@parvezahmadj इसे राही मासूम रजा साहब कहते हैं:-
क्या वो दिन भी दिन हैं जिनमें दिन भर जी घबराए
क्या वो रातें भी रातें हैं जिनमें नींद ना आए।
हम भी कैसे दीवाने हैं किन लोगों में बैठे हैं
जान पे खेलके जब सच बोलें तब झूठे कहलाए।
@parvezahmadj कैलाश बाजपेयी:-
मेरा आकाश छोटा हो गया है
मुझे नींद नहीं आती
कहाँ हो तुम?
इस विस्तृत परिवार के धड़कते सदस्यो!
मैं तुम्हें आवाज़ देता हूँ
मेरा आकाश छोटा हो गया है मुझे नींद नहीं आती।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी ने होली मिलन समारोह में पत्रकारों से मुलाक़ात की। बहुत आत्मीय पल था और अध्यक्ष जी एक-एक जन से मिले। सबका सम्मान किया और अपनी आगे की यात्रा के लिए अगली उड़ान से प्रस्थान किये। उनके प्रेम व्यवहार की सराहना सभी ने की।
गंगायमुनयोर्मध्ये स्नानं यः कुरुते नरः।
तस्य पुण्यफलं वक्तुं न शक्यं वर्षकोटिभिः॥
पावन संगम पर माघ स्नान - आत्मशुद्धि, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य अनुभव।
#MaghMela2026
नाना पाटेकर का #DigitalArrest?
क्रांतिवीर मोड ON -> स्कैमर की स्क्रिप्ट फेल
याद रखिए, फ़ोन कॉल पर कोई भी सरकारी एजेंसी ‘गिरफ्तार’ नहीं करती।
ऐसी कॉल्स से डरें नहीं,
तुरंत कॉल काटिये और 1930
या https://t.co/HCCy4vFg33 पर शिकायत दर्ज करिये ।
@nanagpatekar
https://t.co/rUOGwje5d6
आवश्यक सूचना :
#साइबरअपराध होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें तथा https://t.co/tfXc3fZq2h निम्न जानकारी शेयर करें:
1-अकाउंट नंबर: जिससे पैसा Debit हुआ
2- ट्रांजैक्शन ID
3-Unique Translation Number
4-Bank Reference Number
5-Transaction Time & Date
6-Amount
7-पैसा किस माध्यम से दूसरे खाते में गयाl
Follow @ACPAshishKumar for #Cybercrime safety tips
आवश्यक जानकारी :~
————————
अगर UPI या इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करते समय आपका पैसा गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में चला जाए तो आरबीआई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आप तुरंत टोल फ्री नंबर 18001201740 पर शिकायत दर्ज कराए। आपका पैसा वापस आपके अकाउंट में आ जाएगा।
ध्यान रहे कि यूपीआई और नेट बैंकिंग से गलत खाता नंबर पर पेमेंट हो जाए तो सबसे पहले उपरोक्त नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कारें एवं इसके बाद संबंधित बैंक जाएं और फार्म भरकर इसकी जानकारी दें। अगर बैंक मदद करने से आनाकानी करे या मदद करने से मना करे तो उपरोक्त बैंक के खिलाफ https://t.co/ui9ojPTKWg पर शिकायत करें।
विदित हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलती से किसी ग्राहक के खाते की रकम किसी और के पास चली जाती है तो बैंक की जिम्मेदारी है कि वह शिकायत पर गौर करके 48 घंटे के भीतर रिफंड करे। याद रखें हमेशा यूपीआई और नेट बैंकिंग से पेमेंट करने के बाद फोन पर मिलने वाले मैसेज को डिलीट नहीं करें। इस मैसेज में PPBL नंबर होता है, जिसकी शिकायत के समय जरूरत पड़ती है। गलत ऑनलाइन पेमेंट होने पर बैंक में कॉल कर सारी जानकारी के साथ PPBL नंबर दर्ज करवा कर 3 दिन के अंदर बैंक में जाएं और वहां अपनी लिखित शिकायत दर्ज करें। बैंक को दिए जाने वाला फार्म में ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर, तारीख, रकम और जिस गलत खाते में पैसे गए उसकी जानकारी अवश्य दें।