विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत विभाजन की त्रासदी में अपना घर, अपनी जड़ें और अपनों को खोने वाले सभी निर्दोष नागरिकों की पीड़ा, साहस और संघर्ष को भावपूर्ण नमन🙏🏻
#PartitionHorrorsRemembranceDay
2022 में मैंने कहा था—भाजपा सत्ता में आई तो प्रदेश की देसी गायें गायब हो जाएंगी।
आज देसी गायें कहाँ हैं और उनकी हालत क्या है?
सड़कों पर भटकती, भूख-प्यास से बेहाल और उचित देखभाल के अभाव में दम तोड़ती गायें सरकारी दावों की असल तस्वीर बयां कर रही हैं।
देसी गायों की सुध कौन लेगा?
“युवा सिर्फ़ भविष्य नहीं, आज की ताकत हैं।”
शिक्षा हो बेहतर,
रोज़गार के अवसर बढ़ें,
खेल और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले,
और हर युवा को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।
युवा सशक्त होंगे, तभी समाज और देश सशक्त होगा।
#InternationalYouthDay#अंतरराष्ट्रीययुवादिवस#YouthPower#युवा_शक्ति
भाजपा सांसद के बयान पर मेरा एक ही सवाल है
इथेनॉल किसके घर से आ रहा है, मिलावट किसके कहने पर और फायदा किसे हो रहा है ?
जनता से बदजुबानी नहीं, जवाब चाहिए !!
#E20#Ethanol#PetrolCrisis
सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए।
हर हर महादेव!
"सच्ची मित्रता, पक्का इरादा... जन-सेवा का अटूट वादा!"
हमारे सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्नेही मित्रों को 'मित्रता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आदिगुरु महर्षि वेदव्यास जी को कोटि-कोटि नमन।गुरु ज्ञान,संस्कार और सत्य के मार्ग के पथप्रदर्शक होते हैं।आइए इस पावन अवसर पर गुरुओं के प्रति श्रद्धा,सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
गुरु के ज्ञान का प्रकाश ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शन है।
प्रकृति ही जीवन का आधार है। स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और जैव विविधता का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
आइए, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल स्रोतों को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लें। 🌱💚