अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹3,10,010/- नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गए हैं।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों व उद्यमियों को कॉल कर उनको ऑनलाइन मार्केटिंग व खरीददार उपलब्ध कराने एवं लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट देकर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेन्टर संचालक सहित कुल 03 अभियुक्तों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 48 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 सिम कार्ड, टैक्स इनवॉइस एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
"साइ-वज्र"—सशक्त समन्वय • सटीक सूचना • निर्णायक प्रहार
मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उ०प्र० श्री राजीव कृष्ण के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त कमिश्नरेट एवं जनपदों के साथ साइबर सूचनाएं साझा कर दिनांक 07 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 तक साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध 07 दिवसीय प्रदेशव्यापी विशेष अभियान "ऑपरेशन साइ-वज्र-1" संचालित किया गया।
डीजी साइबर क्राइम श्री बी.के. सिंह एवं डीआईजी साइबर क्राइम श्री पवन कुमार के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग में साइबर क्राइम मुख्यालय ने अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधियों, म्यूल खातों, अवैध कॉल सेंटर, SIM Box तथा अवैध SIM विक्रेताओं के विरुद्ध प्रदेशव्यापी सघन कार्यवाही की।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ
🔹 773 साइबर अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 673 अभियुक्तों को धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया
🔹 196 पुरानी एफआईआर लिंक हुईं
🔹 865 नई एफआईआर पंजीकृत
🔹 महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों से संबंधित 23 एफआईआर पंजीकृत
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों से संबंधित 7,989 शिकायतें NCRP पर चिन्हित
🔹 लिंक शिकायतों में लगभग ₹1,158.70 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा
🔹 3,866 लिंक म्यूल खातों के विरुद्ध कार्रवाई
🔹 17 अवैध कॉल सेंटर पर कार्रवाई
🔹 05 SIM Box के विरुद्ध कार्रवाई
🔹 11 अवैध SIM विक्रेताओं (PoS) के विरुद्ध कार्रवाई
बरामदगी
🔹 ₹53,35,990/- नगद
🔹 911 मोबाइल फोन
🔹 75 लैपटॉप/डेस्कटॉप
🔹 1,270 मोबाइल SIM कार्ड
🔹 648 डेबिट/क्रेडिट कार्ड
🔹 110 अन्य उपकरण (पेन ड्राइव, राउटर, CPU आदि)
🔹 लगभग ₹37 लाख मूल्य के ऑनलाइन गेमिंग क्लाइंट्स
यह अभियान #UPPolice साइबर अपराध मुख्यालय एवं जनपदीय पुलिस के मध्य सशक्त समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं त्वरित कार्यवाही का उत्कृष्ट उदाहरण है।
#OperationCyVajra
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
साइबर अपराध के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 03 चार पहिया वाहन एवं महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त अश्लील वीडियो प्रकरण में फंसाने तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते थे और भय का वातावरण बनाकर बैंक खातों एवं यूपीआई के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते थे। NCRP पोर्टल पर दर्ज 189 साइबर शिकायतों में 60 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर इस गिरोह से जुड़े पाए गए हैं।
साथ ही दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के नागरिकों को इस गिरोह द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया है और अब तक लगभग ₹02 करोड़ की साइबर ठगी की जा चुकी है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
APK फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर ठगी करने वाले जामताड़ा-झारखण्ड के 03 साइबर अपराधियों को @moradabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, 10 एटीएम/स्मार्ट कार्ड एवं 11 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं
अभियुक्तगण संगठित साइबर गिरोह बनाकर व्हाट्सएप, एसएमएस, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक, KYC अपडेट, बिजली बिल, कूरियर एवं सरकारी योजनाओं के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन हैक करते थे। इसके अतिरिक्त फर्जी कस्टमर केयर नंबर, कैशबैक, रिवार्ड, UPI, ऑनलाइन गेमिंग, निवेश एवं टास्क आधारित कमाई का लालच देकर भी साइबर ठगी करते थे। अपराध में प्रयुक्त सिम कार्डों को 15-20 दिन बाद नष्ट कर दिया जाता था तथा धनराशि की निकासी बिहार, झारखंड एवं कोलकाता आदि स्थानों से की जाती थी।
NCRP पोर्टल पर इनके विरुद्ध साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग ₹60 से ₹70 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 03 सदस्यों को @jaunpurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹92,000/- नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण संगठित साइबर गिरोह बनाकर विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में मंगवाते थे। अपने परिचितों एवं दोस्तों के बैंक खातों का उपयोग कर एटीएम के माध्यम से धनराशि निकालते थे तथा अपनी वास्तविक पहचान छिपाने एवं विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करते थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Don’t let 📈 become 😭
The journey from “Guaranteed Returns” to “Guaranteed Regret” begins with a single click.
