आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
🚨 25 MAY | 11:00 AM 🚨
अब आवाज़ दबेगी नहीं! ✊
मेहनत हमारी, न्याय भी हमारा!
युवाओं की आवाज़ बुलंद करें।
#LekhpalExamInvestigation#JusticeForStudents
एक ट्वीट नहीं, लाखों युवाओं की पुकार है! 🔥
#LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION
इस ट्रेंड पर ट्वीट करके आयोग को जगाने का कार्य किया जाए कि आप व्यवस्थित जांच कीजिए कि किसी एक परीक्षा केंद्र से बच्चे देरी से क्यों निकल रहे थे ।
UPSSSC आयोग से पुनः निवेदन है कि जांच भी जांच की तरह हो खाना पूर्ति ना हो ।
आखिर किसी एक परीक्षा केंद्र से 12 बजे के बजाएं 2:30 बजे कुछ बच्चे निकलते हुए दिखाई दे रहे है इसको किस प्रकार से देखा जाए ।
#LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION
आज की मीडिया के विश्वसनीयता के स्तर को आप यही से समझ सकते है कि बात चित मुद्दे upsssc आयोग के चल रहे है और @bstvlive को uppsc दिखाई दे रहा था ।
लखनऊ का वायरल वीडियो इन्होंने भी और @PTI_News ने भी कवर किया परंतु उसको चैनल पर चलाया नहीं ।
इन्हीं सब से #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION कहो
Upsssc ayog अध्यक्ष जी यही एग्जाम पूरी तरह से पूर्ण हुआ है तो जो वीडियो और तथ्य आ रहे है उनका क्या ?
उनका जवाब कौन देगा?
परीक्षा तो सीसीटीवी फुटेज के निगरानी में हो रही थी तो आप वही सार्वजनिक कर दीजिए जिससे पता चले कि बच्चे इतना देर से क्यों निकले
#LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION