माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
दिल्ली सरकार, नई दिल्ली।
@gupta_rekha
विषय: दिल्ली को विश्वस्तरीय, स्वच्छ, अनुशासित एवं व्यवस्थित राजधानी बनाने हेतु व्यापक सुधार लागू करने के संबंध में।
महोदय,
भारत की राजधानी दिल्ली देश की राजनीतिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक पहचान है।
दिल्ली की जनसंख्या 3 करोड़ से अधिक है। विश्व में ऐसे अनेक महानगर हैं जहाँ इससे भी अधिक जनसंख्या होने के बावजूद उत्कृष्ट प्रशासन, अनुशासित नागरिक व्यवहार तथा प्रभावी शहरी प्रबंधन के कारण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है।
उदाहरण के लिए, जापान का टोक्यो महानगर, जिसकी आबादी लगभग साढ़े तीन करोड़ है, विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। इसके बावजूद वहाँ ट्रैफिक जाम अत्यंत कम, सार्वजनिक परिवहन अत्यधिक समयबद्ध, सड़कें स्वच्छ, नागरिक अनुशासित तथा सरकारी सेवाएँ पारदर्शी एवं प्रभावी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि किसी शहर की समस्याओं का मुख्य कारण केवल जनसंख्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति, दीर्घकालिक योजना, गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना, प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक अनुशासन भी हैं।
दिल्ली वर्तमान में जिन प्रमुख चुनौतियों का सामना कर रही है, उनमें—
गंभीर वायु प्रदूषण,
ट्रैफिक जाम,
अवैध पार्किंग,
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा,
अतिक्रमण,
सड़क सुरक्षा की समस्या,
नागरिक अनुशासन की कमी,
नियमों के पालन में ढिलाई,
तथा सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय का अभाव शामिल हैं।
इन समस्याओं के समाधान हेतु निम्न सुझाव प्रस्तुत हैं—
▪︎प्रत्येक प्रमुख चौराहे, बाजार एवं सार्वजनिक स्थल पर AI आधारित CCTV निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए।
▪︎ट्रैफिक नियमों, कचरा फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा अनुशासनहीनता पर भारी एवं त्वरित आर्थिक दंड लगाया जाए।
▪︎प्रत्येक वार्ड में आधुनिक कचरा संग्रहण प्रणाली, पर्याप्त डस्टबिन तथा समयबद्ध सफाई व्यवस्था लागू की जाए।
▪︎स्कूलों, कॉलेजों एवं सरकारी कार्यालयों में "सिविक सेंस एवं नागरिक उत्तरदायित्व" विषय पर नियमित अभियान चलाए जाएँ।
▪︎फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने हेतु स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
▪︎मेट्रो, बस, रेलवे स्टेशन एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कतार (Queue Culture) को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
▪︎ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।
▪︎स्वच्छता, यातायात एवं नागरिक अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों को वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए जाएँ।
▪︎दिल्ली को अगले 10 वर्षों में "विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी" बनाने हेतु स्पष्ट लक्ष्य, समयसीमा एवं सार्वजनिक प्रगति रिपोर्ट जारी की जाए।
माननीय महोदय,
दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की पहचान है। यदि यहाँ विश्वस्तरीय प्रशासन, स्वच्छता, अनुशासन एवं आधुनिक शहरी प्रबंधन स्थापित होता है, तो यह पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपर्युक्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक नीति एवं प्रशासनिक कदम उठाने की कृपा करें।
धन्यवाद।
#delhi #bharat
@PMOIndia
भवदीय, [email protected] ::
जिला मजिस्ट्रेट महोदय,
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
विषय: निजी विद्यालयों द्वारा “शिक्षा के नाम पर लूट” एवं अनियंत्रित फीस वसूली के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय,
यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है कि जनपद के कुछ निजी विद्यालय शिक्षा को खुलेआम व्यवसाय बनाकर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं।
एक ओर सरकार “सबको शिक्षा” की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे विद्यालय बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के लाखों रुपये की फीस वसूल रहे हैं।
उदाहरणस्वरूप, एक निजी विद्यालय में नर्सरी की वार्षिक फीस लगभग ₹4,32,000 तथा कक्षा 11वीं-12वीं की फीस ₹10,16,000 तक ली जा रही है। इसके अलावा एडमिशन फीस, सिक्योरिटी, आईटी फीस, ट्रांसपोर्ट, इंग्लिश सपोर्ट एवं तथाकथित “एक्टिविटी चार्ज” के नाम पर अलग से मोटी रकम वसूली जाती है। यह स्थिति सीधे-सीधे शिक्षा के नाम पर “आर्थिक शोषण” को दर्शाती है।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इतनी भारी-भरकम फीस लेने वाले विद्यालय वास्तव में उसी स्तर की शिक्षा और सुविधाएं दे रहे हैं, या फिर यह केवल ब्रांडिंग और दिखावे का खेल है?
क्या जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस खुले खेल से अनजान है,
या जानबूझकर मौन साधे हुए है?
यदि समय रहते इस पर कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और विकराल रूप लेगी तथा आम और मध्यम वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल एक सपना बनकर रह जाएगी।
अतः आपसे आग्रह नहीं, बल्कि दृढ़ अपेक्षा है कि:
ऐसे सभी निजी विद्यालयों की फीस संरचना की तत्काल जांच कराई जाए।
मनमानी फीस वसूली पर कड़े नियम लागू कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
अभिभावकों के लिए एक प्रभावी शिकायत तंत्र स्थापित किया जाए, जिससे उनकी आवाज सुनी जा सके।
कृपया इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करें !
भवदीय,
[email protected]@dmgbnagar@myogioffice@myogiadityanath

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
भारत सरकार, नई दिल्ली
विषय: यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशव्यापी असंतोष एवं गंभीर विरोध के संबंध में▪︎▪︎▪︎
माननीय प्रधानमंत्री जी,
सविनय निवेदन है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों को लेकर पूरे देश में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच गहरा असंतोष और चिंता का माहौल बना हुआ है। इन नियमों से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, स्वायत्तता तथा छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
देशभर में हो रहे विरोध यह दर्शाते हैं कि संबंधित पक्षों से पर्याप्त परामर्श किए बिना यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा केवल नीति का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव से पहले व्यापक संवाद अत्यंत आवश्यक है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इन नए नियमों की पुनः समीक्षा कराई जाए, शिक्षाविदों, छात्रों एवं राज्यों से विचार-विमर्श किया जाए तथा जब तक सर्वसम्मति न बने, तब तक इन नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाए।
आशा है कि आप देशहित एवं छात्रहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
सादर,
[email protected]
🍲 ऊंची दुकान, फीका पकवान — अब सिर्फ कहावत नहीं हकीकत है!
देख लीजिए, “बीकानेर” जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की हालत —
नाम बड़ा, काम खराब!
आज के समय में ब्रांड नहीं, सच्चाई और स्वच्छता ज़रूरी है।
अगर जिंदा रहना है, तो
👉 घर का बना शुद्ध भोजन खाइए,
👉 स्थानीय किसानों का समर्थन कीजिए,
👉 और अपने स्वास्थ्य को खुद की ज़िम्मेदारी बनाइए।
💬 संतुलित आहार ही सर्वोत्तम उपचार है।