#LIVE: बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
https://t.co/dW1NCSmz8p
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों के अमूल्य बलिदान को कोटि-कोटि नमन।
आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों।
वंदे मातरम्! जय हिंद!
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया।
देश की स्वतंत्रता और उसकी अखंडता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश के हर नागरिक को अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को निरंतर मजबूत करना होगा।
भारत माता के महान सपूतों की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन एवं स्वतंत्रता दिवस की सभी को मंगलमय शुभकामनाएं।
जय हिंद।
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जांबाज इंस्पेक्टर श्री सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
स्पेशल टास्क फोर्स के वीर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने शामली में कुख्यात अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार अपराधियों को मार गिराया था। आमने-सामने की मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हुए और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
आज स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मैं अमर शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनपद मेरठ में आज मुझे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लाखों शिवभक्त इस पावन यात्रा का हिस्सा बने हुए हैं।
सभी कांवड़ यात्रियों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हम पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अपने दो मासूम बच्चों का पेट पालने के लिए ट्रेन में सामान बेच रही एक विधवा महिला के साथ जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
@RailMinIndia
बताया जा रहा है कि ट्रेन में सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली महिला के साथ कुछ लड़कों ने अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।
रोजी-रोटी कमाने निकली किसी भी बेटी को डर नहीं, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। 💔
राष्ट्रीय अध्यक्ष @TFI4India
प्रांतीय अध्यक्ष @UPPSS1921
आदरणीय डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा जी
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐🙏🎂
@DrDCSHARMAUPPSS जिंदाबाद
कानपुर देहात में एक महिला टॉवर पर चढ़ गई। वहां से उसने एक वीडियो बनाया जो बेहद गंभीर है। महिला का कहना है- रात 9 बजे वह ससुराल जा रही थी, आधा दर्जन लोगों ने रोक लिया, पति का पीट पीटकर हाथ तोड़ दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस के पास गए तो केस नहीं लिखा गया।
यह बहुत गंभीर मामला है, जिस मामले में घटना का वीडियो आ जाता है उसमें तो कार्रवाई हो जाती है लेकिन बहुत सारे ऐसे मामलों में पुलिस मामले पर तेजी से एक्शन नहीं लेती। पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।