आज मा. विधायक श्री तेजप्रताप सिंह यादव जी ने ब्लॉक करहल के नगला भदौरिया, गढ़िया, जौथरी, मानिकपुर असरोही, अतिगुल्लापुर, कंचनपुर, महुटी, लदपुरा, अंडनी, नगला आनंद, भटुआ, करहल नगर, कनकपुर तथा नगला पूठ में शोक संतप्त परिवारीजनों के यहाँ पहुँचकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की !!
"मुख्यमंत्री जी ने कहा हम एक लाख नौकरी दे देंगे, अगस्त में तो शून्य दी, सितंबर में भी शून्य हो जाएगी और उसके बाद चुनाव की तारी�� आ जाएगी।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"हम जातीय जनगणना की भी मांग करते हैं, आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले। आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
आज ब्लॉक घिरोर के ग्राम कंजाहर, महटोली, विघरई, नसीरपुर, मधन, भगवंतपुर, नगला आशा, देवपुरा, भूमिराजपुर, कनेगी, धौरासी, शाहजहाँपुर, घिरोर नगर तथा ब्लॉक ��रहल व बरनाहल में अपनों के बीच पहुँचे लोकप्रिय विधायक श्री तेजप्रताप सिंह यादव !!
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है
जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं
यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं
प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं
अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं
जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं
यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है
उसका उस पल से ही होता ���त्थान है
यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं
यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं
सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं
ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है
#श्री_केदारेश्वर_महादेव_मंदिर_इटावा
राम जी से घात का पैसा
धर्म-दान पात्र का पैसा
भाजपा के पाप का पैसा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाह���ए
ऐसा पैसा नहीं फलेगा
ज़्यादा दिन नहीं चलेगा
जो लेगा ~ उसको पाप लगेगा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
तो समझे…
जब भाजपा से कोई आए
पैसे का लालच दिखलाए
तो बैठाके पूछो क्यों चुराया
मंदिर का मान क्यों गिराया
कहना
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
तो समझे…
जिस पैसे से पड़ेगा पाप
उसको नहीं लगाना हाथ
वरना लग जाएगा श्राप
पाप कर देगा सब नाश
इसीलिए
राम जी से घात का पैसा
धर्म-दान पात्र का पैसा
भाजपा के पाप का पैसा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.08.2026
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने दस वर्षो में पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। शिक्षा-परीक्षा, निर्माण कार्यों से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है। प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे है। शिक्षा-स्वास्थ्य में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा हैं। निर्माण कार्यों में बजट की लूट हो रही है। कमीशनखोरी चरम पर है।
बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि अभी नये बने जेवर एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। हाल ही में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं। उद्घाटन के बाद ही सड़क टूट गयी है। भाजपा सरकार में कोई भी काम ��ानक के अनुसार नहीं हो रहा है। हर काम में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों और विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। विश्वविद्यालयों में आरएसएस के लोगों को वाइस चांसलर बनाकर बैठा दिया है। सरकार जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। भाजपा के लोग सनातन की बात करते थे। परन्तु इन्होंने आस्था में चोरी कर लिया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चो��ी हो गया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता