दिल्ली सरकार के प्रमुख अस्पतालों में शामिल गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अस्पताल पहुँच रहे मरीजों और परिजनों का आरोप है कि:
अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
विभिन्न मेडिकल जांचें समय पर न होने के कारण मरीजों को बाहर से टेस्ट कराने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में इलाज कराने आए स्थानीय निवासियों ने व्यवस्था को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं।
माँ भारती के वीर सपूत, प्रखर राष्ट्रभक्त, महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका राष्ट्र-प्रेम युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र-सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।।
Today, I sought blessings at Shree Damodar Mandir in Vasco, Goa, on the auspicious occasion of Shree Damodar Bhajani Saptah.
I prayed to Lord Damodar for the progress, health, and happiness of all the people of Goa.
क्या अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल माँगना पाप है?
पूरे देश में BJP गुंडागर्दी पर उतारू है, देखिए राजस्थान के जयपुर में गाँव का स्कूल देखने गए CJP नेता @AshutoshRanka और उनके साथियों के साथ BJP के गुंडे कैसे मारपीट कर रहे हैं।
BJP राज में स्कूल माँगने पर लाठी मिलेगी, क्यूँकि मोदी जी का नारा है।
“अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया”
#SchoolThikKaro
आज per capita income में भारत बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है।
देश ने मोदी जी को प्रधानमंत्री इसलिए बनाया था कि वो हमें दुनिया का सबसे अमीर देश बनायेंगे। लेकिन उन्होंने तो भारत को बांग्लादेश से भी गरीब बना दिया।
आज भाजपा की दिल्ली सरकार में हुए साइकिल घोटाले के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
यह मामला सीधे दिल्ली की जनता के पैसे से जुड़ा है। इसलिए हमारी मांग है कि ACB इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करे तथा जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
भाजपा की दिल्ली सरकार को याद रखना चाहिए—जनता के पैसे का एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।
@AAPDelhi की मांग है कि साइकिल घोटाले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और जनता के पैसे का हिसाब मिले।
किसी भी देश का उत्थान वहाँ के युवाओं के योगदान पर निर्भर करता है। युवा पीढ़ी ही देश का स्वर्णिम भविष्य है।
अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्पूर्ण विश्व के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
#InternationalYouthDay2026
महिलाओं को सशक्त करने की बात अच्छी है, लेकिन सवाल है—कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा?
2400 यूनिट बिजली की शर्त, परिवार की आय और दूसरी पाबंदियों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं। एक ही परिवार में चार महिलाएं हों तो लाभ किसे मिलेगा?
चुनाव के समय ₹2500 देने का वादा किया गया था, लेकिन करीब 18 महीने बाद जब योजना की शर्तें सामने आईं, तो महिलाओं में उत्साह की जगह निराशा है।
महिला सशक्तिकरण का मतलब चुनिंदा महिलाओं को लाभ देना नहीं, बल्कि हर पात्र महिला तक उसका अधिकार पहुंचाना है।
आप सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि का संचार हो, महादेव से प्रार्थना है।🙏🙏
हर हर महादेव
गरीबों के चावल पर सवाल, दिल्ली सरकार से जवाब चाहिए!
दिल्ली विधानसभा में आज विपक्ष के माननीय विधायकों के साथ चावल की दुकान लगाकर हमने उस गंभीर मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले सब्सिडी वाले चावल की खरीद और वितरण व्यवस्था में लगभग ₹22,000 करोड़ के घोटाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
जिस चावल पर गरीब का अधिकार है, जिसे सरकारी सब्सिडी के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए, अगर वही व्यवस्था निजी लाभ और कमीशन का माध्यम बनाने की कोशिश की गई है, तो यह सिर्फ भ्रष्टाचार का सवाल नहीं—यह गरीबों के हक और दिल्ली की जनता के पैसे से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
विपक्ष सदन से सड़क तक इस मुद्दे पर जवाबदेही और पारदर्शिता की लड़ाई लड़ता रहेगा। दिल्ली की जनता के पैसे और गरीबों के अधिकार से जुड़े हर सवाल का जवाब सरकार को देना होगा।
आज झारखंड में छात्रों ने विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। झारखंड सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाएं। युवाओं की आवाज़ सुनकर बिना किसी विलंब के समाधान निकाला जाए।
आम आदमी पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली, करावल नगर के जिला अध्यक्ष भाई पंकज राय जी को पार्टी की National Council Member (राष्ट्रीय परिषद सदस्य) बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@I_PankajRai