नये भारत को चाहिये मजबूत इरादे न कि दशकों से चले आ रहे झूठे वादे।
मैं पाँचवें चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, आपका एक-एक वोट देश में एक मजबूत और निर्णायक सरकार बनायेगा।
पहले मतदान-फिर जलपान।