"एक सन्यासी का सर्वप्रथम कर्तव्य है, समाज को सभ्य और शिक्षित बनाए तदोपरांत दुष्टों को सजा दे मैं वही कर रहा हूं…!"
इन वचनो को अपने व्यवहार से सिद्ध करने वाले सनातन धर्म, संस्कृति के उदीयमान सूर्य एवं उ• प्र• के यशस्वी मु•मंत्री श्री MYogiAdityanath को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
महान विचारक, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण से सम्मानित सद्गुरु श्री जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
मानव कल्याण और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपके अभूतपूर्व कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते हैं। ईश्वर से आपके निरोग, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
पराक्रमी भगवान बलराम जी की जयंती एवं हलषष्ठी के पावन पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ!
भगवान बलराम जी की कृपा से हमारे अन्नदाता किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आए, खेतों में लहलहाती फसलें समृद्धि का संचार करें और सभी के घर-परिवार में सुख, शांति तथा आरोग्य का वास हो।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@RavindraMoS_IC
दुनिया भर में अनिश्चितता, लेकिन भारत में 7.8% GDP ग्रोथ का परचम! 🚀🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सीधा संदेश — स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर बनें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें।
Narendra Modi
#GDPGrowth#IndianEconomy#ModiKiGuarantee#VocalForLocal
विश्व में भारतीय आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, कृष्ण भक्ति के प्रचारक एवं इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
#स्वामी_प्रभुपाद_जी
देश के पूर्व राष्ट्रपति, उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ एवं 'भारत रत्न' श्री प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और संवाद की मिसाल रहे 'प्रणब बाबू' का राष्ट्र की प्रगति और लोकतंत्र के सशक्तिकरण में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।
विकसित भारत के शिल्पकार यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
अपनी स्टिक के जादू से भारत को विश्व पटल पर स्वर्णिम पहचान दिलाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को कोटि-कोटि नमन।
कभी बैंक खाता गरीबों के लिए सपना था, आज हकीकत है। जन धन योजना के 12 वर्षों में 59 करोड़ से अधिक खाते खुले, जिनमें 56% हिस्सेदारी महिलाओं की है।
इस योजना ने बचत को सुरक्षा और गरीब के परिश्रम को असली पहचान दी है।
भाई-बहन के असीम स्नेह, अटूट विश्वास और सुरक्षा के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्रेम, सम्मान और परस्पर सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली सदा बनी रहे।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रदेश उपाध्यक्ष, युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री @NeerajSinghSays जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम जी से यही प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
समस्त प्रदेश वासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।
यह पवित्र पर्व हमें पैगंबर हजरत मोहम्मद जी के जीवन मूल्यों एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश देता है।
सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा, मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और समान अवसर के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#BindeshwariMandal
भारत सरकार में माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की असीम शक्ति प्रदान करें।
@SethSanjayMP
मृत्यु को मुक्ति का माध्यम मानने वाली काशी की परंपरा के संवाहक, 'पद्म श्री' डोम राजा जगदीश चौधरी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका जीवन समरसता, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
माँ भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
मातृभूमि की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद राजगुरु जी का सर्वोच्च बलिदान हर भारतवासी के लिए राष्ट्र सेवा और समर्पण की प्रेरणा है।
॥ ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवों के देव महादेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा सभी कष्ट दूर हों।
मां भारती की स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।