मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर राजस्व न्यायालयों, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि 05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की जमीन, संपत्ति एवं अधिकारों से जुड़े मामलों में ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी। साथ ही, धारा 33 के अविवादित वरासत मामलों को मिशन मोड में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज का विश्वास है कि जब शासन स्वयं जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुनता है, तभी नीतियां अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनती हैं।
जन-केंद्रित शासन के इस विजन पर आगे बढ़ते हुए महाराज जी ने आज आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देश दिए।
#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह द्वारा बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जनपद में त्योहार कार्यक्रमों एवं जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना टाण्डा क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
@prachiIPS#UPPolice
#ambedkarnagarpolice
बालाजी सरकार के पावन दरबार में पूज्य गुरुदेव ने हाजिरी लगाकर दिव्य दर्शन किए और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पावन क्षण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से भरपूर रहा।
निर्णयों में न्याय, नीतियों में पारदर्शिता।
आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचारोपरांत सम्बन्धित अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर उनकी जवाबदेही निर्धारित करते हुए यथोचित कार्यवाही हेतु आदेशित की।
जनपद रायबरेली के 'फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज' में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित जनकल्याण एवं विकास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया इस अवसर पर नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ व माताओं को सुपोषण किट दी
1/3
अचार बनाने से सीखा विज्ञान और हुनर
जनपद मेरठ के उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा में कक्षा 8 के बच्चों ने सीखने के साथ करने की गतिविधि के तहत मिर्च का अचार बनाना सीखा। इस दौरान बच्चों को खाद्य परिरक्षकों के साथ भोजन में विज्ञान के प्रयोग जैसे अम्लता और परासरण के बारे में भी समझाया गया।
अचार बनाने का यह अनुभव बच्चों को स्थानीय संसाधनों से जुड़े व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर दे रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना विकसित कर रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप सीखने को जीवनोपयोगी और कौशल आधारित बनाने की दिशा में यह एक सार्थक पहल है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
@BSA_MEERUT
दिनांक-24.08.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। सम्बन्धित थाना पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
@Uppolice
'मेरे पास 5 गाय हैं, और पालना चाहती हूं…' पूनम की बात सुन CM योगी ने तुरंत अफसरों को दिया ये आदेश
सीतापुर के हरगांव की पूनम देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गाय पालन के जरिए परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा लेकर पहुंचीं. पूनम के पास पहले से पांच गाय हैं, उन्होंने और गाय उपलब्ध कराने की मांग की. मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पशुधन को निराश्रित गाय उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए.
पूरी खबर: https://t.co/uK8fUWYYnO
#UttarPradesh #CMYogi #JantaDarshan #ATCard #AajTakSocial
ओसाका (जापान) में पूज्य सरकार ने भक्तों को पावन विभूति का वितरण कर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दिव्य अवसर पर भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा, भक्ति और आनंद की अद्भुत झलक देखने को मिली। जापान की धरती पर सनातन संस्कृति और गुरु-भक्ति का यह पावन संगम अविस्मरणीय बन गया।
लोक-कल्याण की संकल्पना को साकार करते हुए सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित, प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है।
27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बहनें सुरक्षित और सुगम यात्रा के साथ अपने घर पहुंचें। परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप, पहली बार मई 2026 में वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में हुआ है।
अब रायबरेली का नाम न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
सामाजिक संस्था 'उड़ान' के संयोजन में होटल द गोल्डन एप्पल में आयोजित 'उड़ान सावन उत्सव-2026' का शुभारंभ की।
सावन की हरियाली, लोक-संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं से सजे इस उत्सव में सहभागिता कर महिलाओं की प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।
प्रातःकाल आरती की दिव्य छवि 🌅🚩 बागेश्वर धाम पीठ पर प्रभात की पावन बेला में गूंजते मंत्र, जगमगाते दीप और श्री बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन मन को भक्ति से भर देते हैं। 🙏
कारवां गुजर गया…
गुबार देखते रहे…
कुछ लोग दुनिया से जाते नहीं,
बस हमारी आँखों से ओझल हो जाते हैं।
उनकी यादें, उनका व्यक्तित्व और उनके किए हुए काम हमेशा हमारे बीच जीवित रहते हैं।
तुम सा न कोई हुआ,
न कोई दुबारा होगा…
बलिया की माटी के उस लाल को,
जिसने अपने व्यक्तित्व से असंख्य दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी
भावभीनी श्रद्धांजलि। 💐🙏
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें
#Umashankarsingh