मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर दीपोत्सव के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
@BhajanlalBjp@RajCMO#dipawali#shubhdipawali 🙏💐
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देते हुए राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता 50 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह निर्णय खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की नई पहचान बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर प्रशासन को अधिक संवेदनशील और जनकेंद्रित बनाया जा रहा है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
सिख पंथ के पंचम गुरु, शांति, सेवा और त्याग के प्रतीक श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
धर्म, मानवता और लोककल्याण के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मां भारती के अनन्य उपासक, स्वदेशी चिंतन के सशक्त प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
राष्ट्रहित, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आइए, इस गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे व्यापक अभियान के माध्यम से जागरूकता, स्क्रीनिंग, शीघ्र पहचान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। आइए, सिकल सेल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत विचार को आत्मसात कर, भारत आज वैश्विक पटल पर नई और सुदृढ़ पहचान के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
आज भारत दुनिया के लिए किसी भी संकट के समय सबसे पहला और सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है। G20 प्रेसिडेंसी के दौरान शत-प्रतिशत सहमति के साथ 'नई दिल्ली घोषणापत्र' जारी करना हो, या फिर 125 से अधिक देशों की आवाज बनकर 'Voice of Global South' को सशक्त मंच देना। भारत आज वैश्विक नीतियों की दिशा तय कर रहा है। 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' से लेकर 'इंडो-पैसिफिक' क्षेत्र तक हमारी रणनीतिक उपस्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
विश्व के विभिन्न देशों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को दिए गए 33 सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य, पुरुषार्थ और सम्मान का प्रतीक हैं।
आज वैश्विक मंचों पर भारत की बात सिर्फ सुनी नहीं जाती, बल्कि पूरी गंभीरता से मानी भी जाती है। हर बड़े वैश्विक संकट के समाधान के लिए आज दुनिया भारत की ओर अग्रसर है। भारत की यह गूंज, हम सभी देशवासियों के लिए परम गौरव का विषय है।
#12YearsOfIndiaFirst
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
'विकास भी, विरासत भी' की सोच ने हमारी आस्था, संस्कृति और इतिहास को नई पहचान दी है। प्राचीन धरोहरों के संरक्षण, तीर्थस्थलों के कायाकल्प और भारतीय सभ्यता के गौरव को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण से लेकर केदारनाथ धाम के पुनर्विकास, महाकुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन तथा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की बढ़ती वैश्विक मान्यता तक, भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है।
यह कालखंड भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, राष्ट्रीय आत्मविश्वास और विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाला रहा है।
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
मुख्यमंत्री निवास पर आज युवा साथियों के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता के संदेश को आत्मसात किया।
स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। आइए, योग को जनआंदोलन बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।
#YogaForHealthyAgeing
आज मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों, युवा साथियों एवं नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया तथा उनसे प्रेरणादायी संवाद किया।
स्वस्थ जीवनशैली किसी भी समाज की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव होती है। आइए, योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर निरोगी, ऊर्जावान और विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
#YogaForHealthyAgeing
आज मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैंपियनशिप में देश का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों, युवा साथियों एवं अन्य नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगाभ्यासियों से संवाद कर उनकी प्रेरणादायी यात्रा और अनुभवों को जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उनके सतत प्रयासों से भारत की यह प्राचीन जीवन-पद्धति विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और कल्याण का प्रभावी माध्यम बनकर स्थापित हुई है।
प्रदेशवासियों से मेरी आत्मीय अपील है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित कर निरोगी, ऊर्जावान और प्रसन्न जीवन का आनंद लें तथा स्वस्थ राजस्थान के निर्माण के इस जन अभियान से जुड़ें।
#YogaForHealthyAgeing
आज मुख्यमंत्री कार्यालय में RAJ-UNNATI के अंतर्गत राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जन-परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
वीसी के माध्यम से जुड़े सभी संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता हो। जन-परिवेदनाओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। साथ ही, विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि उनका लाभ शीघ्र एवं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।
राजस्थान का प्रत्येक नागरिक हमारे लिए सर्वोपरि है। उसकी आशाओं को उपलब्धियों में और सपनों को साकार करने में कोई कमी न रहे, यही सुशासन का हमारा संकल्प है। जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Taking an important decision in the interest of the state employees, Honorable Chief Minister Shri Bhajanlal Sharma ji has approved a relaxation of 2 years in promotion eligibility. Aligned with the provisions of the 2026-27 budget, this decision grants eligible employees across various departments a two-year concession regarding the mandatory experience or service tenure required for promotion, thereby enhancing their career advancement opportunities.
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन!
स्वाधीनता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। उनकी प्रेरणादायी गाथा सदैव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा हेतु हमें प्रेरित करती रहेगी।
आज मुख्यमंत्री निवास पर युवा साथियों के साथ योगाभ्यास किया। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन-पद्धति है। यह हमें ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरकर स्वस्थ एवं सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
वर्तमान जीवनशैली में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का सशक्त आधार है। स्वस्थ व्यक्ति ही सुखी परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है।
मेरी प्रदेशवासियों से आत्मीय अपील है कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। आइए, योग को जन-जन का संस्कार बनाकर स्वस्थ, सुखी और सशक्त राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।
#YogaForHealthyAgeing
राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान का जो आदर्श स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
नागरिकों की हर समस्या के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की शृंखला के तहत उदयपुर में आयोजित शिविर का अवलोकन कर नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और अनुभवों को जानने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए।
जब सरकार की पहल से किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता होती है। जनहित, सुशासन और जनसेवा के इस संकल्प को और अधिक गति देने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
प्रखर राष्ट्रचिंतक, दूरदर्शी संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, श्रद्धेय मधुकर दत्तात्रेय ‘बालासाहेब’ देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा आत्मनिर्भरता एवं सामरिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को दृढ़ता से स्थापित किया है। वहीं स्वदेशी रक्षा उत्पादन, सैन्य आधुनिकीकरण और सीमावर्ती अवसंरचना के विस्तार से राष्ट्र की सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।
सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत की यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।
#12YearsOfSurakshitBharat
मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व दिवस पर उदयपुर में आयोजित ‘हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह’ में परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता कर महाराणा प्रताप जी के अद्वितीय शौर्य और स्वाभिमान को नमन किया। इस अवसर पर पूजनीय सरसंघचालक जी का प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और अटूट स्वाभिमान की अमर प्रेरणा है। उनका संघर्ष हमें विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित और आत्मसम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। हल्दीघाटी की पावन भूमि आज भी उनके अद्वितीय पराक्रम, अजेय संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गौरवगाथा की साक्षी है, जो प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राजस्थान की हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं गौरवपूर्ण विरासत के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है। महाराणा प्रताप जी की अमर गाथा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान एवं कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाते रहेंगे।
सशक्त महिला ही समृद्ध समाज और विकसित राजस्थान की सबसे मजबूत आधारशिला है।
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।