🎮
भारत की Gaming Industry पर मेरी नज़र
गेमिंग से जुड़े फैसले, बिज़नेस, पॉलिसी, रेगुलेशन और इंडस्ट्री का बदलता भविष्य — हर अहम मुद्दे पर अपनी बात, हिंदी में।
By Amit Kashyap | Gaming Journalist
#RMG
🎮
#Dream11 के कदम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आने वाले समय में पूरी गेमिंग इंडस्ट्री किस दिशा में आगे बढ़ने वाली है
खिलाड़ियों को भी असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। उन्हें भी स्पष्टता मिलेगी कि आगे क्या करना है और उनके लिए इंडस्ट्री में भविष्य की संभावनाएँ क्या है
🎮
RMG Ban के बाद क्या भारत का Gaming Ecosystem कमजोर पड़ रहा है? | Online Gaming Ban
TOI Report Analysis📌
#RMG#regulateskillgames
https://t.co/wODr7V5Cqy
🚨
हैरी पॉटर की गेमिंग दुनिया में वापसी! 🪄
Hogwarts Legacy 2 आधिकारिक तौर पर डेवलपमेंट में है।
उम्मीद है कि नया गेम एक बार फिर खिलाड़ियों को जादू, रोमांच और शानदार RPG गेमिंग अनुभव की दुनिया में ले जाएगा📌
#HogwartsLegacy2#HarryPotter
🎮
...यानी भारत में गेमिंग टैलेंट और डेवलपमेंट पर निवेश तो हो सकता है, लेकिन भारतीय गेमिंग बाजार में निवेश को लेकर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। यही असली चिंता है।
गेमिंग में ग्लोबल पहचान बनाने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, नीतिगत स्पष्टता और निवेशकों का भरोसा भी चाहिए... 2/2 @GoI_MeitY
🎮
भारत खुद को ग्लोबल गेमिंग हब बनाना चाहता है
लेकिन RMG बैन के बाद पैदा हुई रेगुलेटरी अनिश्चितता का असर यह है कि investor भारतीय consumer के लिए गेमिंग बिजनेस खड़ा करने के बजाय भारतीय गेम डेवलपर्स को वैश्विक बाजारों के लिए फंड करने में ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे है... 1/1
🎮
यह एक गंभीर संकेत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब गेमिंग सेक्टर में विशेषज्ञता रखने वाली निवेश कंपनियां ही अपने निवेश की रणनीति बदलने लगें, तो यह समझना जरूरी है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं और इसका भारतीय गेमिंग इकोसिस्टम पर क्या असर पड़ सकता है...2/2 @GoI_MeitY
🚨
BITKRAFT Ventures, जो गेमिंग सेक्टर में निवेश करने वाली एक प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्म है, मौजूदा अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए गेमिंग और कंटेंट से जुड़े शुद्ध निवेश से अपना पैसा दूसरे क्षेत्रों की ओर स्थानांतरित कर रही है...1/1
🎮
अपने Youtube चैनल का विस्तार करते हुए अब भारतीय Gaming Ecosystem के हर पहलू को कवर करने जा रहा हूं—RMG, eSports, Social Games, Industry & Regulation🙂
मकसद सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि पूरी Gaming Industry की कहानी सामने लाना है📌
Channel Link👇
https://t.co/Cj23XeFvwU
🎮
ड्रीम11 का अगला कदम खिलाड़ियों के लिए किसी सामान्य बिजनेस अनाउंसमेंट से कहीं ज्यादा मायने रखता है। इसे खिलाड़ियों के इंतजार का आखिरी बड़ा मौका भी कहा जा सकता है।
अगर पेशकश उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही, तो निराशा भी उतनी ही बड़ी होगी।
#dream11#regulateskillgames
🎮
ड्रीम11 का अगला कदम केवल यह नहीं बताएगा कि कंपनी खुद किस दिशा में आगे बढ़ना चाहती है, बल्कि इससे यह संकेत भी मिल सकता है कि भारत की पूरी गेमिंग इंडस्ट्री आने वाले समय में किस दिशा में आगे बढ़ेगी📌
#dream11#regulateskillgames
🎮
BGMI Air की एंट्री 10 दिसंबर को: क्या भारत के मोबाइल गेमिंग बाजार में शुरू होने जा रहा है एक नया दौर?
#BGMI#BGMIAIR#Krafton#MobileGame
https://t.co/9hJbmH6yvn
🎮
Rockstar Games के मुताबिक, #GTA6 का डिजिटल प्री-लोड 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा।
इसका मतलब है कि जिन खिलाड़ियों ने गेम खरीद लिया है, वे इसकी आधिकारिक रिलीज से पहले ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे गेम लॉन्च होने के बाद उन्हें डाउनलोड पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा📌
🎮
जिस offshore gaming बाजार का वास्तविक आकार, कमाई और पैसों का प्रवाह ही स्पष्ट नहीं है, उसे नियंत्रित करने की प्रभावी रणनीति कैसे बनेगी?
भारत को सबसे पहले इस बाजार की वास्तविक आर्थिक तस्वीर समझनी होगी
क्योंकि जिसका सही पैमाना ही मालूम न हो, उसे नियंत्रित करना बेहद मुश्किल है
🚀
दक्षिण कोरिया की दिग्गज गेमिंग कंपनी #Krafton
अब #PUBG और #BGMI से आगे बढ़कर भारत में अपना निवेश बढ़ा रही है।
₹2,000 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ कंपनी का लक्ष्य भारत में एक नया ग्लोबल गेमिंग फ्रेंचाइजी तैयार करना है।