आज जयपुर में हमारे पारिवारिक मित्र राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब सादिक चौहान एवं राजस्थान रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद अहमद के पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर दूल्हा-दुल्हन को मुबारकबाद पेश की और नेक दुआओं से नवाज़ा।
इस अवसर पर आदर्श नगर विधायक जनाब रफीक खान जी एवं जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी भी उपस्थित रहे तथा जयपुर के बड़ी तादाद मैं कांग्रेस नेता , क्रिकेटर और मुवजीज़ लोग मौजूद रहे ।
कल राजमहल पैलेस, उदयपुर में श्रीजी महाराज @lakshyarajmewar जी मेवाड़ की माताजी राजमाता साहिबा श्रीमती विजयराज कुमारी जी मेवाड़ के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। राजमाता साहिबा का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।🙏🏻🙏🏻
नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित व भारत रत्न मदर टेरेसा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति उनकी करुणा, दयालुता और समर्पित सेवा का जीवन आज भी हम सभी के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है।
आज सीकर में भाई जैसे दोस्त श्री प्रमोद सिंघानिया जी एवं श्री मनोज सिंघानिया (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीकर ) जी की पूजनीय माताजी के स्वर्गवास उपरांत आयोजित शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 💐🙏💐
@PramodS_bjp
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव एवं पंजाब प्रभारी श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
आज जयपुर मैं राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी की अध्यक्षता मैं आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बेटक आयोजित की गई ।
इस बेटक मैं मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी श्री @Sukhjinder_INC जी , नेता प्रतिपक्ष @TikaRamJullyINC जी , AICC महासचिव श्री @SachinPilot जी , कांग्रेस महासचिव श्री @bhanwarjitendrasinghजी , मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी , सह प्रभारी श्रीमती पूनम पासवान जी ,सह प्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्री वैभव गहलोत जी सहित वरिष्ठ नेतागण, सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पधादिकारी एवं अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
इस बैठक मैं चुनावी रणनीति से लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने , कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा मैं व्यापक विचार - विमर्श हुआ ।
कांग्रेस कार्यकर्ता हर गाव , हर वार्ड और हर बूथ तक पहुचेगे, जानता की आवाज़ बनेगे और भाजपा सरकार के नाकामियों का सच जनता के सामने लाएंगे । लगातार चुनावो को टालकर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक वयवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया है , लेकिन अब गाव , ढाणी और शहर की जनता भाजपा की विफलताओं, कुशासन और जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी एवं इस भाजपा की निकम्मी और नाकारा सरकार को उखाड़ के फेखने तक चैन से नहीं बैठेगी ।
जय हिन्द…..
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन। उनके विचार, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना हमें सदैव देश सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
युवा पीढ़ी की ऊर्जा, नई सोच और क्षमताओं को एकजुट कर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
आइए, एकजुट होकर अपने राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें।
जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳
राजस्थान के कोटा में अमित शाह जी और भाजपा सरकार के खिलाफ़ हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे , दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज , बिहार में AK -47 से छात्रों पर गोली चलाने के विरोध में कोटा की सड़को पर हजारों युवाओ ने कलेक्ट्री पहुंच कर प्रदर्शन किया ,
कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुंजल और खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष आमीन पठान के नेतृत्व में हजारों युवाओ ने भाजपा के खिलाफ़ हुंकार भरी ,
आज कोटा में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कोटा में विशाल रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव का सफलता पूर्वक संम्पन्न हुआ |
रैली के माध्यम से दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पेलेट गन, AK 47 Gun के प्रयोग तथा छात्रों के विरुद्ध की गई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर AICC के कोटा संयोजक श्री @jigneshmevani80 जी एवं PCC कोटा प्रभारी श्री @PbhardwajINC जी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने छात्र-युवा वर्ग को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई तथा युवाओं से लोकतांत्रिक संघर्ष को मजबूत बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी श्री @PrahladGunjal जी, कोटा उत्तर विधायक श्री शांति धारीवाल जी, हिंडोली विधायक श्री अशोक चांदना जी, पाटन विधायक श्री C.L. प्रेमी जी, युवा विधायक पीपल्दा श्री चेतन पटेल जी, कोटा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम जी, देहात जिलाध्यक्ष श्री भानु प्रताप जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गौतम जी, श्री अमित धारीवाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी जी, पूर्व प्रधान श्री नईमुद्दीन गुड्डू जी, सहित हजारों की संख्या में छात्र, युवा,व कांग्रेस पदाधिकारी, व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के भी हजारों की संख्या में खेल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव में सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्रों की आवाज़ को बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना समर्थन दिया |
आज कोटा में AICC प्रभारी श्री @jigneshmevani80 जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 1 अगस्त को आयोजित होने वाले "हल्ला बोल- छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी साथियों ने अपने-अपने विचार रखे तथा महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर PCC कोटा प्रभारी श्री @PbhardwajINC जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 1 अगस्त के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम जी, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री भानु प्रताप जी, प्रदेश महासचिव श्री अमित धारीवाल जी, प्रदेश सचिव श्री शिवराज गुंजल जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गौतम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र त्यागी जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष श्री असरार अहमद, OBC के शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक नामदेव जी, देहात जिलाध्यक्ष श्री टीकमचंद सुमन जी, अभाव अभियोग देहात जिलाध्यक्ष श्री महेश श्रृंगी जी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री जिशान खान जी, शहर जिलाध्यक्ष श्री सोनू अब्बासी जी, देहात जिलाध्यक्ष श्री सौरभ मीणा जी, यूथ कांग्रेस एवं NSUI के सभी पदाधिकारी, एवं कांग्रेस पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज कोटा में ग्रैंड रंगावत होटल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के शहर व देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 1 अगस्त को आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का AICC प्रभारी श्री जिग्नेश मेवानी जी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
बैठक को AICC प्रभारी श्री @jigneshmevani80 जी, व PCC कोटा के प्रभारी श्री @Pushpendra2368 जी ने अपने संबोधन से छात्रों को सम्बोधित किया, कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। साथ ही अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक नामदेव जी, ओबीसी देहात जिलाध्यक्ष टीकमचंद सुमन जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गौतम जी, पूर्व विधायक श्रीमती पूनम गोयल जी, श्रीमती मंजू चौधरी जी, श्री हिमांशु शर्मा जी, श्री हेमराज मीणा जी, श्री दिलदार अली जी, श्री बलविंदर जी, मंडल अध्यक्ष बोरखेड़ा श्री निखिल सोनी जी, पूर्व चेयरमैन श्री नसरू जी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ से प्रदेश सचिव श्री जिशान खान जी, देहात जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ श्री सौरभ मीणा जी, प्रदेश सह सचिव श्री राहुल मेवाड़ा जी, व कांग्रेस परिवार के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।