यूँ तो सदैव आप लोगों से मिलने के लिए मैं बहुत इक्छुक रहता हूँ और ऐसे में मुझे श्री विश्वनाथ प्रसाद जी की पुत्री की शादी में जाने का अवसर प्राप्त हुआ, शादी समारोह में सबसे मिलकर जो स्नेह मिला उससे मुझे अपार प्रसन्नता हुई।
गाँव~खेमराजपुर, में चंदन चौहान जी के भतीजे की शादी समारोह में मुझे सम्मिलित होने का अवसर मिला, लोगों से मिलकर बहुत आनंद आया।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वर-वधू की जोड़ी अनंत काल तक बनी रहें, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो।
बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!!🙏
अंततः बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष एवम दवाब के बाद भाई राजा पटेल के हत्या के 15 दिनों बाद सारण जिला प्रशासन ने तीन नामजद हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हमे पूर्ण विश्वास है कि माननीय न्यायालय हत्यारों को उचित कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा सुनाएगी।
बहुजन समाज पार्टी अरवल जिला के तत्वाधान में अरवल प्रखंड के डा भीमराव अम्बेडकर वाचनालय में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर संविधान निर्माता आदरणीय बाबा साहब एवम बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के तैल्य चित्र पर पूष्पर्पित कर नमन किया।
@bspindia
बहुजन समाज के उत्थान के लिए आज के समय में देश की एकमात्र विकल्प बहन मायावती जी के हाथो को मजबूत करने और दिल्ली के गद्दी पर बैठाने के लिए हम सभी बिहार के एक एक सिपाही तैयार हैं।
@bspindia
बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद इंजिनियर राम जी गौतम जी, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी डा लाल जी मेधांकर जी एवम केंद्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन करते हुए। @ramjigautambsp
भारतीय क्रिकेट टीम को नया आयाम देने वाले सब से सफलतम,पूर्व कप्तान एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत श्री महेंद्र सिंह धोनी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@msdhoni
बिहार के समस्तीपुर में महज ₹1 की बिस्किट चुराने पर एक SC मासूम बच्चे को रस्सी से बांधकर घंटों तक डंडों से पीटा गया और उसे प्रेशर पाइप से पानी की बौछारों से भिगोया गया। अत्यंत हृदयविदारक बिहार को शर्मसार करने वाली ये घटना है!
एक बिस्किट के लिए कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है!
1. बहुजन समाज पार्टी, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में 4 जुलाई से 6 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अन्तर्राष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर, राजगीर में आयोजित किया गया है। अतः आप सभी बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों से अपील है।
बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी मान्यवर लाल जी मेधांकर जी के बहन की शादी में लखनऊ में शामिल होकर वर वधू को बधाई एवम् शुभकामनाएं दिया। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो। @bspindia@Mayawati
रोहतास जिला कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक था। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शपथ लिया कि 2024 लोकसभा चुनाव में बहन मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने में सासाराम सीट जिताकर सहयोग करेंगे ।
2. बल्कि अब लोकसभा आम चुनाव के पूर्व विपक्षी पार्टियाँ जिन मुद्दों को मिलकर उठा रही हैं और ऐसे में श्री नीतीश कुमार द्वारा कल 23 जून की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक ’दिल मिले न मिले हांथ मिलाते रहिए’ की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है।
4. यूपी में लोकसभा की 80 सीट चुनावी सफलता की कुंजी कहलाती है, किन्तु विपक्षी पार्टियों के रवैये से ऐसा नहीं लगता है कि वे यहाँ अपने उद्देश्य के प्रति गंभीर व सही मायने में चिन्तित हैं। बिना सही प्राथमिकताओं के साथ यहाँ लोकसभा चुनाव की तैयारी क्या वाकई जरूरी बदलाव ला पाएगी?