@GovindDotasra@BhajanlalBjp शेखावटी के अलावा दूसरे जिलों को भी शिक्षकों की आवश्यकता है । आपने अपने राज में मनचाहे ट्रांसफर किए तो अब दूसरी सरकार भी करेगी ही ।
300+ छात्र और सिर्फ 3 शिक्षक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गोलिया जैतमाल (12वीं) में स्टाफ की भारी कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं व छात्रों के भविष्य के हित में तुरंत स्टाफ की नियुक्ति की जाए। @madandilawar @SanskritEduRaj #ShikshaVibhag
@GovindDotasra@BhajanlalBjp शेखावटी के अलावा दूसरे जिलों को भी शिक्षकों की आवश्यकता है । आपने अपने राज में मनचाहे ट्रांसफर किए तो अब दूसरी सरकार भी करेगी ही ।
शाबाश! वैभव सूर्यवंशी तुमने इतिहास रच दिया।🔥
ये रोने और भावुक होने का टाइम नहीं है बस समय है दुनिया पर छा जाने का।
मात्र 15 साल और 99 दिन में तुमने वो कर दिखाया जो आजतक कोई नहीं कर पाया। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड था,
जिन्होंने 16 साल और 205 दिन में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था जिसे तुमने आज तोड़ दिया।
Vaibhav Sooryavanshi बस अब तुम्हे जरूरत है उस फॉर्म की जो तुमने IPL में छोड़ी थी, ODI को भूल जाओ और यहां से दमदार पारी खेलो।
क्रिकेट में इस बार एक अलग ही चीज़ देखने को मिली है।
हाल ही में India Team की अफगानिस्तान से सीरीज चल रही थी और India A Team की भी Tri Series चल रही है।
शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि
जब India Team से ज़्यादा India A Team के मैचों की चर्चा रही है।
इस बार India Team के मैच लोगों को पता भी नहीं चले जबकि India A Team के मैच पर लोगों ने कड़ी नज़र रखी।
ख़ैर, इसकी वजह तो आप लोगों को पता ही होगी।
अब सलेक्शन मे भी बाड़मेर सबसे आगे है...🔥
Ras 2024 ऑल राजस्थान टाॅपर दिनेश बिश्नोई बाड़मेर आए निवासी...🎉
Ras से लगातार 3rd Grade तक टाॅपर बाड़मेर से ही आ रहे है है कोई टक्कर मे...😎
3rd Grade L-1 ऑल राजस्थान टाॅपर हंसराज पुरी बाड़मेर के रहने वाले है। 🏆
2nd Grade SST मे ऑल राजस्थान मे टाॅपर मोहनलाल बाड़मेर के निवासी है।🎉
पूरे राजस्थान मे बाड़मेर के टक्कर मे कोई जिला है तो बताओ। 😎
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के प्रति अपनी दीवानगी और उनसे हुई मुलाकात का अनुभव साझा किया है। वैभव ने कहा कि वह पहले से ही RCB और विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।
उन्होंने बताया, “जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझसे बात की, तो वह पल किसी सपने के सच होने जैसा था। सबसे खास बात यह थी कि उनकी बातचीत में बिल्कुल भी स्टार होने का अहसास नहीं था। उन्होंने इतने सहज और आत्मीय तरीके से बात की कि मुझे लगा ही नहीं कि मैं विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी से बात कर रहा हूँ।”
वैभव ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती रहेगी।
इनका नाम रियाजउद्दीन है लेकिन मेरा मन करता है कि इनका नाम फरिश्ता रख दूं।
क्योंकि इन्होंने जो काम किया है न वो सबके बस की बात भी नहीं है, बात छोड़िए ऐसी परिस्थिति में लोग अपनी दुकान बंद करके भाग लेते।
दिल्ली के जिस होटल में आग लगी थी वहीं सामने रियाजउद्दीन के गद्दे की दुकान है, जब आग लगी और लोग होटल से कूदने लगे तो
रियाजउद्दीन ने वहां अपनी दुकान के सारे गद्दे बिछा दिए जिससे 8-10 लोगों की जान बच गई, इसमें उनका लगभग 2 लाख का नुकसान भी हुआ, लेकिन
रियाजउद्दीन कहते हैं कि वो बहुत संतुष्ट हैं कि लोगों की जान बच गई।
तमिलनाडु की राजनीति में आज CM Vijay का फ्लोर टेस्ट था जिसमें उन्हें 118 MLA के साथ अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन
Vijay को कुल 144 MLAs का समर्थन मिला।
एक समय था जब एक एक विधायकों के लाले पड़े थे और बहुमत का आंकड़ा छूने में अच्छी खासी समस्या हुई थी, लेकिन
तमिलनाडु की राजनीति ने एक बड़ी करवट ली और Vijay की पार्टी TVK को एक बड़ा बहुमत मिला।
राजस्थान के बहुत ही काबिल और शालीन स्वभाव के नेता, ओबीसी विसंगतियों को लेकर आवाज उठाने वाले आदरणीय बायतु विधायक श्री @Barmer_Harish जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🙌
● सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के निरंतर प्रयासों से बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर विशेष रेल सेवा को स्वीकृति
