I will reach Guwahati, Assam tomorrow, 20th December. In the afternoon, the new terminal building of the Lokapriya Gopinath Bardoloi International Airport will be inaugurated. This is a major boost to Assam’s infrastructure. Increased capacity means better ‘Ease of Living’ and a boost for commerce as well as tourism.
On the Raising Day of the Sashastra Seema Bal, I extend my greetings to all personnel associated with this force. SSB’s unwavering dedication reflects the highest traditions of service. Their sense of duty remains a strong pillar of our nation’s safety. From challenging terrains to demanding operational conditions, the SSB stands ever vigilant. Wishing them the very best in their endeavours ahead.
@SSB_INDIA
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक स्वरूप सिक्की कला से निर्मित पेंटिंग तथा भागलपुरी सिल्क पर मधुबनी आर्ट से सुसज्जित शाल भेंट की।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया जाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और सीखने का विषय रहा। उनसे मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इसके लिए मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।
@BJP4India
Met BJP National Working President Shri Nitin Nabin Ji. Congratulated him on his new responsibility and wished him the very best in his endeavours to strengthen the Party at the grassroots. I am confident that his organisational and administrative experience will be an asset for our Party as we all work together to fulfil people’s aspirations.
@NitinNabin
अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।
आपका राष्ट्रसेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।
@AmitShah
सभी देशवासियों की ओर से भारत माता के कर्मठ सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में उनके साहस, समर्पण और सेवाभाव को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उनकी वीरता और निर्भीकता की गाथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी एक बड़ी प्रेरणाशक्ति है।
देश में 2014 से पहले जहां ITI की संख्या करीब 10 हजार थी, वहीं बीते सिर्फ 10 वर्षों में इसमें पांच हजार की वृद्धि हुई है। यह अपने नौजवान साथियों की स्किलिंग को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
'शारदीय नवरात्रि' की महानवमी तिथि के पुनीत अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।
अखिल सृष्टि की आराध्या जगज्जननी माँ दुर्गा की असीम कृपा से प्रदेश वासियों का जीवन सुख, समृद्धि, आरोग्यता और शांति से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ भगवती!
विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। देशभर में इसके लाखों स्वयंसेवक पिछली एक सदी से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मां भारती की सेवा में समर्पित रहे हैं। कल 1 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे नई दिल्ली में आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया जाएगा।
@RSSorg
https://t.co/Uz1dLHC6Ii
नवरात्रि का तीसरा दिन शांति, साहस और निर्भीकता की प्रतीक मां चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित है। देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। उनकी कृपा देशभर के मेरे परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, यही कामना है।
https://t.co/FutP0J1OUs
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी कविताएं बिहार के साथ-साथ देशभर के लोगों में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत भावनाएं भरती आई हैं। उनकी कई पंक्तियां आज भी जनमानस में रची-बसी हैं। वीरता और मानवता से ओतप्रोत उनकी ओजस्वी और कालजयी रचनाएं हर पीढ़ी को मां भारती की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
GST कम किये जाने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए ₹15 से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए ₹10 से कम करके ₹9 करने का निर्णय लिया गया है।
@IRCTCofficial#NextGenGST