#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
अक्सर बातें याद ना करने की कोशिश
उसी बात को याद दिलाती हैं
समेट लो इन बातो की यादों को
जो जाल सा बना चुकी हैं मन में
ख्वाहिशों को अधूरा ना जाने दो
बस इन्हें यहीं कैद हो जाने दो
हर अहसास में इसे शामिल करना जरूरी नहीं
कुछ बातें इनके बिना भी बन जाने दो✍अʍìt
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
कोई जल्दी जीत जायेगा तो कोई देर से शुरू करेगा
कोई बिना लड़े जीत जाएगा,तो किसी को आखिर तक लड़ना पड़ेगा
ये जिंदगी है! साहब इससे उलझना ही पड़ेगा
तुलनाएँ हमें निराश करती हैं
सबके युद्ध अलग है
सबका समय अलग हैं, सबकी जीत अलग हैं रास्ते कभी खत्म नहीं होते...✍अʍìէ
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
कल की कुछ शिकायतें भी हैं,
कल से कुछ फरमाइश भी है।
चलना भी अच्छा लगता है,
उड़ने की ख्वाहिश भी है ।।
प्रश्नों के भीषण चक्रव्यूह में,
उत्तर की गुंजाईश भी है।
उड़ने से डर भी लगता है,
पर उड़ने की ख्वाहिश भी है ।।✍अ𝖒𝖎𝖙
#MorningVibe ☕
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
देखा है कुछ ख्वाबों को टूटते
देखा है आँखों से सपनों को बहते
इस माया नगरी के सौंदर्य में
देखा है हर इंसान को उलझते
देखा है मैंने,
लड़खड़ाते पाँवों का संभल जाना,
सपनों का फिर बुना जाना
हर थमती हुई सासों में,
देखा है मैंने,
एक नयी जिंदगी का चहचहाना!!✍अ𝖒𝖎𝖙
#डायरी 📝
#ख़यालनामा💭
आसान से सफ़र का मुक़म्मल हालात नहीं मिलता।
दिन भी दे जाते हैं इस तरह से धोखा,
कभी आज़ नहीं होता,कभी कल नहीं खिलता।
थकता है हर राही न जाने कितनी ही दफ़ा,
यहीं है इस जिंदगी का उसूल मेरे दोस्तों,
एक जैसा वक़्त हर पल नहीं होता।✍अʍìէ
#PositiveVibesOnly
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
घासों पर बिखरा हैं,शबनम के बूंदों का पानी
पंछियों की चहचाहट से गूँज उठ रही है
काली रात की कोख में थकान है मिट चुकी
नए जोश के साथ शक्ति का संचार है हो चुका नया सवेरा हुआ है कार्य नया करना है
नई उमंगों के साथ नया सृजन करना है ।।
✍अʍìէ
➕Vibes Gm☕
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
▫️पहचान?
ख़ामोशियों के अधरों पे शब्द क्यों ठहरे हैं,
अनगिनत पुष्प हैं उपवन में पर खुशबू की कमी क्यों?
चेहरे पे हर दिन नया मुखौटा लगा कर चेहरा कहता है,
शहर की भीड़ में असली चेहरों की कमी क्यों?
✍अʍìէ
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
"An Ode To The Life Lived"
Everything had life,everyone was gentle.
But then I saw the world surrogated,
Human beings change and so does his judgement.
So much so as if change is the only constant._✍अʍìէ
#Gm☕
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
पुष्पों के दल खिल रहे,उन पर भौंरे उमड़ रहे,
घासों पर बिखरा है,शबनम के बूंदों का पानी
काली रात की कोख में थकान अब है मिट चुकी।
नए जोश के साथ शक्ति का संचार है हो चुका।
नया सवेरा,अब कुछ कार्य नया करना है
नई उमंगों के साथ अब नया सृजन करना है।।
✍अʍìէ
Gm ☕
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
अल्फाज़ और विचार इस कदर हैं
ना जाने क्या होने वाला है आगे,
यहीं सोच-सोच:ये कीमती पल मुश्किल बन गए हैं।
हर मोड़ पर एक नयी पहचान है
आगे निकलने की कशमकश होड़ है यहाँ?
सबकी यही कहानी हैं
किसी की नयी तो किसी की पुरानी है✍अmit
#LiFe#MondayMotivation
➕VibesOnly
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
जीवन के इस दौर में,
कभी दिन है तो कभी रात
पर उनके आने का समय
यह भी तो है अभी अज्ञात
प्रश्न अनेक है मस्तिष्क में,
उत्तर है सबके अज्ञात
अज्ञात ही सत्य है जीवन का
शायद उत्तर ही है 'अज्ञात' !! ✍अʍìէ
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
हसीन पलों की निशानी है जिन्दगी
बीते लम्हों की कहानी है जिन्दगी
सुख-दुःख की यादों में बीतती जा रही
अपनी मौज-ए-रवानी है जिन्दगी।
एक पल को अंधेरे में धकेलती
अगले ही पल खुशियाँ बिखेरती आँखों में कई यादों को भरती
मस्ती में बीतती जिन्दगानी है जिन्दगी।✍अʍìէ
Gm☕
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
कभी ज़्यादा खुश ना हों,
कभी ज़्यादा विलाप ना कर,
संसार परिवर्तनशील हैं,
भौतिकता से मिलाप ना कर।
कैसी भी हो परिस्थिति,मनोस्थिति जो सम है,
समझ आयेगा,परिवर्तन संसार का नियम हैं।
✍अʍìէ
#PositiveVibesOnly#BeOptimistic
🔸GoodMorning ☕
#ThoughtOfTheDay 💭 📜📜
.
तमाम डाकखाने प्रेम से और कचहरियां नफ़रत से चलती रहीं!
लेकिन हैरत की बात है कि डाकखाने कम होते जा रहे और कचहरियां बढ़ती चली जा रही...!!
【✍अज्ञात】
#Understanding.. ??
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
फ़िर बेमतलब यारों से महफ़िल को संजोया जाए,
फ़िर गर्म चाय के प्याले में बिस्किट को डुबाया जाए!
【✍अʍìէ】
#HappyNewYear2023#GoodMorning ☕
🔸सभी दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं🍫🍫🎉✨ ✨ ✨ 🎉🎈💫✨✨✨✨✨✨✨✨✨
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
हर फ़िक्र की अपनी मंजिल है,
हर सोच का अपना रास्ता है।
आज वही कल है,
जिस कल की फ़िक्र हमें कल थी ।।
कितना भी पकड़ लो फिसलता जरूर है,
ये वक़्त है साहब बदलता ज़रूर है।✍अʍìէ
#PositiveVibesOnly#BeOptimistic#SelfLove
🔸LastTweet2022
🔸GoodEvening 🌃
#डायरी📝
#ख़यालनामा💭
Life,
It's not how u think it is.
It's a struggle and not a tender kiss. And there is a thing u don't know, It's a friend and not a foe.
Life, It's an unsolved mystery.
An unknown history.
There are mystic signs +-×÷=
it is divine. 【✍अʍìէ】
#MondayThought