Pause before you invest. Verify before you trust.
Report cyber fraud immediately by calling 1930.
#WorldEmojiDay#TrustIsTheTarget#InvestmentFraud#CyberSecurity
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
अमेरिकन नागरिको से ठगी करने वाले 07 साइबर अपराधियों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 08 लैपटॉप, 09 मोबाइल फोन व 04 इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त आधुनिक VoIP कॉलिंग सिस्टम एवं विशेष सॉफ्टवेयर की सहायता से कॉल सेंटर संचालित कर मुख्य रूप से अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाते थे। मैलवेयर के माध्यम से फर्जी पॉप-अप दिखाकर पीड़ितों को टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट, साइबर सिक्योरिटी एवं FTC का अधिकारी बताकर कूटरचित दस्तावेज भेजे जाते थे तथा कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर साइबर ठगी की जाती थी।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध का अंत, सबूतों के संग—
वर्ष 2011 में पंजीकृत लूट के दौरान की गई हत्या के अभियोग में @PoliceShamli द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी 04 अभियुक्तों को मृत्युदंड एवं प्रत्येक को ₹01 लाख 20 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फर्जी आरटीओ, माइंस अधिकारी व एसडीएम बनकर वाहन चालकों से रंगदारी एवं अवैध वसूली करने वाले 04 अभियुक्तों को @bandapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चार पहिया वाहन व विभिन्न दस्तावेज बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करते थे। गिरोह के सदस्य सुनसान अथवा कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ई-रिक्शा, ट्रक एवं अन्य वाहनों को रोककर वाहन चालकों के फोटो खींचकर उन्हें चालान, वाहन सीज किए जाने अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही का भय दिखाकर धनराशि वसूलते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @Barabankipolice द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹6,25,300/- नकद एवं पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त वादिनी के घर में नौकर था। वादिनी की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर उसने घर में रखी नगद धनराशि तथा आभूषण चोरी कर लिए थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
“The first step is to listen — not judge.”
What happens when a woman walks into a police station with a story of abuse, fear or harassment?
In a candid conversation on A Cup of Context, DGP UP Shri Rajeev Krishna speaks about women’s safety, domestic violence, Mission Shakti Kendras, changing police mindsets, raising respectful boys & why society too must learn to listen.
Beyond FIRs. Beyond statistics.
A conversation on policing with empathy, accountability & trust.
🎙️ “First, We Listen.”
Watch the full podcast on the UP Police YouTube channel.
https://t.co/uZL0RLczsJ
#UPPolice #DGPUP #MissionShakti #WomenSafety
.@digmoradabad@IPSMUNIRAJ G के निर्देशन में परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा बाजारों व भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में #FootPatrolling कर आमजन/व्यापारियों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया।
#UPPolice#upgovt
11.07.2026
परिक्षेत्र मुरादाबाद के जनपदों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें।
#upgovt#UPPolice#UPPInNews
श्रीमान @dgpup द्वारा चलाये जा रहे #OperationConviction अभियान के अन्तर्गत @digmoradabad@IPSMUNIRAJ G के पर्यवेक्षण में परिक्षेत्र के जनपदों की पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा0 न्यायालय में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के सम्बन्ध में प्रकाशित खबरें।
#upgovt#UPPolice
.@digmoradabad@IPSMUNIRAJ G द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय, मुरादाबाद पर #जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #UPGovt#UPPolice