एक आदमी नई कार लेने शोरूम गया था।
उसे लगा कि आज वह अपनी पसंद की गाड़ी बुक करके घर जाएगा, लेकिन शोरूम में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उसे कार खरीदने का पूरा खेल समझ आ गया।
सबसे पहले सेल्समैन बोला, "सर, बस ₹2,000 EMI और बढ़ा दीजिए, ये वाला मॉडल ले जाइए।"
सुनने में ₹2,000 बहुत कम लगते हैं, लेकिन अगर लोन 5 साल का है तो ₹2,000 × 60 = ₹1,20,000 हो जाते हैं।
यानी छोटी सी EMI बढ़ोतरी उसे ₹1.2 लाख ज्यादा खर्च करवा सकती थी।
फिर सेल्समैन उसे Base Variant की कमियां बताने लगा और Top Variant की खूबियां गिनाने लगा।
ताकि वह बीच वाले Variant पर आकर रुक जाए, क्योंकि अक्सर वहीं सबसे ज्यादा फायदा होता है।
मान लीजिए Base Model ₹8 लाख का है, Mid Variant ₹9.5 लाख का और Top Variant ₹11 लाख का।
अगर उसे सिर्फ Reverse Camera और Touchscreen चाहिए थे, तो सिर्फ कुछ Extra Features के लिए ₹1.5 लाख ज्यादा देना कोई समझदारी नहीं थी।
इसके बाद Test Drive का समय आया।
गाड़ी पहले से स्टार्ट थी और AC भी चल रहा था, जिससे इंजन काफी Smooth लग रहा था।
तभी उसने Cold Start Test Drive की मांग की, क्योंकि असली इंजन की हालत वहीं पता चलती है।
फिर Insurance की बात आई।
शोरूम वाला Insurance लेने को कह रहा था, लेकिन जब उसने बाहर भी Rate चेक किए तो पता चला कि वही Insurance बाहर से ₹20,000–₹30,000 तक सस्ता मिल सकता है।
अब बात Delivery की आई।
ज्यादातर लोग सिर्फ कार की चमक देखते हैं, लेकिन उसने Tyre और Battery की Manufacturing Date भी चेक की।
तब पता चला कि गाड़ी लगभग 6 महीने से शोरूम में खड़ी थी।
यह जानकर उसने Stock Clearance Discount मांगा और अच्छी-खासी छूट भी हासिल कर ली।
उस दिन उसे समझ आया कि कार खरीदते समय सिर्फ गाड़ी नहीं देखनी चाहिए।
बल्कि हर उस जगह ध्यान देना चाहिए जहां बिना जरूरत के आपका पैसा खर्च कराया जा रहा हो।
क्योंकि सही जानकारी और सही सवाल पूछकर उसने हजारों रुपये बचा लिए।
और अगर वह सिर्फ सेल्समैन की बातों में आ जाता, तो शायद ₹50,000 से ₹1 लाख तक ज्यादा खर्च कर बैठता।
एक आदमी ने अपने घर का प्लास्टर पूरा करवा लिया था?
अब वह मार्केट जाने वाला था पुट्टी और पेंट खरीदने।
उसने इंजीनियर को फोन किया और बोला, "सर पहले ही बता दो कितनी पुट्टी और कितना पेंट लगेगा, वरना या तो कम पड़ जाएगा या फिर बच जाएगा।"
इंजीनियर बोला, "चलो एक आसान कैलकुलेशन से समझते हैं।"
मान लो आपके कमरे की दीवार 10 फीट चौड़ी और 10 फीट ऊंची है।
तो कुल एरिया हुआ:
10 × 10 = 100 वर्गफुट
अब सबसे पहले पुट्टी का हिसाब लगाते हैं।
आमतौर पर 1 किलो पुट्टी लगभग 10 वर्गफुट एरिया को 2 कोट में कवर कर देती है।
तो कैलकुलेशन होगा:
100 ÷ 10 = 10 किलो पुट्टी
यानी इस दीवार पर लगभग 10 किलो पुट्टी लगेगी।
अब बात करते हैं पेंट की।
सामान्य तौर पर 1 लीटर पेंट लगभग 50 वर्गफुट एरिया को 2 कोट में कवर कर देता है।
तो कैलकुलेशन हुआ:
100 ÷ 50 = 2 लीटर पेंट
यानी इस दीवार पर लगभग 2 लीटर पेंट लगेगा।
अब मान लो पूरे घर में कुल 1200 वर्गफुट पेंटिंग एरिया है।
तो पुट्टी का हिसाब:
1200 ÷ 10 = 120 किलो पुट्टी
और पेंट का हिसाब:
1200 ÷ 50 = 24 लीटर पेंट
अगर पुट्टी ₹35 प्रति किलो है।
तो 120 × ₹35 = ₹4,200
और अगर पेंट ₹320 प्रति लीटर है।
तो 24 × ₹320 = ₹7,680
यानी सिर्फ इस हिसाब से:
पुट्टी = ₹4,200
पेंट = ₹7,680
कुल = ₹11,880
इसलिए मार्केट जाने से पहले एरिया का सही हिसाब निकालना जरूरी है।
वरना कई बार हजारों रुपये का सामान बच जाता है या फिर काम के बीच में दोबारा खरीदना पड़ता है।
अगर आपके घर का पेंटिंग एरिया 1500 वर्गफुट हो तो आप पहले कैलकुलेशन करेंगे या सीधे दुकानदार के भरोसे सामान खरीद लेंगे?
