भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री @Sunil_Deodhar जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
मै ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।…..🎉🎂
गांधी नगर विधानसभा में श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
यह सम्मेलन अटल जी के राष्ट्रवादी विचार, सुशासन की अवधारणा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित एक महत्वपूर्ण वैचारिक आयोजन रहा। इस अवसर पर श्रद्धेय अटल जी की जीवन यात्रा को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री @hdmalhotra जी के साथ अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर गंभीर विमर्श हुआ।
अटल जी की विचारधारा आज भी देश की राजनीति को दिशा देने और सेवा-भाव के साथ सुशासन स्थापित करने की प्रेरणा देती है।
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में संयोजक सुंदर नागर जी के नेतृत्व में श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
जनसेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।
कार्यक्रम में निगम पार्षद नीलम चौधरी जी एवं मंडल अध्यक्ष हरविंदर शर्मा जी भी उपस्थित रहे।
नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
यह वर्ष देश और समाज के लिए विकास, सौहार्द और जनकल्याण के नए संकल्पों को साकार करने वाला बने।
ईश्वर से कामना है कि नया वर्ष हर परिवार के जीवन में खुशहाली, और राष्ट्र के लिए प्रगति व सशक्तिकरण का संदेश लेकर आए।
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज गांधी नगर में श्री बांके बिहारी मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित हुआ।
इस पुण्य आयोजन के माध्यम से सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत और साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को जिस सम्मान, गरिमा और व्यापक दृष्टि के साथ राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा जा रहा है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।
सिख गुरुओं की कुर्बानी, धर्म-रक्षा और मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदानों को भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का यह निरंतर प्रयास एक सिख के रूप में गर्व और आत्मसम्मान की अनुभूति कराता है।
यह पहल हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ते हुए सिख धर्म की महान परंपरा और उसके मूल्यों को गहराई से समझाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर दिल्ली को आधुनिक RBI बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। इससे बेहतर कैश मैनेजमेंट, मार्केट बॉरोइंग, कम ब्याज पर ऋण और मज़बूत वित्तीय नियंत्रण संभव होंगे।
साथ ही RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिलने वाली राशि का उपयोग यमुना की सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और सड़कों–फ्लाईओवरों जैसे ज़रूरी विकास कार्यों में किया जाएगा।
@CMODelhi
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के प्रति प्रयुक्त अपमानजनक भाषा के विरुद्ध आयोजित विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ।
गुरु साहिबान का बलिदान केवल किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और मानवता की चेतना से जुड़ा हुआ है।आस्था, त्याग और इतिहास का अपमान किसी भी राजनीतिक तर्क या बहाने से न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता।
लोकतंत्र की गरिमा तभी सुरक्षित रहती है, जब सत्ता और विपक्ष, दोनों संवेदनशीलता और मर्यादा का पालन करें।
आज दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ कैलाश नगर के मुख्य नाले के रिमोल्डिंग कार्य को लेकर विस्तृत बैठक की।
यह परियोजना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि मुख्य नाले की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से सीवरज समस्या और सफ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
कैलाश नगर में बेहतर जलनिकासी और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
Veer Bal Diwas is a powerful reminder of the courage of the Sahibzaade.
Grateful to Hon’ble PM @narendramodi Ji for repeatedly bringing this sacred chapter of Sikh history to the national stage, including at the NDA meet today.
Truly, no PM has shown such heartfelt respect for Sikh faith and sentiments as Hon’ble PM Narendra Modi Ji.
आज राजगढ़ कॉलोनी, गांधी नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पूज्य प्रेममूर्ति श्री प्रदीप जी महाराज (वृंदावन) के श्रीमुख से दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर भुवनेश गुप्ता जी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान जी, महामंत्री वीर सिंह जी, विनीता चौधरी जी, सतीश शर्मा जी, अमित सूद जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सत्य, श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण ऐसे आयोजन समाज में धर्म और सद्भाव का संदेश देते हैं।
जय श्रीकृष्ण!
आज गली नं. 8, शांति मोहल्ला, गांधी नगर में आलोक कीर जी द्वारा आयोजित माँ भगवती जागरण में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में प्रधान नरेंद्र कुमार जी, सुंदर नगर जी, रामअवतार जी, नरेंद्र कौशिक जी, अभिषेक सूद जी, अमित सूद जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कृष्णा नगर विधानसभा के विधायक एवं साथी @DrGoyalAnil के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जाकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सुन्दरकांड पाठ के अवसर पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद हुआ।
डॉ. अनिल गोयल जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ।
बाबा महाकाल जी की शाही सवारी के पावन अवसर पर शंकर नगर शिव मंदिर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ।
श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण में “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजन के लिए श्री महाकाल सेवक आरती ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज शास्त्री पार्क, बुलंद मस्जिद क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत, इस क्षेत्र में भी आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में चर्चा की गई।
इस अवसर पर आयोजक मो. नवाब जी, जिला महामंत्री श्री रमेश गुप्ता जी, पूर्व निगम पार्षद श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, श्री जयकरण चौधरी जी, श्री नीरज शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविंदर (बाबू) जी, मंडल महामंत्री श्री अमित सूद जी, श्री नसीम जी, श्री हाजी फारूक जी, श्री बब्बू खान जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
@CMODelhi
जनसंवाद अभियान के तहत आज़ाद नगर कार्यालय में नागरिकों से संवाद किया।
उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
जनसेवा हमारा कर्तव्य है, और जनता की समस्याओं का समाधान हमारा संकल्प।
#JanSamvad