कितना झूठ बोलते हैं आप मोदी जी
29 मिनट का भाषण, 58 बार कांग्रेस का नाम. यह डर अच्छा है
अगर आपके अंदर जरा सा भी सच्चाई है तो
Monday को 543 लोक सभा सीटों पर महिला आरक्षण कीजिए - समूचा विपक्ष साथ देगा
देश की हर महिला आरक्षण के पीछे छिप कर परिसीमन करने की आपकी साज़िश समझती है
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।
जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे।
इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय संविधान।
Election Commission of India must stop protecting Vote Chors.
They should release all incriminating evidence to Karnataka CID within 1 week.
#VoteChoriFactory
Now that we have a ceasefire I hope the airports can be reopened quickly & civil flights can resume. We have a backlog of hajis who should have been in Medina by now. I hope the Union Government will move quickly to reopen airspace & enable us to resume Haj flights from Srinagar. @MoCA_GoI@DGCAIndia
आइये…देखिये भाजपा की देशभक्ति.
हमारा एक फ़ौजी भाई अभी तक पाकिस्तान की गिरफ़्त में है…लेकिन किसी भाजपाई के मुँह से बोली नहीं निकल रही.
ये मुझे बदनाम करने के लिए लाखों ट्वीट्स कर सकते हैं…लेकिन देश के जवान को बचाने में इनका कोई इंट्रेस्ट नहीं है.
शर्म करो!
My letter to PM Modi requesting a special session of both houses of Parliament to be convened at the earliest.
At this critical time, India must show that we always stand together against terrorism.
बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती है, और अगर कोई चला जाए तो वे मंदिर को धुलवाते हैं – ये हमारा धर्म नहीं है।
हमारा धर्म वो है जो सबको इज़्ज़त देता है, हर व्यक्ति का आदर करता है।
कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है – हमारे दिलों में सबके लिए मोहब्बत और इज़्ज़त है, जबकि उनके दिलों में सिर्फ नफ़रत।
हम इस देश को नफ़रत का बाज़ार नहीं बनने देंगे - मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।
कहां चली गई 56 इंच की छाती?
अमेरिका का राष्ट्रपति टैरिफ थोपता है, मोदी जी चूं तक नहीं करते।
आर्थिक तूफान आने वाला है, करोड़ों लोगों को नुक़सान होगा – वे छुप कर बैठे हैं।
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री भारत के खिलाफ उल्टा बोलता है, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।
जब इंदिरा गांधी जी से पूछा गया था - Do you lean left or right?
तब उन्होंने कहा था, “मैं न दाएं झुकती हूं, न बाएं – मैं हिंदुस्तान की प्रधानमंत्री हूं, सीधे खड़ी रहती हूं।”
लेकिन आज के प्रधानमंत्री सीधे मत्था टेक देते हैं।
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उनका निडर संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है।
भगत सिंह जी की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ ही नहीं, बल्कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध भी थी। समानता व भाईचारे पर आधारित उनके ये विचार हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
नरेंद्र मोदी की सरकार में लोको पायलट्स के जीवन की रेल पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
गर्मी से खौलते केबिन में बैठ कर लोको पायलट्स 16-16 घंटे काम करने को मजबूर हैं।
जिनके भरोसे करोड़ों ज़िंदगियां चलती हैं, उनकी अपनी ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं रह गया है।
यूरिनल जैसी बेसिक सुविधाओं से भी वंचित लोको पायलट्स के न काम के घंटों की कोई लिमिट है और न ही उन्हें छुट्टी मिलती है। जिसके कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट कर बीमार हो रहे हैं।
ऐसे हालात में लोको पायलट्स से गाड़ी चलवाना उनकी और यात्रियों की जान को जोखिम में डालना है।
INDIA लोको पायलट्स के अधिकारों और वर्किंग कंडीशंस को बेहतर किए जाने के लिए संसद तक आवाज़ उठाएगा।
इस छोटी सी चर्चा को देखकर आप भी उनकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं।