भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर मैं उन्हें हृदय से श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शिता से देशहित और जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और राष्ट्र की प्रगति में अपना अहम योगदान दिया।
इस सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा और रोज़गार कितने ऊपर हैं, उसका एक छोटा-सा प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है।
बाकी चिंता मत कीजिए दोस्तों—‘अच्छे दिन’ अभी पूरे कहाँ आए हैं, बहुत कुछ आना बाकी है! 😢
Poor infrastructure के साथ compromise करके पढ़ते रहिए, महंगी होती डिग्रियाँ लेते रहिए, नौकरियों का इंतज़ार करते रहिए…
विकास अपनी गति से चल रहा है। 😏
मुख्यमंत्री जी,
बयानों के ज़रिए हेडलाइन मैनेजमेंट करने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय मध्य प्रदेश की ज़मीनी हकीकत पर जवाब दीजिए।
बालाघाट में कुपोषण, दूषित पानी और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से 30 से अधिक मासूम आदिवासी बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन आपकी सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। प्रदेश में धड़ल्ले से बिक रही मिलावटी दवाइयां और अवैध जहरीली शराब हर दिन सैकड़ों गरीब परिवारों को तबाह कर रही हैं। इंदौर से लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक छात्र और युवा सड़कों पर हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आज बदहाली के सबसे निचले दौर से गुजर रही है।
मातृशक्ति के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने से पहले उन लाचार माताओं का दर्द समझिए, जिनकी गोद कुपोषण और अस्पतालों की लापरवाही के कारण सूनी हो गई। मातृशक्ति और मासूमों का सच्चा सम्मान केवल उत्सवों, आयोजनों और राजनीतिक बयानबाज़ी से नहीं होता; बल्कि उन्हें ज़मीन पर बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ़ पानी, संतुलित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से होता है।
आज प्रदेश का छात्र, युवा, गरीब, दलित, आदिवासी और महिलाएं हर वर्ग परेशान है। बयानों की आड़ में इस व्यापक भ्रष्टाचार, प्रशासनिक नाकामी और कुशासन को छिपाना बंद कीजिए और जनता को सीधा जवाब दीजिए।
#ChhatronKiGoonj
सिस्टम में बैठे लोग 👇
देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते।
वे लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं और फिर सारे बिजनेस के ऊपर बैठा देते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 इंदौर, मध्य प्रदेश
#ChhatronKiGoonj
हम चाहते हैं:
• स्टूडेंट्स की टूटी हुई उम्मीद वापस आए और वे फिर से शिक्षा और सिस्टम पर विश्वास करना शुरू करें
• स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रेंथ- Curiosity, Honesty, Compassion, Love, Affection- के बल से देश को आगे बढ़ाएं
आज देश में जो हिंसा और नफरत फैलाई जा रही है, उसे छात्र ही मिटा सकते हैं, इसे अंधभक्त कभी नहीं मिटा सकता।
हम स्टूडेंट्स का हिंदुस्तान चाहते हैं, अंधभक्तों का नहीं।
: नेता विपक्ष श्री
@RahulGandhi
📍 इंदौर
#ChhatronKiGoonj
बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं।
कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।