हम सारे कॉकरोचों ने मिलकर अपना विज़न तैयार कर लिया है।
अगर सरकार होश में नहीं आई तो वो सोच नहीं सकती कि हम काकरोच मिलकर क्या कर सकते हैं।
अब हम सारे काकरोच मिलकर खुद एक दूसरे के मुद्दे उठाएंगे।
जुड़िए और संगठन को मजबूत शक्ति प्रदान करिए ✊✊
"युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोहन सरकार"
"क्या मध्य प्रदेश में युवाओं का भविष्य केवल प्रयोगों की भेंट चढ़ रहा है? जनसेवा मित्रों की अचानक हुई छुट्टी पर जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 9 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर लाकर सरकार ने अपनी असंवेदनशीलता....
https://t.co/nidPhMFrct
मोहन सरकार अब पुराने जनसेवा मित्रों को हटाकर नए ‘CM यंग इंटर्न’ को नियुक्त करेगी।
मध्य प्रदेश में 9390 जनसेवा मित्रों को अचानक बाहर करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।
ये वही युवा हैं जो प्रशिक्षित हैं, ज़मीनी अनुभव रखते हैं और वर्षों से जनता की सेवा कर रहे थे। ऐसे में उन्हें हटाकर नई भर्ती की बात करना सरकार की नीयत और नीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
रोजगार के नाम पर ऐसे अस्थायी प्रयोग युवाओं के भरोसे को तोड़ते हैं। उन्हें स्थिरता, सम्मान और सुरक्षित भविष्य चाहिए, न कि बार-बार की अनिश्चितता।
मोहन सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार कर जनसेवा मित्रों को बहाल करना चाहिए।
@DrMohanYadav51
1 नवंबर 2025 को जनसेवा मित्रों की व्यथा और संघर्ष को #जनपक्ष Podcast के माध्यम से सुने और जाने,
भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं की झूठी चमक दिखाने के लिए इन युवा साथियों का सिर्फ प्रचार के औज़ार की तरह उपयोग किया और फिर उन्हें बेरोजगारी के अंधेरे में धकेल दिया।
जनसेवा मित्रों की यह कहानी सत्ता की संवेदनहीनता और प्रणाली की सच्चाई बयां करती है।
आप सभी को भी उनकी आवाज़ सुननी चाहिए।
पूरा एपिसोड 1 नवंबर 2025 को @umangsingharofficial हमारे यूट्यूब चैनल पर ज़रूर देखे।
#जनसेवामित्र #janpakshwithumangsinghar #Janpaksh #podcast #MadhyaPradesh
परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी लाने के लिए आज देशभर में छत्रों ने थाली बजायी
क्योंकि अब सहन नहीं होता
हम सुधार चाहते हैं, सहानुभूति नहीं
#MODIJI_MADAD_KARO
ये थाली इसलिए बज रही है
ताकि परीक्षा प्रणाली में सुधार हो।”
हर साल लाखों छात्रों का समय, पैसा और सपना दांव पर लग जाता है।
अब चुप्पी नहीं, सुधार चाहिए
#MODIJI_MADAD_KARO
SSC के चेयरमैन साहब कह रहे हैं — “ये तो पहली परीक्षा थी…”धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा…”
जैसे कोई surgeon कहे — पहली बार operation किया, दो-चार कट गलत लग गए!
सर, यहाँ तो सीधा लाखों बच्चों के सपनों पर ही टेस्ट कर डाला आपने
वो सपने जिनमें माँ की मुस्कान थी, बाप का भरोसा था… और एक पूरी ज़िंदगी दांव पर लगी थी।
#SSC_System_Sudharo
#SSCVendorFailure
मैं कोई हीरो नहीं हूं, कोई नेता नहीं हूं… बस एक शिक्षक हूं।
लेकिन आज मेरी गर्दन पर बना ये निशान, किसी सम्मान का चिन्ह नहीं — ये उस सिस्टम का तमाचा है जिसने सवाल पूछने पर सज़ा दी।
क्या किया था मैंने? बस यही तो पूछा था — कि बच्चों के पेपर में गड़बड़ी क्यों हुई?
इतना पूछना क्या जुर्म है?
क्या अब इस देश में इंसान अपनी चुनी हुई सरकार से भी कुछ नहीं कह सकता?
हमें डिटेन किया गया, हमें सड़क पर घुमाया गया, हम पर FIR किए गए…
हम कोई भीड़ नहीं थे — हम वो थे जो क्लास में संविधान पढ़ाते हैं और सड़कों पर उसी संविधान को बचाने निकले थे।
हम लड़े क्योंकि हम चुप रहना नहीं जानते, हम झुकना नहीं जानते, और हम हार मानना नहीं जानते।
अब सवाल सिर्फ मेरा नहीं है — सवाल आपका भी है।
अगर आज हम चुप रहे, तो कल जब आप सड़कों पर उतरेंगे — क्या आपके सवालों का भी यही अंजाम होगा?
सोचिए… और फिर बताइए —
क्या एक शिक्षक का आवाज़ उठाना वाकई गुनाह है?
#sscReforms2025
#SSC_VENDOR_FAILURE
#SSC_System_Sudharo
SSC में बार-बार गड़बड़ी…
कहीं mouse काम नहीं करता, कहीं system crash हो जाता है,
center दूर, exam cancel — और कोई जवाब नहीं।
आख़िर जवाबदेही किसकी है?
इसलिए Protest में जाना ज़रूरी है —
क्योंकि Students की आवाज़ कोई नहीं सुन रहा।
और जब Teachers उनकी बात System तक पहुँचाने जाते हैं,
तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाता है।
क्या यही तरीका है जवाब देने का?
#sscprotest #SSC_System_Sudharo #SSCVendorFailure
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए
लड़ाई जारी रहेगी..
#SSC_System_Sudharo
बच्चे परेशान हैं,
अपनी परेशानियाँ चिल्ला-चिल्ला कर बता रहे हैं…
लेकिन SSC के कानों में ज़ू तक नहीं रेंग रहा है..😡
कहाँ है सिस्टम? कहाँ है जवाबदेही?
#JusticeForStudents
Ye hai ssc ke paper ki sachai
Kya aisa hoga fair selection
Kya aise paper hota hai
Majak bna rakha hai paper ka
Band na baja di inki to naam Aditya Ranjan nahi 😡
#SSCVendorFailure
भाई, ये तो अब सरासर गुंडागर्दी है।
जब छात्र परीक्षा देने जाएं, और बदले में मार खाकर लौटें, तो ये सिर्फ अव्यवस्था नहीं, ये अत्याचार है।😡
और इस अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ गूंजेगी
सिस्टम चाहे जितना भी बहरा हो।
#SSCVendorFailure#SSCMisManagement
बच्चा हज़ारों किलोमीटर का सफर करता है,
तैयारी में सालों लगा देता है…
और सेंटर पर मिलता है —
सिस्टम फेल, माउस खराब,
और ऊपर से बाउंसर का थप्पड़!
SSC सुन रहा है या अब भी नींद में है?
ये इम्तिहान है या अत्याचार?
#SSCVendorFailure