आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी कल मेरठ के पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।
@BhimArmyChief
मेरठ की दलित छात्रा बहन ललिता गौतम की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी को मेरठ के सिवाया टोल प्लाज़ा पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया है।
माननीय सांसद जी की प्रशासन से स्पष्ट मांग है कि उन्हें तीन गाड़ियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए, अथवा पीड़ित परिवार को गेस्ट ह��उस में बुलाकर मुलाकात कराई जाए।
माननीय सांसद जी ने स्पष्ट कहा है कि "मैं पीड़ित परिवार से मिले बिना यहां से नहीं जाऊंगा।"
लोकतंत्र में पीड़ित परिवार से मिलना कोई अपराध नहीं है।
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई ���िर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
“सत्ता ही सब कुछ है। सत्ता के बिना कुछ नहीं हो सकता।” यह बात बिल्कुल सही है, लेकिन हमारे रहबर मान्यवर साहब कांशीराम जी कहा करते थे कि “सत्ता संघर्ष से मिलती है।”
हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।
मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी बहन अनुष्का पाल की हत्या के मामले में आज मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई। परिवार ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं।
परिजनों का कहना है कि अनुष्का के बाल छोटे थे, जबकि जो शव बरामद हुआ है उसके बाल लंबे हैं। परिवार का मानना है कि इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में उनकी आशंकाओं और संदेहों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
जब किसी मामले में पीड़ित परिवार ���ी जांच पर भरोसा नहीं जता रहा हो, तब निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना आवश्यक हो जाता है। इसलिए हम @UPGovt से मांग करते हैं कि अनुष्का पाल हत्याकांड की जांच तत्काल सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच हो सके तथा सच्चाई सामने आ सके।
मैं शीघ्र ही मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा और न्याय की इस लड़ाई में हर हाल में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
@Uppolice
@dgpup
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस