#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ#बसपा_का_बढ़ता_जानधार
आज दिनांक 09-11-2026 को बहुजन समाज पार्टी द्वारा अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक उर्मिला महाविद्यालय कोटसराय (लखनऊ हाई वे),अयोध्या में संपन्न हुई।
बैठक में विशेष रूप से आगामी 20 नवंबर 2026 को जनपद अयोध्या विधानसभा बीकापुर के श्री रमणक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडितपुर सोहावल में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री आकाश आनंद जी की विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तैयारियों की समीक्षा की गई।
साथ आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही युवा समाजसेवी अमेठी अल्तमस जी के अगुवाई में दर्जनों साथियों ने सपा व बीजेपी को छोड़कर थामा बसपा का दामन जिसमें प्रमुख नाम निम्न है— तौफैक़ खान जी,श्याम मिश्रा जी,शिवमगन पाण्डेय जी,अरविंद यादव जी, अंशू पाण्डेय जी,संदीप पासवान जी,अल्तमस गुर्जर जी,उदय सिंह जी,कुलदीप सिंह जी,ऋषभ सिंह जी,अमीर जी,अहमद खान जी,इंद्रराज जी, रंजीत यादव जी,सतेंद्र सिंह जी,छोटू महेंद्र पाण्डेय जी,नौशाद अंसारी जी,अज्जू खान जी,राजू जी,अहमद खान (लाले) जी,सरफराज इदरीशी जी,प्रशांत सिंह जी,सोनू गुर्जर जी,मोहीद जी,गौरव श्रीवास्तव जी,नफीस जी,वाहिद जी,मुश्ताक खान जी व इश्तियाक खान जी ने बहुजन समाज पार्टी एवं आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सभी सम्मानित साथियों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत!
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #अयोध्या #लखनऊ
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
बहुजन समाज के सम्मानित साथियों ने निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
#जयभीम #BSP #मिशन_2027
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
आज दिनांक 06-11-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ पहुंचकर आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #Lucknow
जो सरकार कल तक युवाओं की बात नहीं सुनती थी,
आज वह सड़क पर प्रदर्शन कर दी नजर आ रही हैं,
हमारे देश के युवाओं ने जब अपना हक व अधिकार मांगना शुरू किया,
तो अब सब उनके को अपने-अपने पक्ष में लेने में लगे हैं।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
आज दिनांक 05-11-2026 को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारियों,अब तक के चयनित प्रत्याशियों तथा प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
आगामी विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए आदरणीय बहनजी ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, चुनावी तैयारियों, अच्छे से अच्छे पार्टी उम्मीदवारों के चयन तथा सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही, आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
#जयभीम #BSP #मिशन_2027 #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
प्रयागराज
➡️ TGT-PGT के प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन
➡️ छात्रों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी
➡️ पुरानी नियमावली से भर्ती कराने की मांग
➡️ शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे
➡️ शिक्षा निदेशालय गेट पर पुलिस फोर्स तैनात
#Prayagraj#TGT_PGT#UPNews
TGT की भर्ती में SC ST OBC के वर्ग के आरक्षण से खिलवाड़ करने वाली भाजपा को युवा क्या 2027 में सरकार बनाने के लिए वोट देंगे?
भाजपा सरकार OBC SC ST का आरक्षण खा रही!
⚠️ अबकी बार No भाजपा
लखनऊ
➡️ सपा कार्यालय पर TGT-PGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡️ अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
➡️ छात्रों में नई नियमावली को लेकर रोष जताया
➡️ पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग
➡️ समर्थन में प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की अपील
#Lucknow
ITBP के DG शत्रुजीत सिंह कपूर ने मोदी सरकार की धोती खोल दी और पूरे देश को बता दिया कि कैसे मोदी सरकार सेना के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है।
शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा 26 जुलाई के बाद से अरुणाचल प्रदेश में भारत चीन सीमा पर भारतीत ITBP के जवानों और चीनी सेना के बीच फेस ऑफ चल रहा हैं भारतीय शौर्य कमांडर्स उनको मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।
लेकिन भारतीय सेना के पारंपरिक तरीके पर्याप्त नहीं है चीनी ने PLA के मॉडर्नाइजेशन पर बहुत इन्वेस्ट किया है।
यहां से कई सवाल उठते हैं।
यह वीडियो डिलीट क्यों हुआ?
भारत सरकार क्या चीन के मुकाबले ITBP के जवानों को एडवांस क्यों नहीं बना रही हैं?
सबसे अहम सवाल जब भारत चीन सीमा पर फेस ऑफ चल रहा है तो ITBP के जवानों की ड्यूटी दिल्ली के जंतर मंतर के प्रदर्शन में क्यों लगाई हैं।
भारतीय सैनिक चीनी से मुक़ाबला करते हैं लेकिन सरकार के निकम्मेपन और जवान को पर्याप्त मॉडर्न टेक्नोलॉजी मुहैया ना होने के कारण चीन आँखें दिखा रहा हैं।
यूपी में TGT के 17,735 पदों पर भर्ती। लेकिन सामने आई पदों की तालिका आरक्षण के हिसाब पर गंभीर सवाल खड़े करती है!
EWS को 2,882 पद - यानी 16.25%।
OBC को 4,438 पद - यानी 25.02%।
कुल पदों पर सीधे प्रतिशत लगाएँ तो EWS के 10% का हिसाब 1,773.5 पद, जबकि OBC के 27% का हिसाब 4,788.45 पद बनता है। सामने आई तालिका में इस गणना से EWS के लगभग 1,108 पद अधिक, जबकि OBC के लगभग 350 पद कम दिख रहे हैं!
योगी सरकार बताए - यह किस रोस्टर का हिसाब है? 10% वाला हिस्सा 16.25% और 27% वाला हिस्सा 25.02% कैसे हुआ?
आयोग इस तालिका की प्रामाणिकता स्पष्ट करे और विद्यालयवार, श्रेणीवार आरक्षण रोस्टर सार्वजनिक करे। नौजवानों की नौकरी और हिस्सेदारी का मामला है - हर पद का हिसाब देना होगा। विज्ञापन निकाल देना काफी नहीं, सामाजिक न्याय का हिसाब भी देना पड़ेगा!
आज़म थे आज़म है आज़म रहेंगे!
यह शब्द अखिलेश यादव के रामपुर जेल में आजम खान से मिलने के बाद के हैं। मतलब साफ हैं जिस काम के लिये अखिलेश जी जेल गए थे वो नहीं हुआ आजम नहीं माने।
चर्चा हैं अखिलेश यादव डीलिमिटेशन बिल पर भाजपा का समर्थन करने जा रहे है मुस्लिम बगावत ना करे इसलिए आजम खान को भरोसे में लेना चाहते हैं लेकिन आजम शायद आज राजी नहीं हुए।
समाजवादी पार्टी मोदी नाम लिखने वाले नाथवानी को राज्यसभा भेजकर भाजपा से समझौता कर सकती हैं तो उसी समझौते में आज़म को जेल से बाहर भी निकाल सकती हैं।
मुस्लमानों के हक की सीट पर भाजपाई को राज्यसभा भेजा जा सकता हैं तो उसी सीट के बदले उत्तर प्रदेश में मुसलमान के सबसे बड़े नेता आज़म खान को जेल से बाहर भी निकाल जा सकता हैं।
क्या लगता है अखिलेश यादव ऐसा करेंगे?