1. उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस तथा आरओ-एआरओ की भी प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक समय में कराने में विफलता को लेकर आक्रोशित छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से उत्पन्न स्थिति की खबर का व्यापक चर्चा में रहना स्वाभाविक।
3. साथ ही, गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की जबरदस्त मार झेल रहे छात्रों के प्रति सरकार का रवैया क्रूर नहीं बल्कि सहयोग एवं सहानुभूति का होना चाहिए। इसको लेकर सरकार खाली पड़े सभी बैकलाग पर जितनी जल्दी भर्ती की प्रक्रिया पूरी करे उतना बेहतर। लोगों को रोज़ी-रोेज़गार की सख्त जरूरत।
2. क्या यूपी के पास एक समय में परीक्षा कराने की बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव है कि पीसीएस आदि जैसी विशिष्ट परीक्षा दो दिन में करानी पड़ रही है। पेपर लीक पर रोक व परीक्षाओं की विश्वसनीयता अहम मुद्दा, जिसके लिए एक बार में ही परीक्षा व्यवस्था जरूरी। सरकार इस ओर ध्यान दे।
बिहार में पिछले 40 वर्षों से सामाजिक न्याय का दावा करने वालों की सरकार बनती रही है। इसके बावजूद दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सत्ता की नींद से जागिए और इन अत्याचारों पर उचित कार्यवाही कीजिए।
आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 पर गठित संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मैं इस समिति के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा |
आप सभी बसपा के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लें जिससे कि आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी के सक्षम नेतृत्व में यूपी में पुनः कानून का राज स्थापित हो और प्रदेश समग्र विकास के साथ आगे बढ़े।
विपक्ष को बोलने ना दो, ना संशोधन पेश करने दो: यही है केंद्र सरकार की बिल पार करने की प्रक्रिया। सदन में एक बार फिर लोकतंत्र का तहस-नहस हमारी आँखों के सामने हो रहा है।
देश के सर्वोच्च 5 स्टार रैंक के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ व पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित कई सैन्य अफसरों की आज तमिलनाडु में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत अति दुखद व जबरदस्त क्षति। मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उनके परिवार व अन्य सभी को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब स्टेट के कई बार मुख्यमंत्री रहे श्री प्रकाश सिंह बादल जी को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कुदरत से यही प्रार्थना है कि वे अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र जीयें।
1.मेरे निर्देशन में यूपी के सभी जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सुरक्षा, सम्मान व तरक्की को लेकर संगोष्ठी करने के बाद अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री एससी मिश्र द्वारा यूपी की रिजर्व सीटों पर सर्वसमाज के मण्डल स्तरीय सम्मेलन आज से प्रारंभ। सभी से पूर्ण सहयोग की अपील।
2. इसी क्रम में आज पश्चिमी यूपी के सहारनपुर मण्डल से प्रारंभ होकर पूरे यूपी में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मण्डल स्तरीय जनसभा के जरिए सर्वसमाज को भाईचारा के आधार पर जोड़ना है।
1. ईद अल अजहा की सभी को दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं। सभी अपने स्वयं के परिवार एवं पड़ोसी की सुरक्षा व भलाई आदि के लिए भी जरूरी है कि कोरोना के नियमों का सही से पालन करते हुए बिना भीड़भाड़ के ईद मनाएं। तो यह बेहतर होगा।
2. वैसे कोरोना से बचाव व इसकी रोकथाम आदि के मामले में देर से ही सही माननीय न्यायालयों द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय। अब सभी सरकारें भी कोरोना के मामले में अति-गम्भीर होकर जनता की भलाई का पूरा ध्यान रखें, व जनता भी कोरोना टीका जरूर लगवायें।
1. जासूसी का गंदा खेल व ब्लैकमेल आदि कोई नई बात नहीं किन्तु काफी महंगे उपकरणों से निजता भंग करके मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, अफसरों व पत्रकारों आदि की सुक्षम जासूसी करना अति-गंभीर व खतरनाक मामला जिसका भण्डाफोड़ हो जाने से यहाँ देश में भी खलबली व सनसनी फैली हुई है।
2. इसके सम्बंध में केन्द्र की बार-बार अनेकों प्रकार की सफाई, खण्डन व तर्क लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। सरकार व देश की भी भलाई इसी में है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर इसकी पूरी स्वतंत्र व निापक्ष जाँच यथाशीघ्र कराई जाए ताकि आगे जिम्मेदारी तय की जा सके।
1. पंजाब के कांग्रेसी सीएम द्वारा किसानों के आन्दोलन को लेकर विभिन्न आशंकाएं व्यक्त करते हुए पीएम को लिखा गया पत्र नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे रहे किसानों के आन्दोलन को बदनाम करने की साजिश व उसकी आड़ में चुनावी राजनीति करना घोर अनुचित।