जीवेत् शरदः शतम्
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक श्री अशोक गहलोत जी, को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य,और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें!
@ashokgehlot51@MLARajakhera#HappyBirthdayAshokGehlot
आज बहुत ख़ुशी का दिन है।
हमारे साथ श्याम सुंदर शर्मा जी हैं, जो यूपी में काफी प्रभावशाली नेता हैं। शर्मा जी 8 बार के विधायक रहे हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।
प्रियंका कक्कड़ जी और रजत राकेश पांडेय जी भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। मेरा मानना है- इन सभी के साथ आने से यूपी और देश की राजनीति पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।
: @ShuklaRajiv जी
📍 दिल्ली
कांग्रेस पार्टी से मेरे परिवार का पुराना जुड़ाव रहा है। उनकी सोच और समझ कांग्रेस पार्टी के साथ थी।
पत्रकार के तौर पर मैंने कांग्रेस पार्टी को लंबे समय तक कवर किया है और इस दौरान मैंने देखा कि ये एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आपकी बात सुनी जाती है।
आज देश का युवा परेशान है, सड़कों पर है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। अगर किसी ने युवाओं के लिए आवाज उठाई, तो वह राहुल गांधी जी हैं।
कई लोग दबे, कई लोग चुप हुए, लेकिन सिर्फ एक शख्स, जो मजबूती से खड़ा रहा- वो राहुल गांधी जी थे। यही कारण है कि आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
: रजत राकेश टंडन जी
📍 दिल्ली
देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं- हर संघर्ष की अपनी कहानी है।
लेकिन जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है, पर उससे भी बड़ा हथियार है- एकता में सच के साथ खड़े होना।
इसीलिए नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, जिसका नाम है- 'सत्याग्रह'
ये आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। हम आपकी आवाज सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं तो अपने सत्याग्रह की कहानी यहां साझा करें 👇🏼
🔗 https://t.co/G9XYaLT8T7
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।
Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे।
आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।
अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं
👉 https://t.co/vlGoMiIsW2
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 हफ्ते में 38 बिलियन डॉलर घट गया है।
ऐसा इसलिए क्योंकि हम विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेच रहे हैं, ताकि रुपए की गिरावट को धीमा किया जाए।
अगर 1 डॉलर = 100 रुपए हुआ तो मोदी की खोखली छवि को नुकसान होगा - इसलिए देश का नुकसान किया जा रहा है।
आज नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।
📍 नई दिल्ली
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, किसान केसरी स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
स्व. रामेश्वर डूडी जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों, वंचितों और आमजन की आवाज़ को मजबूती देने के लिए समर्पित किया। संघर्ष, सादगी, जनसेवा और किसानों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने जनहित के मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाकर प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों, संघर्षों और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
शत्-शत् नमन।
ॐ शांति।
किसानों पर कार्रवाई से पहले सरकार अपनी जवाबदेही तय करे : विक्रम स्वामी
किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि सिंचाई व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लेकिन सवाल यह भी है कि पूरे मामले की जिम्मेदारी सिर्फ किसानों पर डालकर क्या सरकार और प्रशासन अपनी जवाबदेही से बच सकते हैं?
सरकार को स्पष्ट करना चाहिए—
▪️ क्या विभाग ने समय रहते नहरों की निगरानी और रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था की थी?
▪️ यदि नहर प्रणाली में लंबे समय से छेड़छाड़ हो रही थी, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?
▪️ अधिकारियों की निगरानी में कमी रही तो उनकी जवाबदेही कब तय होगी?
▪️ केवल किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने से क्या सिंचाई व्यवस्था की सभी कमियां दूर हो जाएंगी?
▪️ जिन क्षेत्रों में सिंचाई पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, वहां पानी के न्यायसंगत वितरण के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं?
किसान को अपराधी की तरह देखना समाधान नहीं है। किसान पहले ही पानी की कमी, बढ़ती लागत और अनिश्चित कृषि परिस्थितियों से जूझ रहा है। यदि किसी किसान ने नियम तोड़े हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी निर्दोष किसान को अनावश्यक रूप से परेशान या दंडित न किया जाए।
हमारी स्पष्ट मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। किसानों के साथ-साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी की भी समीक्षा हो। दोषी कोई भी हो—किसान या अधिकारी—कार्रवाई तथ्यों और कानून के आधार पर होनी चाहिए।
सरकार का दायित्व केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना, पानी का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना और किसान का भरोसा कायम रखना भी है।
किसानों को पानी भी चाहिए और न्याय भी।
सरकार को जवाबदेही भी तय करनी होगी और व्यवस्था भी सुधारनी होगी।
#Loonkaransar
#लूणकरणसर
@GovindDotasra@BhajanlalBjp@Sumit_Godara11