AMAN21: प्यार नज़रों में आना नहीं चाहिए
रोज़ मिलना मिलाना नहीं चाहिए
लोग पागल समझने लगेंगे तुम्हें
रात दिन मुस्कुराना नहीं चाहिए
मैंने ये सोच के दे दिया दिल उसे
दिल किसी का दुखाना नहीं चाहिए !!
AMAN21: मेरे अंदर भी मचलता है समुंदर लेकिन
तेरे होंटों की अभी प्यास बुझाऊँ कैसे
वक़्त ने डाल दी ज़ंजीर मेरे पैरों में
दौड़ कर तुझ को गले यार लगाऊँ कैसे