भगवान जगन्नाथ की पावन धरती ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद 2026 में देशभर से पधार रहे समस्त कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत है।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय महामंत्री (अभाविप)
#ABVPNEC2026 #ABVPNECBhubaneswar
अभाविप द्वारा सोनीपत, हरियाणा में आयोजित “मिशन साहसी” प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर, में देशभर से आई छात्राएँ आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
यह प्रशिक्षण शिविर केवल शारीरिक दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं में साहस, आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।
#MissionSahasi
“नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।”
भारत के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का शानदार समय दर्ज कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।
आपकी अद्भुत गति, कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर समर्पण ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें अपने अथक प्रयासों से साकार करने की नई प्रेरणा दी है।
भारत के जनजाति समुदायों की सांस्कृतिक पहचान, आस्था और पारंपरिक विरासत को समर्पित 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का आयोजन दिल्ली के लाल किला मैदान में हुआ।
भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भव्य आयोजन में देश भर से 550 से अधिक जनजातियों के लगभग 1.5 लाख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हमारा जनजाति समाज सदियों से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य परंपराओं का संवाहक रहा है। इस आयोजन ने राष्ट्र जीवन में जनजाति समाज के अमूल्य योगदान और उनकी गौरवपूर्ण पहचान को नई ऊर्जा प्रदान की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इस समागम के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता की भावनाओं को सशक्त करने के प्रयास का अभिनंदन करती है।
#जनजाति_सांस्कृतिक_समागम #ABVP #जनजाति_सुरक्षा_मंच #वनवासी_कल्याण_आश्रम
मुंबई के सांताक्रूज पूर्व स्थित वाकोला, चैतन्य नगर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संचालित ‘हेडगेवार समाज मंदिर’ कार्यालय के पुनर्बांधणी कार्य का भूमिपूजन अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशिष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री आशिष शेलार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी, मुंबई महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#ABVP #ABVPVoice #Mumbai
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मंदार भानुसे, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया, खेलो भारत के अखिल भारतीय प्रमुख श्री प्रदीप शेखावत की गरिमामयी उपस्थितिे में हरदा में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी, बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल,
मध्य पूर्व क्षेत्र में एग्रीविजन द्वारा आयोजित प्रथम क्षेत्रीय कन्वेंशन पूर्वी भारत सह राष्ट्रीय सम्मेलन (पूर्वोदय कृषि संगम: युवाओं द्वारा कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता विकास) 16 एवं 17 मई 2026 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर, बिहार में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय प्रवास के निमित्त राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय श्री एस. बालकृष्ण जी की उपस्थिति में बिलासपुर महानगर एवं बिलासपुर विभाग की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई।#abvpcg#bilaspur#districtsmeet#nationfirst
केंद्रीय प्रवास के निमित्त राजनांदगांव एवं दुर्ग विभाग की एक दिवसीय संयुक्त बैठक दुर्ग में संपन्न हुई।
बैठक में केंद्रीय प्रवासी के रूप में एस बालकृष्ण जी की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
अभाविप की राज्य विश्वविद्यालय कार्य की अखिल भारतीय बैठक, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री एस बालाकृष्णन,
अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के तिल्दा जिले (रायपुर ग्रामीण) की अभनपुर इकाई द्वारा छात्र संवाद का कार्यक्रम “परिसर चलो अभियान” एवं “विकसित भारत” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री एस. बालकृष्ण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त देशवासियों एवं हमारे वीर जवानों को हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
यह अभियान केवल एक सैन्य सफलता नहीं, अपितु ‘नए भारत’ की दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व तथा राष्ट्रीय आत्मगौरव का प्रेरणादायी प्रतीक है।
हमारे सैनिकों का त्याग, समर्पण एवं राष्ट्रनिष्ठा भारत की अजेय शक्ति का आधार है। राष्ट्र सदैव उनके योगदान का कृतज्ञ रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
#OperationSindoor
भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, विश्व विख्यात कवि, साहित्यकार, महान दार्शनिक, भारतीय साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#RavindraNathTagore#ABVPNorthBihar
अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा #SHODH आयाम के अंतर्गत सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के सहयोग से “Role of IKS in the Development of Research Area” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) की शोध क्षेत्र में भूमिका, प्रासंगिकता एवं उसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
#ABVP #SHODH #IKS
कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सर्च एवं डीमाइनिंग अभियान के दौरान IED विस्फोट में DRG के 3 वीर जवानों का शहीद होना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों को अभाविप छत्तीसगढ़ की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
छत्तीसगढ़ के सिरपुर में श्री लक्ष्मण मंदिर स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर 7वीं शताब्दी में बना था और इसका निर्माण राजा हर्षगुप्त की पत्नी वासटा देवी ने करवाया था।
यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इसकी वास्तुकला अत्यंत सुंदर तथा उत्कृष्ट है।
छत्तीसगढ़ प्रांत में #SHODH आयाम द्वारा सी वी रमन विश्वविद्यालय के सहयोग से "Role of IKS in the development of research area" पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रश्नपत्र लीक कांड के मुख्य आरोपी NSUI कार्यकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी एवं संपूर्ण षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच की मांग: अभाविप छत्तीसगढ़
NSUI का चेहरा फिर बेनकाब!
12वीं हिन्दी पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में NSUI कार्यकर्ता पर आरोप लगना बेहद चिंताजनक है।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
ऐसे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
@ChetasSukhadia