सिर्फ नाराजगी ही?
मैंने तो सुना था कि इस्तीफा भी ले लिया था और पास में बैठे सचिन पायलट जी को पीसीसी अध्यक्ष पद वहीं पर दे दिया था, अब कोई ये कहेगा कि झूठ है, सचिन पायलट उस महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने की जगह खुद का शक्ति प्रदर्शन दौसा में कर रहे थें
कल @GovindDotasra द्वारा दिया गया भाषण वाकई लाज़वाब रहा। उस भाषण में वह सब कुछ था, जो एक सशक्त विपक्ष के नेता के भाषण में होना चाहिए।
उनके शब्दों में आत्मविश्वास झलकता है, सत्ता से टकराने का साहस दिखाई देता है और एक नेता के रूप में अपनी पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का जुनून भी साफ महसूस होता है। भाषण में वर्तमान संघर्षों की पीड़ा है, कार्यकर्ताओं को जगाने वाली अलख है, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गरिमा को पहुँचाई जा रही ठेस का दर्द भी है और उनके प्रति गहरा सम्मान भी है।
इस भाषण में मुख्यमंत्री को दी गई सीधी चुनौती है, तो संघर्ष झेल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिश्रम को संबल देने वाली ऊर्जा भी है। व्यवस्था सुधार की टीस भी इसमें शामिल है और स्वयं पर लगाए जा रहे आरोपों के विरुद्ध सम्मानपूर्वक संघर्ष करने की मशाल भी है। सत्ता से पूछे गए गंभीर सवाल हैं, तो जनता से संवाद के लिए हल्का-फुल्का हास्य और व्यंग्य भी है। कहीं मेज़ पर ज़ोर से पड़ते हाथ की खनक है, तो कहीं प्रदेश प्रभारी से किया गया स्पष्ट वादा है।
एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, एक ही भाषण में जो कुछ समाहित हो सकता है, वह सब इसमें मौजूद है। सचमुच, इस समय गोविंद सिंह डोटासरा के भाषण गंभीरता, तीव्रता और ज्वाला के साथ गूंज रहे हैं। ये भाषण प्रदेश के जनमत पर कितना प्रभाव डालते हैं, इसका निर्णय आने वाला वक्त ही करेगा।
बड़ी विडंबना है कि माननीय हाईकोर्ट की सख्त फटकार के बावजूद प्रदेश में शिक्षा को खुला व्यापार बनाकर राजनीतिक दुर्भावना के साथ खिलवाड़ और मज़ाक किया जा रहा है।
आज 6521 व्याख्याताओं के ट्रांसफर कर देना साबित करता है कि भाजपा सरकार और विभागीय मंत्री को न कोर्ट की परवाह है, और न ही बच्चों के भविष्य की। परीक्षा सिर पर है और शैक्षणिक सत्र के बीच में ऐसे मनमाफ़िक ट्रांसफर किए जा रहे हैं जैसे मंत्री जी के दफ्तर में भ्रष्टाचार का काउंटर खुला हो।
6521 में से 1283 व्याख्याता यानी का औसतन 20% प्रशासनिक ट्रांसफर हैं, कांग्रेस सरकार में केवल 2% था। मेरे विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 143 व्याख्याता में से 122 यानी 85% ट्रांसफर प्रशासनिक बताकर राजनीतिक बदले और वसूली का खेल खेला गया है, जबकि कांग्रेस सरकार में 1 भी ट्रांसफर प्रशासनिक नहीं हुआ था।
भाजपा सरकार में ये प्रशासनिक नहीं, सुनियोजित सत्ता का दुरुपयोग, पढ़ाई की जगह भ्रष्टाचार की कमाई और शिक्षकों की प्रताड़ना है। विभाग पूरी तरह निकम्मा और दिशाहीन है, रोज़ अदालतों में सरकार की थू-थू हो रही है, बच्चों का भविष्य कुचला जा रहा है और स्कूले खाली पड़ी हैं।
3 दिन पहले संस्कृत और माध्यमिक शिक्षा के 738 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया, सितंबर में भी राजनीति द्वेषता से 4527 शिक्षकों को इधर-उधर किया गया, जिसमें से 50% कोर्ट की शरण में हैं। प्रशासनिक के नाम पर आए दिन ट्रांसफर के आदेश निकल रहे हैं। स्कूलें जर्जर हालत में हैं, शिक्षकों के 1.5 लाख पद रिक्त पड़े हैं, बिना शिक्षकों के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, कई संवर्गों में DPC बकाया है, योजनाएं बंद पड़ी हैं, शिक्षक संघ सड़क उतरने की चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। स्वयं मुख्यमंत्री जी भी दु:खी हैं, लेकिन RSS के दबाव में उनके हाथ भी बंधे हैं।
इस सरकार में नीतिगत निर्णय नहीं, राजस्थान की जानबूझकर साज़िशन शिक्षा व्यवस्था को तबाह किया जा रहा है।
न्याय की जीत, जनता की जीत
