दिल❤️ की आवाज़ है - Must read ||
अच्छा सोचेगा भारत, तभी तो अच्छा करेगा भारत।
लेकिन सोच अच्छी कैसे होगी?
जब हम अधिकांश मिलावटी खाना खा रहे है ।
शरीर को पोषण मिलेगा कैसे ?
दिमाग कैसे विकसित होगा ? Fresh feel होगा ?
उसके बाद स्कूल में सालो से वही किताबें रटवा दी जा रही है।
संस्कार, नागरिकता की समझ, व्यवहार, संविधान की बुनियादी जानकारी, वित्तीय साक्षरता, तकनीक, व्यावहारिक कौशल- जिन चीज़ों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है,
वो है ही न्ही - जीवन जीना कहाँ से सीखेगा ?
फिर बच्चा मेहनत करके पढ़ ले तो अच्छे कॉलेज की दौड़ में हार जाता है ।
कॉलेज मिल जाए तो डिग्री की चिंता,डिग्री मिल जाए तो नौकरी की चिंता,
नौकरी मिल जाए तो stability की चिंता।
एक इंसान अपनी पूरी जवानी सिर्फ़ खुद को साबित करने में लगा दे रहा है।जिस ecosystem को उसे आगे बढ़ाने के लिए बनना चाहिए था- वो देश बना ही नहीं पाया |
इस विफलता के लिए केवल एक सरकार जिम्मेदार नहीं है।
इसमें दशकों की राजनीति, सुस्त नौकरशाही, दूरदृष्टि की कमी,
और उन तमाम प्रभावशाली लोगों , मीडिया की भी जिम्मेदारी है जो समस्याओं को हल करने से ज्यादा उन्हें छिपाने में लगे रहे ।
सबसे दुखद बात ये है कि लोग पहले निराश हुए और अब हताश हो चुके हैं।इतने ढल चुके है कि उन्हें समस्याएँ अब समस्याएँ लगती ही नहीं।
पेपर लीक? चलता है।
बेरोज़गारी? चलता है।
खराब स्कूल? चलता है।
अस्पतालों की बदहाली? चलता है।
प्रदूषण? चलता है।
यही “चलता है” ने पूरे समाज को रोक दिया ।
सब यही कहने सुनने लगे है कि
“इस देश का कुछ नहीं हो सकता।”
मैं पूछता हूँ…क्यों नहीं हो सकता?
क्या इस देश में talent की कमी है?
क्या इस देश में मेहनत करने वालों की कमी है?
क्या इस देश में सपने देखने वालों की कमी है?
नहीं।
कमी इतनी है कि हमने सवाल पूछना कम करते चले गए।
हमने अपने अधिकारों को मांगना छोड़ दिया ।
हमने व्यवस्था से जवाब लेना छोड़ दिया ।
देशभक्ति केवल झंडा लगाने का नाम नहीं है।
देशभक्ति ये भी तो है कि
जब शिक्षा कमजोर हो रही हो तो आप आवाज़ उठाएँ।
जब अस्पतालों की हालत खराब हो तो आप सवाल पूछें।
जब युवाओं का भविष्य खतरे में हो तो आप चुप न रहें।
जब व्यवस्था गलती करे तो उसकी आलोचना की जाये
क्योंकि अंधा समर्थन देश प्रेम नहीं होता।
सुधार की मांग करना राष्ट्रप्रेम है।
मुझे उस देशभक्ति पर भरोसा है
जो देश को बेहतर बनाना चाहती है,
न कि हर कमी पर पर्दा डालने वाली।
क्योंकि "मेरा देश" कोई नारा नहीं है।
यह करोड़ों बच्चों के सपने हैं , उम्मीदें हैं।
यह उन माता-पिता की आँखों का विश्वास है
जो अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं।
और जब तक यह विश्वास जिंदा है, तब तक मेरा दिल कभी यह मानने को तैयार नहीं होगा
“इस देश का कुछ नहीं हो सकता।”
नहीं।
इस देश का बहुत कुछ हो सकता है।
बस हम समस्याओं को normal मानना बंद करें,
और समाधान मांगना शुरू करें।
क्योंकि देशभक्ति देश को बेहतर बनाने की जिद से पैदा होनी चाहिए । 🇮🇳❤️
लेखपाल की नई भर्ती में आरक्षण घोटाला🔥
साथियों UPSSSC ने आज ही लेखपाल के 7994 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।
जिसका वर्गवार विवरण निम्न है -
UR -4165
OBC - 1441
EWS -792
SC -1446
ST -150
कुल पद 7994 के सापेक्ष 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ OBC वर्ग को 2158 पद मिलने थे लेकिन मिला केवल 1441 पद जो कुल पद का मात्र 18 प्रतिशत है।
OBC के लगभग 717 पदों पर डाका डाल दिया गया है।
आखिर OBC वर्ग के आरक्षण की लूट कब तक चलेगी???
@yadavakhilesh@aashishsy@RahulGandhi
हजारों छात्र वहाँ धरना इसलिए दे रहे हैं कि देश का मेनस्ट्रीम मीडिया उनके मुद्दे (दो शिफ्ट को एक शिफ्ट व नो नॉर्मलाइजेशन) को उठाएगा ।
यहाँ मीडिया को पता ही नहीं है कि दोनो एग्जाम क्लैश का कोई मुद्दा ही नहीं है ।
जुबैरवा छीलता है तभी राइट रहते हो तुम लोग!
