#Jaipur: भाजपा के पूर्व विधायक का कांग्रेस से मोह !
हाड़ौती क्षेत्र से टिकट कटने से हो गए थे बागी, कांग्रेस के लिए यह क्षेत्र है काफी कमजोर, ऐसे में अब कांग्रेस की जरूरत पूरी...
#RajasthanWithFirstIndia@naresh_jsharma
पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Rajendrainc
दैनिक भास्कर को अरबों रुपए विज्ञापन के सरकार से मिलते हैं दैनिक भास्कर उन रुपयों से सरकारी स्कूलों को का कायाकल्प कर दे
4-5 आदर्श विद्यालय बना कर सरकार को दिखा दे अच्छे स्कूल कैसे होते हैँ I
शर्मनाक… राज्य में शिक्षा मंत्री हैं भी या नहीं?
प्रदेश में हालात ऐसे हो गए हैं कि स्कूलों के भवन ही जर्जर नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादाएँ भी ढहती नजर आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से पूरा शिक्षा तंत्र बदनाम होता है और सबसे बड़ा सवाल प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का है।
मंत्री जी, केवल बयानबाजी से व्यवस्था में सुधार नहीं आता। यदि आपके विभाग में ही बेटियों के साथ ऐसी शर्मनाक घटनाएँ हो रही हैं, तो जिम्मेदारी तय करने और व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?
समय मिले तो राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों की स्थिति और बेटियों की सुरक्षा पर भी गंभीरता से काम कर लीजिए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति आपका समर्पण सदैव बना रहे। मैं ईश्वर से आपके मंगलमय, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@bhupeshbaghel
जर्जर स्कूलों में छत गिरने से बच्चों की जान जा रही है, लेकिन सरकार मरम्मत कराने के बजाय मीडिया, मोबाइल और कैमरों पर प्रतिबंध लगा रही है। हाई कोर्ट भी कई बार स्कूलों की स्थिति पर सरकार को फटकार लगा चुका है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाने पर पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
: श्री सचिन पायलट जी , कांग्रेस महासचिव
@SachinPilot
आमेर विधायक श्री प्रशांत शर्मा जी को जन्मदिन की अनेकों शुभकामनाएँ।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। जनसेवा के कार्यों में आपका समर्पण सदैव बना रहे और आप जनता के कल्याण एवं क्षेत्र के विकास में योगदान देते रहें।
@PrashantSAmer
“Break the Cage” सिर्फ एक विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि हर महिला को अपनी पहचान बनाने, अपने सपनों को हासिल करने का एक संकल्प है। पुणे में आयोजित कार्यक्रम में @RahulGandhi जी का संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब हम gender stereotypes को चुनौती देंगे, जो लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग रास्ते तय करते हैं। महिलाओं को सम्मान और अवसर देना एक प्रगतिशील समाज की शुरुआत है — Break The Cage!
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
लोकतंत्र में सवालों पर पहरा नहीं, जवाब जरूरी हैं।
सरकार का काम सच्चाई सामने आने से रोकना नहीं, अपनी कमियों को दूर करना है।
व्यवस्थाओं की खामियों पर पर्दा डालने से समस्याएं खत्म नहीं होतीं—वे और गहरी होती हैं।
जनता को डर नहीं, जवाबदेही चाहिए।
कांग्रेस हमेशा विद्यार्थियों के हितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की हर लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
@RahulGandhi@INCIndia
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी स्व. श्री गुरुदास कामत जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
साहिल के साथ ज्यादती हुई है और उन्होंने बर्बरतापूर्ण व्यवहार सहन किया है। उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जैसा @RahulGandhi जी और उनके परिवार बता रहे हैं, इस मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए, ताकि जांच सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए कि छात्रों पर pellet gun, AK-47 और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों हुआ। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का जवाब सरकार दमन से नहीं दे सकती।
मुद्दा सिर्फ न्याय का है—और न्याय तभी सुनिश्चित होगा, जब FIR दर्ज हो, जांच हो और दोषियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
कुछ दिनों पूर्व राज्यसभा में पार्टी के सचेतक श्री नीरज डांगी जी की बहन का निधन हो गया था। आज उनसे मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
@NeerajDangiINC
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
देश के आधुनिकीकरण और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का दूरगामी प्रभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
📍विधायक आवास, राजस्थान विधानसभा
@INCRajasthan