भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश को दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर बैठाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है। आज हमारा सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं जिनके नेतृत्व में देश विश्वगुरु के पद पर आसीन होने की ओर अग्रसर है।
भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं ने कभी सत्ता प्राप्ति के लिए कार्य नहीं किया बल्कि अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और देश का मान बढ़ाने के लिए कार्य किया है। भाजपा एक जमीन पर काम करने वाली पार्टी है और इसलिए हमारा सर्वोच्च नेता भी एक जमीन से बड़ा हुआ नेता है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जी आज सायं 7 बजे, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सभागार में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के "कार्यकर्ता सम्मान समारोह" को संबोधित करेंगे।