महिला T20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है।
पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ।
#INDvsPAK#WomenT20WorldCup#INDvsPAK
चौधरी बंसीलाल जी केवल अपने समय के नेता नहीं थे, वे आने वाले कल की जरूरतों को पहले ही पहचान लेते थे। दूरदर्शी सोच, विकास के प्रति दृढ़ संकल्प और जनहित में लिए गए उनके फैसले आज भी हरियाणा की प्रगति की कहानी कहते हैं।
#ChaudharyBansiLal#Haryana
आधा सच....
झूठ से ज्यादा खतरनाक होता है.........
अमेरिका ने Hormuz में 3 जहाजों पर हमला किया, जिसमें 3 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। ये आधा सच है। पूरा सच ये है कि उनमें से एक भी जहाज भारतीय नहीं था।
2 जहाज पलाऊ के थे,
एक गिनी का था। भारत का कोई भी नहीं था।
भारत के लोग कई देशों में काम करते हैं। मर्चेंट नेवी में हजारों भारतीय दूसरे देशों के जहाजों पर काम कर रहे हैं, अमेरिका के जहाजों पर भी बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं।
इनकी जिम्मेदारी उन देशों की होती है जिनके जहाजों पर ये काम कर रहे हैं, न कि भारत सरकार की।
भारत सरकार की जिम्मेदारी ये है कि मुश्किल समय में अपने नागरिकों के लिए Advisory जारी करे, उन्हें सावधान करे या मुश्किल हालात वाली जगह से निकलने को कहे।
ईरान-अमेरिका युद्ध से पहले भारत ऐसी कई Advisory जारी कर चुका है।
समुद्री कानून के अनुसार जिस देश के जहाज होते हैं, जिनका झंडा लगा होता है, उसी देश की जिम्मेदारी होती है कि वह सुरक्षित मार्ग, बीमा और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करे, न कि उस देश की जिसके नागरिक उन जहाजों में सवार हैं।
और उन देशों ने अभी तक अमेरिका के खिलाफ कोई कार्रवाई तो दूर, बयान तक नहीं दिया। लेकिन भारत में कुछ लोग चाहते हैं कि भारत अमेरिका पर चढ़ाई कर दे।
जिन देशों के ये जहाज थे, उनसे ज्यादा कड़ी प्रतिक्रिया भारत ने दी है। अमेरिकी राजनयिक को बुलाकर विरोध दर्ज कराया गया, भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया, बचे हुए क्रू मेंबर की सहायता की गई। इससे ज्यादा भारत कुछ कर भी नहीं सकता, क्योंकि जिनके जहाज थे, वो कुछ कर नहीं रहे।
ना तो ये घटना भारतीय क्षेत्र में हुई है, ना भारतीय जहाजों पर हुई है, ना प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारत के खिलाफ हुई है। भारत की जिम्मेदारी सिर्फ इतनी है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, और सरकार इस मामले में कई Advisory जारी कर चुकी है कि लोग ईरान से दूर रहें।
बाकी भारत सरकार अपने नागरिकों को लेकर कितनी संवेदनशील है, ये हम रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-ईरान युद्ध और अभिनंदन के मामले में देख चुके हैं।
जयहिंद 🇮🇳🚩
वन्देमातरम 🚩
2024 में आज ही के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा था। यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास, सुशासन और विकास की निरंतर यात्रा का प्रतीक है।
#12YearsOfSeva बीते वर्षों में भारत ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्राप्त किया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल परिवर्तन, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देश की नई पहचान गढ़ी है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज देश एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्व में प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित यह विकास यात्रा निरंतर जारी रहे तथा भारत अमृतकाल के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना है।
@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@mlkhattar@blsanthosh@ArunSinghbjp@PMOIndia@TawdeVinod@saudansinghbjp@PhanindranathS3@DrSatishPoonia@tarunchughbjp@HMOIndia@bjparchanagupta
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। महिलाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। अनेक ऐसी पहलें उन्होंने शुरू कीं जिनकी शायद पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
इसी सोच और संकल्प का परिणाम है कि आज हरियाणा भाजपा को एक महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता जी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है। यह हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।
डॉ. अर्चना गुप्ता जी लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं तथा उनके पास संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व और अनुभव से आने वाले वर्षों में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत तथा सशक्त होगा।
@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@mlkhattar@blsanthosh@ArunSinghbjp@PMOIndia@TawdeVinod@saudansinghbjp@PhanindranathS3@DrSatishPoonia@tarunchughbjp@HMOIndia@bjparchanagupta
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर इस दिन को विशेष बना दिया। आप सभी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाने का अवसर मिला, जो मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं स्मरणीय क्षण रहा।
आप सभी के प्रेम, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए मैं हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे, यही मेरी कामना है।
संयोगवश आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित होकर वृक्ष भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया। हम सभी का यह दायित्व है कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएँ, उनका संरक्षण करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करें।
एक बार पुनः आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।
@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@mlkhattar@blsanthosh@ArunSinghbjp@PMOIndia@TawdeVinod@saudansinghbjp@PhanindranathS3@DrSatishPoonia@tarunchughbjp@HMOIndia
मालवीय नगर, दिल्ली में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य व साहस दें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ.भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। प्रदेश की विकास यात्रा में दिया गया आपका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके अनुभव से संगठनात्मक समन्वय एवं कार्यकर्ता संपर्क को निश्चित रूप से नई गति मिलेगी।
हरियाणा की होनहार हाई जंप खिलाड़ी पूजा सिंह ने 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न केवल नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मात्र 19 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रमाण है। पूजा की यह सफलता देश के लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।