"सोनम वांगचुक जी ने लद्दाख के लोगों के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाया है। कांग्रेस का मानना है कि जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय उससे संवाद किया जाना चाहिए। लोकतंत्र की असली ताकत असहमति का सम्मान है ।
@RahulGandhi
भीषण बारिश से कई राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में, भारी तबाही और अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संकट की घड़ी में प्रशासन और लोगों की हर संभव सहायता करें। सभी से आग्रह है कि प्रशासन की सलाह का पालन करें और सतर्क रहें। आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
नेताप्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आज सम्पूर्ण राष्ट्र आपके नेतृत्व में सत्य, समानता व संविधान संरक्षण के संघर्ष में सम्मिलित हो रहा है।
ईश्वर आपके इन पुण्य उद्देश्यों को सफल बनाए।
जीवेत शरदः शतम्!🙏
@RahulGandhi
अपने ही कार्यकताओं को उपेक्षित करने वाली कांग्रेस आज तक पूर्व आन्दोलन में घटना घटी जिसमें गोरखपुर का लाल शहीद हो गया और आज तक न तो आदरणीय @RahulGandhi जी वहां जा पाए न ही आदरणीय @priyankagandhi जी अब बाकी क्या समझा जाए।
@kashikirai@ChatrathM
अंडमान और निकोबार हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इसके विनाश के खिलाफ हम सभी दृढ़ता से खड़े हैं। प्रकृति के विनाश की कीमत हमारी पीढ़ियां चुकाएंगी। इसलिए हम सबका फर्ज है कि हम अपनी उन प्राकृतिक धरोहरों को बचाकर रखें जो हमें सांसें मुहैया कराती हैं।
मैं अंडमान और निकोबार में प्रकृति व पर्यावरण के विनाश के पूरी तरह खिलाफ हूं। आप भी इस याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और अपनी प्रकृति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
#NicobarMatters
#WorldEnvironmentDay
Sign the petition - https://t.co/pq8EJBaNNR