दौसा के महवा तहसील के समलेटी गांव की सरपंच श्रीमती Rachana Samleti जी द्वारा गांव में किये गए विकास कार्यों को देखकर मन प्रसन्न हो गया
शानदार खेल मैदान और उस मैदान में एक्सरसाइज करती हुई हमारी माता बहन और बच्चो को देखना वाकई एक सपने जैसा है ऐसा ग्राउंड शहरों में ही देखने को मिलता है लेकिन रचना जी की दूरदर्शी सोच ने इसे गांव में भी संभव करके दिखाया है
क्या आपने किसी गांव में इतना सुंदर खेल मैदान देखा है जिसमे ओपन जिम हो और दौड़ने के लिए शानदार ट्रैक के साथ मैच का आनंद लेने के लिए पैवेलियन की तरफ स्टेडियम भी बना हुआ हो
शानदार रचना की ग्रेट सैल्यूट
रचना मीणा सरपंच ने साबित कर दिया कि विकास के लिए सिर्फ बड़ा बजट नहीं, बल्कि बड़ी सोच और मजबूत इच्छाशक्ति चाहिए।
समलेटी पंचायत के आधुनिक स्कूल, शानदार पार्क और बेहतरीन खेल मैदान ग्रामीण विकास की नई मिसाल हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि बदलाव की असली पहचान हैं। 👏🌱#RuralDevelopment
आज के ज्यादातर सरपंच सिर्फ स्वयं का विकास करने में लगे रहते हैं।
लेकिन दौसा जिले में समलेटी पंचायत कि सरपंच रचना जी मीणा ने स्वयं का विकास ना करके... वास्तव में अपनी पंचायत का विकास ही किया हैं।
@Rachana_samleti
@Rachana_samleti समलेटी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रचना जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में पंचायत में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्य, जनहित की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा गांव की उन्नति के प्रति आपकी मेहनत सराहनीय है।
रचना मीणा सरपंच ने साबित कर दिया कि विकास के लिए बड़े बजट नहीं,बड़ी सोच की जरूरत होती है।
आज समलेटी पंचायत को देखकर ऐसा लगता है मानो किसी बड़े शहर में आ गए…
स्कूल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं,पार्क शानदार हैं और खेल मैदान किसी स्टेडियम जैसा नजर आता है।
@Rachana_samleti
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में राजस्थान ने संवेदनशील शासन,सामाजिक सुरक्षा और जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा।चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,इंदिरा रसोई योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,ओल्ड पेंशन स्कीम,महँगाई राहत कैंप,निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाओं ने प्रदेश के करोड़ों लोगों को राहत और सम्मानपूर्ण जीवन देने का कार्य किया।
आपकी राजनीति सदैव सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक रही है।गरीब, किसान,मजदूर, युवा,महिलाएँ और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आपका संकल्प हमेशा प्रेरणादायी रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु जीवन एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@ashokgehlot51
दौसा जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बिरदीचंद गंगवाल जी ने आज ग्राम पंचायत समलेटी का दौरा कर खेल मैदान एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वयं उपस्थित रहकर उन्हें विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन करवाया।निरीक्षण के दौरान महवा बीडीओ श्री सुनील मीणा जी भी साथ में उपस्थित रहे।
#दौसा#Dausa
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में महवा पंचायत समिति की समलेटी ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन
जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए
@DIPRRajasthan@RajCMO@RajGovOfficial
ग्राम पंचायत समलेटी में माननीय जिला कलेक्टर,दौसा के सान्निध्य में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर माननीय कलेक्टर महोदया के द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
आप सभी ग्रामवासियों का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
@DmDausa
मैडम @KanganaTeam,
लगता है आपका दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, जाकर अपना इलाज करवाइये।
जिस व्यक्तित्व पर आप यह बेहूदा टिप्पणी रही हैं,वह आप जैसी निर्लज्जों और नशेंडियो को छोड़कर इस देश की करोड़ो महिलाओं के रॉल मॉडल है।
श्री @RahulGandhi जी एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जो सहजता और सरलता का प्रतीक है,जिनके हृदय में हर महिला के लिए आदर,सम्मान,आत्मीयता और सुरक्षा का भाव है,जिनकी सोच में स्नेह,व्यवहार में संयम और मर्यादा,तथा जीवन मूल्यों में नारी सम्मान सर्वोपरि है।
ध्यान रहे “राहुल गांधी” केवल एक नाम नहीं,बल्कि एक विश्वास और प्रेरणा हैं जिनके साथ देश की करोड़ों महिलाएँ गर्व से,अधिकार के साथ और आत्मविश्वास के साथ कदमताल करती हैं।
“कीचड़ उछालने से सूरज की चमक कम नहीं होती।”
आज जननेता श्री @SachinPilot जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय मुलाक़ात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनकी सादगी,स्पष्ट सोच और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली वास्तव में प्रेरणादायक है। युवाओं के सपनों को नई दिशा देने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनका विज़न दूरदर्शी और प्रभावशाली है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहकर देश-प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहें।
#SachinPilot
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की साथियों के साथ श्रीमती @LambaAlka जी के नेतृत्व में @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ आत्मीय एवं प्रेरणादायक मुलाक़ात हुई।
इस अवसर पर माननीय खड़गे जी ने महिला काँग्रेस की सभी साथियों से महिला सशक्तिकरण,संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने पर जोर दिया।
इस मुलाक़ात से सभी साथियों मैं नई ऊर्जा,दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मजबूत हुई।
@MahilaCongress@RahulGandhi
@IndiaPostOffice मेरा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड नही आया है और ट्रैकिंग नम्बर पर कार्ड डिलीवर दिखा रहा हैं , डाकिये की लापरवाही के कारण मुझे एटीएम कार्ड नही मिला है ,ना तो डाकिये ने सम्पर्क किया हैं ना ही पते पर डाकिए ने डिलीवर किया है कृपया करके मुझे मेरा एटीएम कार्ड दिलाए
सेवाग्राम आश्रम,वर्धा भारत की स्वतंत्रता-चेतना का वह तपोभूमि स्थल है जहाँ महात्मा गांधी ने 1936 से 1948 तक निवास किया। वर्धा की शांत धरती पर बसा यह आश्रम केवल ईंट-पत्थर का परिसर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सत्य और अहिंसा की जीवंत प्रयोगशाला रहा है।
बापू कुटी, बा कुटी, प्रार्थना-स्थल,चरखा-घर आज भी उस दौर की सादगी और अनुशासन का साक्ष्य देते हैं। यहाँ की दिनचर्या में स्वावलंबन, स्वच्छता, श्रम और सामूहिक प्रार्थना को केंद्र में रखा गया—यही वह स्थान है जहाँ से ‘नैतिक राजनीति’ और ‘रचनात्मक कार्यक्रम’ का विचार देशभर में प्रसारित हुआ।
सेवाग्राम हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि नैतिक आत्मबल की साधना है। आज भी यह आश्रम शोधार्थियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए प्रेरणा-केन्द्र है—जहाँ हर पग पर इतिहास की धड़कन सुनाई देती है।
@RahulGandhi@priyankagandhi