आज सुप्रीम कोर्ट के 2 फैसलों ने देश की जनता को बड़ी राहत दी है, और न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इन निर्णयों से स्पष्ट संदेश दिया है कि अरावली, पर्यावरण और पीड़ितों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा बदलने को लेकर पुराने फ़ैसले पर रोक लगाकर यह साबित कर दिया कि कोर्ट ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। साथ ही, पूर्व में की गई टिप्पणी पर भी रोक लगाकर न्यायालय ने निष्पक्षता और संतुलन का परिचय दिया है। यह फैसला जनता की आवाज़ का सम्मान है, अरावली की पुकार को सुनने का प्रमाण है और खनन माफियाओं के मंसूबों पर करारा प्रहार है।
अरावली को बचाने के लिए आगे आने वाले संघर्ष और आंदोलन करने वाले प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का दिल से धन्यवाद।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनवरी में आने वाला अंतिम निर्णय भी जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में ही होगा। नहीं तो बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी से हमें संविधान में संघर्ष और आंदोलन का अधिकार मिला है। जन भावना के साथ खड़े रहेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और नेता प्रतिपक्ष@RahulGandhi जी के नेतृत्व में जनता की हर लड़ाई लड़ेंगे।
साथ ही उन्नाव मामले में पूर्व भाजपा विधायक को दी गई जमानत को रद्द करने का फैसला केवल पीड़िता के साथ न्याय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश को भरोसा दिलाने वाला संदेश है कि सत्ता कानून और न्याय से ऊपर नहीं हो सकती। यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति न्यायपालिका की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#SaveAravalli #JusticeForUnnaoVictim
इस नाकारा सरकार की नापाक करतूत।
आज मुख्यमंत्री के फतेहपुर दौरे के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा NSUI के प्रदेश सचिव अंकित चौधरी को भारी पुलिस बल द्वारा अपराधियों की तरह उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
इस तानाशाह सरकार की यह पुलिसिया कार्रवाई नहीं चलेगी। जल्द से जल्द सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए।
@INCIndia इन्होंने 2024 लोकसभा मे 11 सीट INDIA गठबंधन को दिलवाई
कांग्रेस को 8 जो कि उतर भारत मे सर्वाधिक थी डोटासरा जी के नेतृत्व मे कांग्रेस 2028 मे 130+सीटें आएंगी
@GovindDotasra@AbhilashDotasra
आज पटना में CWC की विस्तारित बैठक होने जा रही है, जिसमें देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी' कर सत्ता में आ रहे हैं, जिसके खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी जी ने इसी धरती से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरूआत की थी।
हम बिहार में सत्ता परिवर्तन जरूर करेंगे।
: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra जी
📍 पटना, बिहार
ना कभी खुद की ब्रांडिंग करवाई
ना आए दिन दिल्ली के चक्कर लगाते है
ना चेहरा चमकाने के लिए आईटी सेल लगा रखी है
बस समर्थकों से एक ही नारा लगवाते है
कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद
@RahulGandhi@GovindDotasra
@suniludaiya@BhajanlalBjp@RajCMO@KumariDiya आपका बहुत बहुत आभार JRA भर्ती को तीव्रता आपकी बदौलत ही मिली हे
हमे आपसे उम्मीद है हमारे नियुक्ति आदेश नव वर्ष पर जारी करवा देंगे 🙏🏻🙏🏻
@TheUpenYadav@RajCMO भाई साहब आप हमेशा से ही युवा हितैषी रहे हैं
आप ही के प्रयासों से आज JRA भर्ती नियुक्ति तक पहुंची है ओर आप के प्रयासों से अब शीघ्र ही नियुक्ति भी होगी। हम आपके आपके ऋणी रहेंगे 🙏
बहुत बहुत आभार भाई साहब 🙏❤️
#JRA_मांगे_नियुक्ति_पत्र
@TheUpenYadav@RajCMO धन्यवाद भाईसाब भर्ती बहुत समय से विवादों में रही है, इसलिए आगे भी कोर्ट कचहरी का डर लगता है,इसलिए जल्द से जल्द ज्वाइनिंग की मांग कर रहे हैं ।
उम्मीद है आप अगले सप्ताह जल्द ऑर्डर जारी करा देंगे ।