#EtahPoliceInNews#UPPolice
"जीवन के अंतिम सफर में भी मददगार बनी खाकी"
एटा ~ लाॅकडाऊन के चलते बंद हुए बाजार में दुकान खुलवाकर थाना मिरहची पुलिस ने 73 वर्षीय महिला का निधन हो जाने पर परिजनों की फरियाद पर अंतिम संस्कार का सामान मुहैया कराया।
सैनीटाईज़ेशन प्रक्रिया के चलते 112 मुख्यालय को 48 घंटो के लिए बंद किया गया है.
आपको सुगमतापूर्वक आपात सेवाएं पहुंचाने हेतु हम कटिबद्ध हैं और हमारे कर्मी WORK FROM HOME कर रहे हैं।
112 न मिलने की स्थिति में आप 1073 डायल कर सकते हैं अथवा हमे सोशल मीडिया पर सम्पर्क कर सकते हैं।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें। सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच अपने घर से बाहर ना जाएं। ये मैसेज दूसरों को भी भेजें और उन्हें जनता कर्फ्यू में भागीदारी के लिए जागरूक करें।
@narendramodi#JanataCurfew#IndiaFightsCorona
.@Etahpolice के उपनिरीक्षक श्री सत्यवीर मलिक ने सड़क दुर्घटना की सूचना पर मय टीम के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को समय से अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई तथा घायल से मिले 40050/ रुपये व मोबाइल को उनके परिजनों के सुपुर्द किया #UPPolice
जनपद एटा में श्री राजकुमार तिवारी जी का आईपैड गुम हो जाने के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा था क्योंकि उसमे जरूरी दस्तावेज़ थे। @Etahpolice से मदद मांगने पर उनका आईपैड ढूंढ़ कर दिया गया, जिससे प्रसन्न होकर उन्होंने #UPPolice का सह्रदय धन्यवाद दिया।
.@Etahpolice के निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को गश्त के दौरान रोते हुए बच्चा मिला, उन्होंने बच्चे का नाम पता पूछा तो अपने नाम के अलावा माता पिता का नाम बताने में असमर्थ था,परिजनों की तलाश हेतु फोटो सोशल मीडिया, #DVUPP ग्रुप में शेयर की गई जिससे बच्चे को परिजनों से मिलवाया जा सका।
#EtahPoliceInNews#UPPolice
भाई दूज के त्योहार पर बहनों को एटा पुलिस का तोहफा, बहनों को समय से भाई के घर पहुंचाने को एसएसपी एटा ने स्वयं संभाली कमान, पूरे दिन सुचारू रूप से चला यातायात, एटा पुलिस के यातायात मैनेजमेंट की लोगों ने की जमकर सराहना।
गरीब और बेसहारा महिला के बारे में जानकारी मिलने पर जनपद एटा के मारहरा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदोरिया ने उसके घर जाकर आटा, दाल, चावल, चीनी, सब्जी आदि देकर उसकी मदद की l #UPPCares#UPPolice