नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं
चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।।
महादेव जी के प्रिय श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भोलेनाथ जी की भक्ति का पावन मास सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए, यही प्रार्थना है।
#श्रावणमास
जय जगन्नाथ! 🚩
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का दिव्य पर्व है। यह पावन यात्रा हमें अहंकार त्यागकर सेवा, श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
आज सिवनी जिले के भारतीय जनता पार्टी कान्हीवाड़ा मंडल की आयोजित कामकाजी बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी श्री सुमेर सिंह सोलंकी जी, ज़िला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, विधायक श्री कमल मर्सकोले जी व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मां नर्मदा के परम उपासक, प्रकृति और संस्कृति के समर्पित सेवक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
एक विधान, एक निशान, एक प्रधान' के प्रखर उद्घोषक, माँ भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।
@rameshwar4111
आज सिवनी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा को समर्पित 'किलकारी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल' के भव्य शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुआ।
पूर्व सांसद व पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया जी के सुपुत्र डॉ. पारस पटेरिया जी एवं समस्त चिकित्सक परिवार एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी को सफल नेतृत्व के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@Hkhandelwal1964#हमारे_हेमंत_जी#BJPMP
भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी क़ो जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
भगवान पशुपतिनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।
साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
#रानी_दुर्गावती
भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
उनका अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान राष्ट्रभक्त, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
अपने ओजस्वी विचारों और संकल्पित प्रयासों से माँ भारती के गौरव एवं सम्मान की रक्षा के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अमूल्य विचार सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक, परमपूज्य श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपने कोटि-कोटि स्वयंसेवकों में राष्ट्रीय चरित्र विकसित करने के पावन ध्येय से संघ की स्थापना की और मां भारती के वैभव को अक्षुण्ण बनाए रखने में अतुलनीय योगदान दिया। राष्ट्र के लिए समर्पित आपका अनुशासित जीवन युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा।
योगः कर्मसु कौशलम....!!
अर्थात योग से कर्मों में प्रवीणता आती है।
आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ "अंतरराष्ट्रीय योग" दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, योग दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर सभी को योग के प्रति जागरूक कर मानव कल्याण का उत्तम मार्ग प्रशस्त करें।
करें योग, रहें निरोग!
#InternationalYogaDay
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, आद्य सरसंघचालक एवं माँ भारती के अनन्य उपासक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
संगठित, सशक्त और राष्ट्रनिष्ठ समाज के निर्माण हेतु उनके द्वारा प्रदर्शित मार्ग आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा का उनका जीवन-दर्शन सदैव हमारा पथ प्रदर्शन करता रहेगा।