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बनकर किया 112 का लाइव टेस्ट
◆ रायपुर-कवर्धा हाईवे पर 112 को फोनकर दुर्घटना होने की दी सूचना
◆ डायल -112 की टीम कुछ ही समय में लोकेशन पर पहुंची
#chhattisgarh | #cgnewss | #vijaysharma | Dial 112 #dial112 | #vistaarnews
30 आपराधिक मुकदमों वाला यादव मारा जाता है, तब उनका बयान आ जाता है?
पाल बच्ची का 4 यादव रेप करते हैं तब नहीं बोलते, जब राजभर का यादव मूड उतार देते हैं तब नहीं बोलते हैं? :- राजभर
ढाई करोड़ की कार में बैठे लोग 45 रुपये का गमला चुरा ले जाएँ, तो समस्या गमले की नहीं… मानसिकता की है।
सरकारी संपत्ति को लोग आज भी “किसी की नहीं” मानते हैं, जबकि वह जनता के टैक्स की कमाई होती है।
लखनऊ की खूबसूरती सिर्फ सरकार नहीं, नागरिक संस्कार भी तय करते हैं।
गमले चुराने से घर सुंदर नहीं बनते, शहर को अपना मानने से बनते हैं।
उच्च रक्तचाप — एक साइलेंट किलर, जो बिना स्पष्ट लक्षणों के भी शरीर को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जानिए इसके मुख्य कारण, जोखिम और बचाव के उपाय, एम्स नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय से।
#WorldHypertensionDay#BeatNCDs #HypertensionAwareness
2013 - कोई युद्ध नहीं, कोई वैश्विक संकट नहीं, फिर भी वित्त मंत्री ने भारतीयों से सोना न खरीदने का आग्रह किया। उन्हें सुधारवादी कहा गया।
2026 - वैश्विक युद्ध जैसी स्थिति। प्रधानमंत्री मोदी ने सोना न खरीदने का आग्रह किया। देश बेच दिया, उन्हें अक्षम बताया गया, वगैरह-वगैरह।
थाने में वीडियो-फोटो बनाना अपराध नहीं, नागरिक का अधिकार है: गुजरात हाईकोर्ट
गुजरात हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान न्याय की वह तस्वीर उभरी, जो पूरे देश में पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की मिसाल बन गई है।
माननीय जस्टिस निरजर एस. देसाई की अदालत में जब पुलिस पक्ष की महिला अधिवक्ता ने तर्क दिया कि थाने के अंदर आम नागरिक वीडियो रिकॉर्डिंग या फोटोग्राफी नहीं कर सकते, तो न्यायाधीश ने सख्त स्वर में पूछा – “बताइए, किस कानून की धारा के तहत वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है?”
यह सवाल केवल एक वकील से नहीं, बल्कि पूरे पुलिस तंत्र से था। मामला हिरासत में यातना से जुड़ा था। पुलिस ने अपने बचाव में कहा कि शिकायतकर्ता लोग घटना की वीडियो बना रहे थे। जस्टिस देसाई ने इस दलील को पूरी तरह खारिज करते हुए तीखे सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि अगर पुलिस अपना कानूनी काम कर रही है तो वीडियो से उसे क्या आपत्ति हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 80 प्रतिशत CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, फिर नागरिकों को रिकॉर्डिंग करने से कैसे रोका जा सकता है।
जब सरकारी वकील ने बार-बार CCTV का हवाला दिया, तो कोर्ट ने साफ कहा कि यह तर्क तभी दिया जा सकता है जब 100 प्रतिशत CCTV कार्यरत हों। लेकिन हकीकत यह है कि 80 प्रतिशत कैमरे खराब पड़े हैं।
भरी अदालत में न्यायाधीश ने स्पष्ट घोषणा की कि थाने में वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करना कोई अपराध नहीं है। कोई भी पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी आम नागरिक को सबूत के रूप में वीडियो बनाने या फोटो खींचने से नहीं रोक सकता। थाना सार्वजनिक स्थान है।
यह बयान न केवल उस मामले में निर्णायक साबित हुआ, बल्कि पूरे देश के लिए एक मजबूत संदेश बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस क्लिप को देखकर लाखों नागरिकों ने न्यायाधीश की तार्किक और साहसिक बहस की सराहना की।
यह फैसला इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पुलिस जवाबदेही मजबूत होगी और हिरासत में मारपीट या दुरुपयोग के खिलाफ ठोस सबूत आसानी से तैयार किए जा सकेंगे। साथ ही नागरिकों के अधिकारों को भी मजबूती मिली है। थाना किसी प्रतिबंधित स्थान की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए Official Secrets Act भी यहां लागू नहीं होता।
थाने या किसी सरकारी कार्यालय में शांतिपूर्वक, बिना ड्यूटी में बाधा डाले रिकॉर्डिंग करना कानूनी है। लेकिन हमेशा सावधानी बरतें – शांत रहें, आक्रामक न हों और यदि जरूरी हो तो दूसरे व्यक्ति की मदद लें।
यह सुनवाई सिर्फ एक मुकदमे की नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सशक्तिकरण की बड़ी जीत है। जस्टिस निरजर एस. देसाई ने एक बार फिर साबित किया कि अदालत आम आदमी की आवाज और संवैधानिक मूल्यों की रक्षक है।
जागरूक रहिए। सजग रहिए। जब हर नागरिक अपने अधिकारों को जानता और इस्तेमाल करता है, तभी लोकतंत्र सही मायने में मजबूत होता है।
~ साभार: @NCIBHQ
अगर आप चश्मा लगाते हैं तो ये वीडियो आपके लिए है इसमें चश्में के दाग, स्केच मिनटों में साफ़ हो जाएगी
If you wear glasses, then this video is for you, in which the stains of the glasses, the sketch will be cleaned in minutes