आज अपने जुझारू प्रदेश प्रवक्ता श्री कुंवर सिंह निषाद जी और उनकी माँ से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हर स्तर पर न्याय का भरोसा दिलाया।
भाजपा सरकार के इशारे पर लाइव डिबेट में हमारे निषाद समाज के बेटे व कांग्रेस प्रवक्ता को अभद्र गालियां देकर भाजपा ने अपनी जनविरोधी और अहंकारी मानसिकता का परिचय दिया है।
लेकिन ऐसी हरकतों से वे न तो कांग्रेस को डरा सकते हैं और न ही निषाद समाज की आवाज को दबा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की जनता सत्ता के इस घमंड और अराजकता का हिसाब जरूर करेगी।
कांग्रेस हर मोड़ पर निषाद समाज ,देश की हर एक माँ और बहन के साथ मजबूती से खड़ी है।
📍मथुरा
#AjayRai #CongressWithPeople #UPPolitics #JusticeForNishadFamily
बनारस की जनता के आशीर्वाद से मैंने शुरुआती 7 राउंड में प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव हरा दिया था। दोपहर 12:30 बजे के बाद चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट से बनारस का अपडेट हटा दिया और शाम 4:00 बजे अचानक घोषित कर दिया कि मोदी जी जीत गए।
वाराणसी में चुनाव आयोग और प्रशासन ने मिलकर पूरी धांधली कराई। तत्कालीन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीसीटीवी कैमरे बंद करवाकर और बेईमानी कराकर चुनाव जिताया। इसी के इनाम के तौर पर यूपी कैडर के अधिकारी होने के बावजूद उन्हें दिल्ली में उपराज्यपाल का पीएस बनाकर बैठाया गया।
- प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी
संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में संगठन मजबूती की ओर बढ़ते कदम! ✊
आज फूलपुर-पवई विधानसभा एवं दीदारगंज विधानसभा (स्थान: मुहम्मदपुर बाजार) में समीक्षा बैठकों का सफल आयोजन हुआ।
बैठक में AICC पर्यवेक्षक व कर्नाटक सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शाकिर सनादी जी एवं UPCC पर्यवेक्षक एवं अध्यक्ष- यूपी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ. अमित कुमार राय जी (@AmitraiINC) की उपस्थिति में ब्लॉक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी जिला अध्यक्ष के लिए विचार-विमर्श किया गया। AICC पर्यवेक्षक जी ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी राय भी जानी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' जी, शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन जी व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
एकता, अटूट संकल्प और विजय का शंखनाद!
आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस मुलाक़ात के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बेहद गहरा और गंभीर मंथन हुआ। हर एक विधानसभा सीट, जमीनी संगठन और जन-सरोकारों को लेकर एक बेहद ठोस और अचूक रणनीति तैयार कर ली गई है।
यह मुलाकात सिर्फ दो नेताओं का मिलना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने और दमनकारी ताकतों के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने का एक महा-संकल्प है।
साथ ही, जो लोग और कुछ तथाकथित 'सूत्र' अफवाहों के बाजार गर्म कर रहे थे, आज की यह ऐतिहासिक तस्वीर उनके हर झूठे नैरेटिव पर पूर्णविराम है। कांग्रेस पार्टी की एकजुटता चट्टान की तरह मजबूत है, जिसे डिगा पाना नामुमकिन है।
आज AICC मुख्यालय (इंदिरा भवन), नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, जन-जन के नेता श्री @RahulGandhi जी,संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी, उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री @AdvRajendraPal जी और CLP लीडर श्रीमती @aradhanam7000 जी के मार्गदर्शन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
इस दौरान नवनियुक्त सचिव गण श्री @duttaabhishek जी, श्री @KunalChoudhary_ जी, श्री @JagdishJangidIN जी, श्री @Sanjeevaryamla जी, श्री @varunchoudhary जी एवं श्री @abdulhannanaicc जी से आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश में संगठन को गतिशील बनाने, आगामी रणनीतियों को धार देने और जन-सरोकारों की लड़ाई को मुस्तैदी से लड़ने पर विस्तृत चर्चा संपन्न हुई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियों की हार्दिक बधाई व यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं! आपकी ऊर्जा और निष्ठा से यूपी में संगठन को एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के प्रयागराज में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक #छात्रों_की_गूंज कार्यक्रम की भव्य तैयारियों को लेकर आज वाराणसी स्थित अपने आवास पर पूर्वांचल के समस्त जनपदों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
छात्रों, युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पूर्वांचल का एक-एक कांग्रेसजन पूरी मजबूती के साथ प्रयागराज कूच करने के लिए तत्पर है!