बड़का मीडिया की टॉप बने हैं !!!
#uppsc_oneshift_onedayexam
#UPPSC_No_Normalization
@ANI
पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में Normalization को लेकर प्रयागराज में छात्र प्रदर्शन कर रहे है छात्र चाहते हैं कि परीक्षा एक दिन में ही करवाई जाए जिससे normalization की जरूरत ही न पड़े ।
#UPPSC_No_Normalization
"बंटेंगे नहीं, न्याय मिलने तक हटेंगे नहीं"
प्रयागराज, यूपी में UPPCS मुख्यालय के सामने इकट्ठा हुए हजारों बेरोजगार नौजवान ऐसे नारे लगा रहे हैं। उनके हाथों में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें हैं। आयोग के सभी गेट बंद हैं, बाहर प्रोटेस्ट जारी है।
#UPPSC
क्या #UPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो सकते हैं?
विषय- 2 जुलाई 2023 को #UPSC द्वारा आयोजित #EPFO_APFC_EO भर्ती के पेपर लीक होने की आशंका से संबंधित है
ध्यान दें मैं सिर्फ आशंका व्यक्त कर रहा हूं।
आपका सवाल- इतने दिन बाद क्यों बता रहा हूं
जबाव- मुझे कल ही इसका पता चला है
सबूत -
1- 3 जुलाई 2023 को एक अभ्यर्थी के द्वारा #UPSC को एक संदिग्ध अभ्यर्थी की सूचना मेल के द्वारा दी गई और वही रोल नंबर बाद में रिजल्ट में भी आ गया
2- 50% से अधिक अभ्यर्थी जिनका रिजल्ट निकला है वो उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के सेंटर से ही हैं
3- पेपर 2 बजे से शुरू था पर what's app पर 1:31 पर ही आ गया था
स्क्रीनशॉट अटैच किए हैं
इसको लेकर #UPSC ने क्या किसी इंटरनल कमेटी का गठन किया था
किया था तो क्या निर्णय निकला?
जांच नहीं की गई तो क्यों नहीं की गई?
इसपर #UPSC का क्या बयान आता है इंतजार करते हैं
सनद रहे हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक का खुलासा लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल के समय एक SP द्वारा एक अभ्यर्थी से casually प्रश्न करने के दौरान हुआ था।
अब आप लोग सोच रहे होंगे कि सर आपको हर पेपर लीक ही दिखता है
10 साल से पढ़ा रहा हूं हजारों एग्जाम शुचिता पूर्ण हुए हैं, कुछ लीक हुए हैं, आवाज तो उठेगी ही।
मेहनत करके भी अगर सपनों को कोई चोर कुचल दे तो फिर ऐसी मेहनत कौन करना चाहेगा।
मेहनत पर, ईमानदारी पर भरोसा बना रहे, समाज को भ्रष्ट होने से बचाने के लिए आवाज उठाना जरूरी है
@upsc_official@PMOIndia कृपया संज्ञान लें
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित #JPSC 11,12,13th Pre परीक्षा भी हुई लीक
बड़े स्तर पर हुआ है #पेपर_लीक@JharkhandCMO@ChampaiSoren कृपया संज्ञान लें
झारखंड में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं
कैसे आप लोग से नहीं रोका जा रहा
#JPSC_PAPER_LEAK
कितना सुंदर लोकतंत्र है हमारा. अपनी नाकामी, अपनी चोरी छिपाने के लिए उन पर कार्रवाई करो, जो आपकी धांधली के खिलाफ बोल रहे. पेपर कराना आपकी जिम्मेदारी थी, आप करा नहीं पाए. जो आवाज उठाए, उसे ही जेल में डाल दो.
#RO_ARO_PAPER_LEAK को लेकर अभ्यर्थी जांच की मांग कर रहे है, धांधली और परीक्षा लीक वैसे भी आम बात हो ही गयी है युवाओ के लिए परीक्षा की तैयारी के साथ साथ ऐसी धांधलियों के लिए भी तैयारी करनी चाहिए क्यो की शायद ही कोई परीक्षा इस धांधली रूपी राक्षस से बच सके !
#RO_ARO_EXAM_2024
"योगी जी जिनको आज आपकी पुलिस जातिसूचक गालियां देकर पीट रही है. ये वही दलित, पिछड़े समाज के बच्चे हैं, जिनके घरों में चुनाव के समय आप वोट मांगने जाते हो। यह भूलेंगे नहीं।"
- चन्द्रशेखर आजाद, अध्यक्ष, आसपा | @BhimArmyChief@AzadSamajParty
पॉप सिंगर बॉब गेल्डोफ के नाम से ये वीडियो वायरल है जिसमे दिखाया गया है कि सोशल मीडिया और स्मार्ट फ़ोन के बारे में 1999 में कितनी सही भविष्यवाणी की थी.
फ़ैक्ट:
1. वीडियो में गेल्डोफ नहीं है.
2. ये एक स्पूफ वीडियो है जो 2022 में ब्रिटिश कॉमेडी
@MrMichaelSpicer ने बनाया था.