● विशेष रेल सेवा को नियमित रूप से संचालित करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे- सांसद बेनीवाल
बाड़मेर/बालोतरा। बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप पश्चिम राजस्थान के यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन की लंबे समय से लंबित मांग को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे मंत्रालय एवं उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर (BME-HW-BME) विशेष रेल सेवा के संचालन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि लंबे समय से बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर सहित पश्चिम राजस्थान के हजारों श्रद्धालु हरिद्वार धार्मिक यात्रा के दौरान पूर्व में संचालित ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं होने, लंबी प्रतीक्षा सूची, बार-बार ट्रेन बदलने तथा असुविधाजनक यात्रा जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। और सीट न मिलने व यात्रियों की संख्या भार के कारण यात्रा संभव नहीं हो पा रही थी इस बार-बार हो रही परेशानी को देखते हुए और धार्मिक श्रद्धालुओं व पश्चिम राजस्थान से राजस्थान के अन्य जिलों जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर की यात्रा के अलावा हरियाणा, पंजाब एवं उत्तराखंड की यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों द्वारा इस रूट पर एक अतिरिक्त रेल सेवा की मांग की जा रही थी। वर्तमान में कई यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे समय, धन एवं असुविधा तीनों का सामना करते थे। लंबी प्रतीक्षा सूची तथा असुविधाजनक यात्रा का सामना करना पड़ता था। हजारों यात्रियों को यात्रा से वंचित रहना पड़ता था। क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे मंत्रालय एवं उत्तर रेलवे प्रशासन के समक्ष इस अतिरिक्त रेल सेवा की मांग प्रमुखता से रखी गई थी, जिससे उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाऊस नई दिल्ली मुख्यालय से स्वीकृति प्रदान की गई। इस विशेष ट्रेन के संचालन से विशेष रूप से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी, सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, पंजाब एवं उत्तराखंड की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष रेल सेवा का संचालन द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) किया जाएगा तथा इसमें यात्रियों की सुविधा हेतु 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर श्रेणी की यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन का संचालन परिचालन की दृष्टि से 18 ICF अथवा 16 LHB कोचों के साथ प्रस्तावित किया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए जल आपूर्ति सहित आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रस्तावित संचालन अवधि इस प्रकार रहेगी:
• ट्रेन संख्या 04811 (बाड़मेर-हरिद्वार) का संचालन 11 मई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को किया जाएगा।
• ट्रेन संख्या 04812 (हरिद्वार-बाड़मेर) का संचालन 12 मई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा।
इस विशेष रेल सेवा का प्रमुख ठहराव: बाड़मेर, बायतु, बालोतरा, समदड़ी, धुंधाड़ा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भटिंडा, अंबाला कैंट, सहारनपुर एवं हरिद्वार स्टेशनों पर रहेगा।
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि यह रेल सेवा गर्मियों एवं धार्मिक यात्रा सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी तथा पश्चिम राजस्थान के श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों, सेवा कार्मिकों, मजदूरों एवं आम यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष रेल सेवा का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यात्रियों की संख्या एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इस रेल सेवा को नियमित रूप से संचालित करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सांसद बेनीवाल ने जनहित में यह महत्वपूर्ण रेल सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु रेलवे मंत्रालय, उत्तर रेलवे मुख्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Ummeda Ram Beniwal
जन्मदिन की बधाई देने वाले तमाम साथियों का दिल से धन्यवाद ❣️🙌
बापू बोल रहे हैं आज फोन में आखिर क्या मिल गया,,,, अब फौजी आदमी को कौन समझाए 😍🙏
खैर आज का पूरा दिन धन्यवाद बोलने में छोटा पड़ गया ❤️🎉