✊🇮🇳
#RahulGandhi #AjayRai #UPCongress #Varanasi
देश के गांव और शहरों से आए छात्रों को पैलेट गन से मारा गया।
कई छात्र अस्पतालों में भर्ती हैं, किसी की आंख गई तो कइयों के हाथ-पैर टूट गए। इसके जिम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह हैं।
अमित शाह बंद कमरे में बैठकर ये बातें सुन रहे होंगे, लेकिन वो बहुत दिनों तक बंद कमरे में छिप नहीं सकते- जनता उन्हें बाहर खींचकर लाएगी।
: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge जी
सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है। ये क्या बेशर्मी है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को संसद में बुलाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है?
क्या वे अपनी ड्यूटी निभाने लायक भी नहीं बचे हैं? संसद से क्यों भागे फिर रहे हैं?
छात्रों पर FIR की जा रही है। जो लड़कियां प्रोटेस्ट में गई थीं, फोन करके उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। बच्चों के ऊपर पैलेट गन और AK-47 चलाई जा रही है- वो छात्र हैं, आतंकवादी नहीं।
- प्रियंका गांधी
युवाओं और जननेताओं का कांग्रेस की नीतियों में बढ़ा विश्वास, उत्तर प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिखने को तैयार कांग्रेस!
जननायक श्री राहुल गांधी जी की जन-कल्याणकारी नीतियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज पार्टी मुख्यालय पर भारी संख्या में समर्थकों और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस महत्वपूर्ण जॉइनिंग के दौरान मुख्य रूप से प्रशांत मिश्रा जी, अभय कुमार सिंह जी, दीपक कुमार, मो. गुफरान जी, अखिल मिश्रा जी, प्रशांत शर्मा जी, दिनेश कुमार, रवि कुमार रावत जी, विमलेश राजपूत जी, मयंक कुमार, प्रदीप रावत जी, कुंदन तिवारी जी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा जी, कुरदीप सोनी जी, विपिन कुमार जी, शिव कुमार यादव जी, रितिक रावत जी, सचिन रावत जी, आनंद रावत जी ने पार्टी का हाथ थामा।
सभी समर्पित साथियों के पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में जन-सरोकारों और न्याय की लड़ाई को एक नई मजबूती और धार मिलेगी।
सभी नए सदस्यों को कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद education system के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे।
उसी system ने 26 बच्चों की जान ली, और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया।
इस्तीफ़ा भी नैतिकता से नहीं - युवाओं के आक्रोश से डरकर देना पड़ा।
और आज उसी व्यक्ति को संसद में BJP माला पहना रही है। यह कोई सम्मान नहीं - लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है।
देश का हर छात्र ये देख रहा है। और इसमें शामिल हर चेहरा याद रखेगा।
साहिल हाथ में तिरंगा लेकर बस साफ़-सुथरी परीक्षा और मेहनत का फल मांग रहा था - पुलिस ने बंदूक उठाई और छर्रे दाग कर बुरी तरह घायल कर दिया।
ये अंग्रेज़ों का ज़ुल्म नहीं, आज़ाद भारत की मोदी सरकार की बर्बरता है - जहाँ अपना हक़ मांगते मासूम छात्रों को न्याय नहीं, छर्रे मिलते हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार का लगातार बढ़ रहा है कुनबा!
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के कुशल नेतृत्व में सहारनपुर से श्री मोहम्मद मुस्तफ़ा सिद्दीकी जी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देश में अन्याय के खिलाफ लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी की नीतियों, विचारों और कांग्रेस की जनहितैषी रीति-नीति से प्रभावित होकर लगातार जुड़ रहे साथियों से संगठन को नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती मिल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने सभी नए साथियों का पार्टी में सहर्ष स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं सम्मानित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
GEN Z की क्रिएटिविटी का जवाब IT Cell के पास भी नहीं! 😂
ब्लैंक पेपर दिखाकर बोले—"मोदी जी के अच्छे काम लिखे हैं।"
रिपोर्टर बोली—"कुछ दिख नहीं रहा।"
जवाब आया—"मैडम, अंधभक्ति वाला चश्मा पहनिए!"
ऐसे मीम्स और व्यंग्य से लड़ाई हो रही है... अब इससे कौन जीत पायेगा..?
“मैं आज तक किसी के काम नहीं आया. मैं विकलांग हूं ना. सब मुझे नल्ला कहते हैं क्योंकि मैं कमाता नहीं हूं
आज मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं. दिल कह रहा था कि मैं जाऊंगा प्रोटेस्ट में”
You are a hero, a true star, with a heart of gold 💛🫡
आप सबके चहेते हैं दोस्त