AICC के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री सचिन पायलट जी के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले भाजपा के प्रदेश प्रभारी, बदजुबान नेता राधा मोहनदास अग्रवाल का पुतला दहन आज तिजारा तहसील कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।@SachinPilot
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
किसानों की आवाज़ रहे राजेश पायलट जी का संघर्ष और समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
बहुत दुखदायी दिन…
हमारे संरक्षक, आदरणीय पूर्व मंत्री श्री हेमसिंह भड़ाणा जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
आपके साथ निकट से रहने और आपकी कार्यक्षमता को देखने का अवसर मिला। आपकी बेबाक सोच, निडर नेतृत्व और किसान समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद रहेगा।
गांव से निकलकर थानागाजी तक आपने अपनी पूरी जवानी लोगों की सेवा में दे दी। आपके संघर्ष और किस्से, जो आपसे सुनकर हमेशा जोश आता था, अब कौन बताएगा?
आपकी जैसी याददा��्त शायद राजस्थान के किसी नेता में होगी, और अब उन लोगों के लिए शायद कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो उन्हें उसी श्रद्धा और सम्मान से नाम पुकार सके।
आपके साथ सुबह 5 बजे घूमने की आदतें, और पुर्तिला शरीर पर भी आपके जोश को रोक न सकी, यह सोचकर मन भारी हो जाता है—प्रकृति भी शायद आपकी ऊर्जा को मान नहीं पाई।
सीना ठोककर अपने लोगों की लड़ाई लड़ने वाला अब कोई नहीं रहा।
ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को ���स अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
@SachinPilot @JitendraSAlwar
आपके आत्मीय शब्दों और स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद। सार्वजनिक जीवन में रहकर जनहित, सामाजिक सरोकारों और लोकता��त्रिक मूल्यों के लिए कार्य करना ही मेरा ध्येय रहा है। इस यात्रा में आपका सहयोग और सम्मान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
आभार।
इतिहास दर्ज हो गया है आज - युवाओं के लिए असंभव भी संभव हुआ है 🫡🫡🫡
नोट- चतुर्थ श्रेणी में रिक्त पर नहीं थे वरना वहाँ भी पद 100% बढ़ते ।।
मानो या मत मानो हमें तो गर्व है सरकार का युवाओं पर पूरा फोकस करने सहित युवाओं को प्राथमिकता देने का कार्य लगातार हो रहा है :#हनुमान_किसान
'अगर अरावली के पहाड़ खत्म हो गए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी'
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं- हमारी जीवन रेखा है। ये हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसे मोदी सरकार तबाह करने पर तुली है।
आज सरकार की इस साजिश के खिलाफ @NSUIRajasthan ने 'अरावली बचाओ मार्च' निकालकर अरावली के संरक्षण का संदेश दिया।
इस पैदल मार्च में कांग्रेस महासचिव @SachinPilot जी और NSUI राजस्थान के अध्यक्ष @VinodJakharIN जी के साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सरकार लाख कोशिश कर ले- हम किसी भी कीमत पर अरावली को मरने नहीं देंगे। इस तानाशाह सरकार को झुकना ही पड़ेगा।
अरावली बचाओ - भविष्य बचाओ ✊
📍 जयपुर, राजस्थान